Category Archives:  Spiritual

राशिफल 01 सितम्बर 2019: आज सूर्य देव की कृपा से इन 07 राशियों के सपने करेंगे साकार! बाकि रहें सावधान, जानिए..

Aug 31 2019

Posted By:  Anil

व्यक्ति का जीवन भागदौड़ भरा रहता है | जिससे उसके जीवन में प्रतिदिन काफी समस्याएं आती है | लेकिन हम अपने आध्यात्मिक ज्ञान के द्वारा इन परेशानियों से बच सकते है | यदि किसी मनुष्य के जीवन में कोई भी समस्या आती है तो आप उससे सावधान हो सके, यही उद्देश्य हमारा रहता है | इसलिए जानिए 01 सितम्बर 2019 रविवार का राशिफल क्या कहता है |


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
धार्मिक आस्था बढ़ेगी | संतों का सानिध्य प्राप्त हो सकता है | राजीनीति से जुड़े लोगों को पद मिल सकता है | पारिवारिक माहौल यथावत रहेगा | प्रशासन से जुड़े लोग अधिक व्यस्त रहेंगे |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आत्मविश्वास के कारण ही आप सफल होंगे | मित्रों के सहयोग से कार्य पूरे होंगे | पुराने निवेश से लाभ होगा | धन संचय करने में सफल होंगे | कर्मचारियों से परेशान रहेंगे | व्यस्तता के कारण थकान महसूस करेंगे |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आप जीवन शैली और रहन सहन से लोगों को प्रभावित करेंगे | बच्चों की जरूरतों को पूरा करने में लगे रहेंगे | कार्य की अधिकता रहेगी | प्रतियोगिता में अनुकूल परिणाम मिलने से प्रसन्न होंगे |
 
कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो, |
मामूली विवाद को ज्यादा लम्बा न खिचें | कार्य योजना में मामूली सा बदलाव कार्य को और भी बेहतर कर सकता है | आजीविका के कारण यात्रा होगी | मित्रों के साथ मौज मस्ती में समय बिताएंगे |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
वैवाहिक प्रस्ताव अनुकूल व सफल होंगे | आपके जिद्दी व्यवहार के कारण काम बिगड़ सकते हैं | सावधानी और सतर्कता से काम करें | नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं |

कन्या राशि ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
भाग्योदय संभव है | मनचाही सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी होगी | बोलने से पहले विचार करें, फिजूल बोलना बंद करें | आजीविका के लिए भटकना पड़ेगा | रिश्तो में आ रही दुरियां कम होगी |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है | जरूरी कार्य करने में समय व्यतीत होगा | कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामलों को सुलझने में समय लग सकता है | भूमि भवन संबंधित निर्णय तुरंत लें |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
नए संपर्क कार्य शेत्र में सफलता दिलाएंगे | किसी बात से मन ही मन डर रहे हैं | रुके कार्य पूरे होंगे | विलासिता के सामानों पर खर्च बढ़ेगा | जीवनसाथी के साथ व्यवहार में नम्र बनें | संतान सुख की प्राप्ति संभव |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो | 
कारोबार को समेटने में लगे रहेंगे | पुराने मित्रों से मुलाकात सुखद रहेगी | प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगे रहेंगे | नए कार्य की शुरुआत अनुकूल होगी | भूमि विवाद में उलझ सकते हैं |

मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
अपनी इच्छा के विपरीत कार्य होने से क्रोध की अधिकता रहेगी | जोखिम के कार्यो को न करें नुकसान हो सकता है | मेहमानों का आगमन होगा | पारिवारिक सुखों को भोगने का समय आ गया है |


कुंभ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
व्यापार में बेहतर सफलता मिलेगी | धन का निवेश सोच समझकर करें | आपकी कार्य शैली को देखकर अधीकारी प्रभावित होंगे | संतान के साथ समय व्यतीत होगा जो सुखद रहेगा | यात्रा से लाभ होगा |


मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
पारिवारिक कलह के कारण तनाव में रहेंगे | बहनों के साथ संबंधों में कड़वाहट आ सकती है | वाहन सुख की प्राप्ति संभव है | मकान की मरम्मत पर धन लगेगा | बिना विचार किये कोई काम न करें |

  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर