Category Archives:  Spiritual

पति और पत्नी के टूटते रिश्तो मैं मजबूती लाता है | तुलसी का पत्ता और नीबू का ये उपाय...जानिये

Sep 02 2019

Posted By:  Sanjay

पति और पत्नी का रिश्ता बहुत ही पवित्र रिश्ता होता है ये दोनों एक दूसरे के जीवन साथी होते है | जीवन के किसी न किसी पड़ाव पर कभी कभी ऐसा होता है की पति और पत्नी के बीच रिश्तो मैं खटास आ जाती है और दोनों मैं झगड़ा होने लगता है | पति और पत्नी के बीच झगड़ा होना एक आम बात है दोनों के बीच छोटी मोटी नोकझोक चलती रहती है | मगर कभी कभी ऐसा समय भी आता है की ये सामान्य नोकझोक बड़े झगडे का रुप ले लेती है जिसके कारण ये दोनों अलग हो जाते है | ऐसा कहा जाता है झगड़ा वही होता है जहा प्यार होता है और यदि ऐसा होता है तो स्थिति को सबसे पहले खुद से ही सामान्य करना चाहिए इसके लिए तुरतं ही कुछ न कुछ प्रयास करने चाहिए | अगर लाख कोशिशों के बावजूद भी रिश्तो मैं सुधार नहीं आ रहा है तो आज हम आपको एक ऐसा उपाय बताएँगे यदि आप उस उपाय को करते है तो पति और पत्नी के बीच चल रहे विवाद का निपटारा हो जायेगा और दोनों के बीच पहले से ज्यादा प्रेम नजर आएगा | इस उपाय को वो लोग भी इस्तेमाल कर सकते है जिनके बीच लड़ाई झगड़ा तो नहीं है मगर प्यार बहुत कम है | इस उपाय को करने से पति और पत्नी के बीच प्यार गहरा होगा और सारी परेशानियों का अंत हो जायेगा तो चलिए जानते है उस उपाय के बारे मैं...


इस तरह करें ये उपाय 
इस उपाय को करने के लिए दो चीजों के आवश्यकता पड़ेगी पहली तुलसी और दूसरी नीबू | हिन्दू धर्म मैं तुसली को देवी माँ के समान समझा जाता है और हर घर मैं तुलसी की पूजा होती है | मनुष्य के बहुत से रोग तुलसी के द्वारा ठीक हो जाते है | दीपावली के बाद पड़ने वाली एकादशी को हम तुलसी विवाह भी करते है ये विवाह श्री कृष्ण के साथ होता है | इसलिए तुलसी का स्तेमाल पत्नी और पत्नी के बीच प्रेमभाव उत्पन्न करने के लिए भी करते है और जिनकी शादी मैं अड़चन आ रही है वो भी तुलसी की पूजा कर इस समस्या का समाधान कर सकते है |



नीबू का स्तेमाल कई तरह से किया जाता है | बुरी नजर से बचने के लिए, बुरी शक्तियों को दूर करने के लिए, नकारात्मक शक्तियों को समाप्त करने के लिए और सकारात्मक ऊर्जा पैदा करने के लिए नीबू का स्तेमाल किया जाता है | 


आपको ये उपाय इस तरह से करना है | आप अपने पार्टनर के बिस्तर के नीचे चुपचाप गुरूवार के दिन नीबू रखना है और सुबह जब आपका पति या पत्नी उठे तो उस नीबू को निकाल ले | अब आप स्नान कर तुलसी माता की पूजा करें और उस नीबू को तुलसी माता के सामने रख अपनी समस्या बताए |


उसके बाद आप तुलसी के दो पत्ते तोड़ ले और एक पत्ता स्वयं और दूसरा पत्ता अपने पार्टनर को खिला दे किसी भी तरह बिना बताए | और नीबू को किसी पीपल के पेड़ के नीचे गाड़ दे | इस उपाय को करने से आप दोनों के बीच प्यार बढ़ेगा और लड़ाई झगडे और नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाएगी |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर