Category Archives:  Spiritual

पैर के तलवे की रेखाएं बताती है जीवन का राज, ये रेखाएं और निशान देते है धनवान बनने के संकेत, जानिए

Sep 03 2019

Posted By:  Sunny

हस्तरेखा शास्त्र से सभी वाकिफ है, सभी जानते है की हस्तरेखा विज्ञान की मदद से मनुष्य के बारे में कई राज पता किये जा सकते है और साथ ही उसके भविष्य के बारे में भी कई राज उजागर किये जा सकते है, लेकिन यह बात कम ही लोग जानते है की हस्तरेखा विज्ञान में जिस प्रकार हथेली की रेखाओ का महत्व होता है, उसी प्रकार समुद्रशास्त्र में पाँव के तलवे का भी बहुत महत्व होता है, पांव के तलवे की रेखाएं भी मनुष्य के आज और आने वाले कल के बारे में बहुत कुछ बताती है, समुद्रशास्त्र के अनुसार पांव का आकार, उसकी रेखाएं बहुत कुछ बताती है, तो आइये जानते है पांव से जुड़े रहस्यों के बारे में |




1. यदि किसी के दोनों पांवो को मिलाया जाए और बीच में गोल आकृति बनती है तो यह बहुत सौभाग्य माना जाता है ऐसा व्यक्ति धनवान होता है |

2. जिन व्यक्तियों के अंगूंठो के बीच में स्वास्तिक का निशान पाया जाता है ऐसे लोग बहुत ही भाग्यशाली होते है, ये लोग समाज में ऊँचा पद प्राप्त करते है और मान सम्मान प्राप्त करते है |

3 . अगर किसी के तलवे में एड़ी से निकल कर कोई रेखा अंगूठे तक पहुँच रही है तो यह बहुत ही शुभ है क्योंकि ये धन लाभ को दर्शाता है |

4. पैरो के तलवो का सपाट होना महत्वकांक्षी और खुले विचारो को दर्शाता है, ऐसा होना मनुष्य के लिए बहुत ही सौभाग्यशाली  और सफलता लाता है |

5. पैर के तलवे का गोल, गुलाबी और चिकना होना सौभाग्य लाता है, जिस किसी भी व्यक्ति का ऐसा तलवा होता है वह भाग्यशाली माना जाता है और समाज में मान सम्मान पाता है |

  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर