Category Archives:  Spiritual

द्रौपदी ने कुत्तो को दिया था श्राप, आज भी कुत्ते भुगत रहे है उसकी सजा, जानिए

Aug 31 2019

Posted By:  Sunny

नर का मादा से संबंध बनाना ऐसी क्रिया है को कभी किसी के सामने नहीं की जा सकती है, मनुष्य से लेकर जानवर तक इस बात का ध्यान रखते है लेकिन सिर्फ कुत्ता ही एक ऐसा जानवर है जो सबके सामने यह क्रिया करता है, ऐसा माना जाता है की इसके पीछे की वजह एक श्राप है जो प्राचीन काल में कुत्ते को दिया गया था, और यह श्राप पांडवो की पत्नी द्रौपदी ने दिया था, इस श्राप को देने के पीछे एक कथा है जिसमे इसकी वजह बताई गयी है |


द्रौपदी के पांडवो से विवाह के उपरांत ही द्रौपदी के जीवन में कठिनाइयाँ शुरू हो गयी थी, इस बात से सभी भलीभांति वाकिफ है, उन्होंने अपने जीवन में कई कठिनाइयों का सामना किया था, कहा जाता है की कुत्तो को दिया द्रौपदी का श्राप आज भी कायम है |



पैराणिक कथाओ के अनुसार जब द्रौपदी का विवाह पांडवो से हुआ था तब उनके बीच शर्त रखी गयी थी की जब द्रौपदी किसी भी एक पांडव के साथ होगी तब कोई अन्य पांडव उनके कमरे में प्रवेश नहीं करेगा, और अगर कोई प्रवेश कर गया तो उसे 1 वर्ष का वनवास भोगना पड़ेगा और इसके लिए जब भी कोई पांडव द्रौपदी के साथ होता था तो वह अपनी पादुका कमरे के बाहर रख देता था जिससे अन्य पांडवो को पता चल जाये की द्रौपदी के साथ कोई है |


एक बार युधिष्ठिर द्रौपदी के साथ थे और एक कुत्ता उनकी पादुका लेकर भाग गया, अब वहां कोई पादुका ना होने के कारण अर्जुन को लगा की द्रौपदी अकेली है और वह द्रौपदी के कमरे में चले गए और द्रौपदी को युधिष्ठिर के साथ देख लिया, ऐसे में नियम के मुताबिक अर्जुन को 1 वर्ष का वनवास भोगना था, इस बात को लेकर द्रौपदी को बेहद शर्मिंदा होना पड़ा और क्रोध में उन्होंने कुत्ते को श्राप दे दिया था कि वह सारी शर्म भूल जायेगा और सारी दुनिया उसे संबंध बनाते समय देखेगी |
द्रौपदी का यह श्राप आज भी कायम है |

  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर