Category Archives:  Spiritual

इन चीजों को उधार देना पड़ जाता है भारी, ये चीजे बन जाती है माँ लक्ष्मी की नाराजगी की वजह, जानिए

Sep 02 2019

Posted By:  Sunny

जीवन में कई बार ऐसी परिस्थिति आती है जिसमे कई बार हमे किसी चीज की जरूरत पड़ जाती है और उस चीज के हमारे पास उपलब्ध ना होने पर हमे वह चीज किसी से उधार लेनी पड़ जाती है, और कई बार ऐसा भी होता है की हमारा किसी मित्र या जानने वाले को किसी चीज की जरूरत पड़ने पर हमे हमारी चीज उधार देनी पड़ती है, ऐसी कई चीजे है जिनके बारे में ज्योतिषशास्त्र में बताया गया है की इन चीजों का आदान प्रदान करना परेशानिओं का सबब बनता है, ऐसी कई चीजे होती है जिनके किसी को उधार देने से हम पर उसका गलत प्रभाव पड़ता है, और वास्तु शास्त्र में भी बताया गया है की कुछ चीजों के आदान प्रदान से किसी दूसरे व्यक्ति की नेगेटिव एनर्जी हमारे अंदर आ जाती है जिससे हम पर उसका बुरा प्रभाव पड़ता है और हमारा बुरा वक़्त आरम्भ हो जाता है, इसीलिए आज हम आपको उन चीजों से अवगत करने आये है जिनसे आप गलत तरीक़े से प्रभावित हो सकते है |

लहसून और प्याज 




कई बार हमारे पडोसी हमारे पास प्याज या लहसून मांगने आ जाते है, ऐसे में शाम के समय घर के बाहर के व्यक्ति को ये चीजे देने से बचना चाहिए क्योकि शाम के समय इन चीजों का किसी को उधार देना आर्थिक समस्या लाता है, इसीलिए हो सके तो दिन के समय ही इन चीजों का आदान प्रदान करे |

रुमाल


कई बार लोग किसी दूसरे इंसान का रुमाल काम में लेते है, वास्तु के अनुसार यह सही नहीं है, किसी दूसरे व्यक्ति के रुमाल के उपयोग करने से धनहानि उठानी पड़ सकती है, और साथ ही दूसरे का रुमाल उपयोग करना स्वास्थ्य की दृष्टी से भी सही नहीं है |

पैसा


पैसे का उधार लेना और देना आम बात है, इसमें कोई बुराई नहीं है लेकिन सूर्यास्त के बाद धन का उधार लेना और देना सही नहीं माना गया है, ऐसा माना जाता है की सूर्यास्त के बाद धन उधार लेने या देने से माँ लक्ष्मी नाराज हो जाती है |

गहने


अधिकतर महिलाये अपने कपड़ो से मेच करने के लिए गहने आदि उधार ले लेती है, वास्तु शास्त्र के अनुसार गहने को उधार लेकर पहनने से ग्रह दशा पर बुरा प्रभाव पड़ता है, इससे ग्रह दशा बिगड़ने लगती है, इसीलिए दुसरो के गहने पहनने से बचना चाहिए |

पेन


पेन का उपयोग हमारी दिनचर्या का एक जरुरी अंग है क्योंकि कब हमे पेन की जरूरत पड़ जाये यह कहा नहीं जा सकता है, लेकिन कई बार हमें दुसरो से पेन उधार लेना पड़ जाता है, वैसे तो पेन का उधार लेना कोई परेशानी की वजह नहीं है, परेशानी की वजह पेन का वापस ना लौटाना है, इसीलिए जिससे भी पेन ले उसे वापस लौटा दे क्योंकि ऐसा ना करने पर तंगी का सामना पड़ सकता है |

घडी


हमे कभी भी किसी की घडी नहीं पहननी चाहिए क्योंकि घडी प्रत्येक मनुष्य के अच्छे-बुरे वक़्त का भी प्रतीक मानी जाती है इसीलिए किसी दूसरे व्यक्ति की घडी पहनने का जोखिम ना उठाये क्योंकि इससे दूसरे व्यक्ति की नेगेटिव या पॉजिटिव एनर्जी आप में आ सकती है | 

  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर