Category Archives:  Spiritual

शास्त्रों के अनुसार इस समय गर्भधारण करने से पैदा होती है गुणवान संतान..जानिए

Sep 01 2019

Posted By:  Anil

संतान का सुख हर कोई पाना चाहता है | शादी के बाद पति और पत्नी के काफी सपने होते है उन्ही सपनों में से एक जो सबसे बड़ा अरमान होता है वो होता है सन्तान का सुख | हर व्यक्त‌ि चाहता है व‌िवाह के बाद उनके घर के आंगन में बच्चों की क‌िलकारी गूंजे | इसके ल‌िए पत‌ि-पत्नी भगवान से प्रार्थना और पूजा-पाठ भी करते हैं |


अगर बात शास्त्रों की करे तो हिन्दू धर्म में शास्त्रों के अंदर गर्भधारण का सही समय और नियम बताये गए है | जिनका पालन करके दम्पति यजस्वी और गुणवान संतान प्राप्त कर सकते है | आज हम आपको कुछ ऐसे ही नियम बताएंगे जिनका पालन करके आप भी गुणवान संतान की प्राप्ति कर सकते है |


शास्त्रों के अनुसार गर्भधारण के लिए सही समय-

# गर्भधारण के लिए मंगलवार का दिन शुभ नही माना जाता है, क्योंकि शास्त्रों के हिसाब से इस दिन क्रूर गृह होता है मंगलवार |

# शनिवार का दिन भी बुरा मन जाता है, गर्भधारण के लिए इस दिन स्वामी गृह शनि, आने वाली संतान को निराशावादी या शारीरिक दोष हो सकता है |

# शास्‍त्रों के अनुसार अष्टम रात्र‌ि यानी ऋतुकाल से आठवीं रात गर्भधारण के ल‌िए अच्छा रहता है, इससे उत्तम और योग्य संतान की प्राप्त‌ि होती है | अष्टमी, दशमी और बारहवी त‌िथ‌ि शुभ होती है |

# ज्योतिष के अनुसार सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार दिन में गर्भधारण के लिए सबसे अधिक शुभ होता है | इस दिन गर्भधारण करने से सन्तान का भाग्य उज्ज्वल होता है |

  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर