Category Archives:  Spiritual

ये अद्भुत रेखा बताती है आप कब बनेगे अमीर, आप खुद जान सकते है अपने अमीर बनने का योग, जानिए

Sep 03 2019

Posted By:  Sunny

कोई इंसान चाहे कितना भी पढ़ा लिखा हो, या उसके पास कितनी भी धन दौलत हो लेकिन फिर भी वह एक बार अपनी किस्मत जरूर आजमाता है, और इसके लिए वो किसी ना किसी ज्योतिष के पास जाकर अपनी हथेली की रेखाएं जरूर दिखाता है, पर मनुष्य के मन में अपने आने वाले भविष्य को लेकर उत्सुकता रहती है , इसी कारण हर कोई अपने आने वाले समय और भविष्य में होने वाले परिवर्तनों के बारे में जानना चाहता है | अब यह बात भी सत्य ही है की मनुष्य की हथेली की रेखाएं उसके बारे में बहुत कुछ कहती है, भविष्य में होने वाले लाभ, हानि, परिवर्तनों का सटीक अनुमान लगाया जा सकता है | आज हम आपको आपकी हथेली में मौजूद उन रेखाओ के बारे में बताएंगे जिनसे आप अपने अमीर बनने के योग का पता लगा सकते है |

प्रत्येक मनुष्य की हथेली में होती है भिन्न धन रेखा




जिस प्रकार मनुष्य के उंगलियों के निशान, चेहरा सभी एक दूसरे से अलग होता है इसी प्रकार प्रत्येक मनुष्य की हथेली में धन की रेखा अलग होती है, प्रत्येक व्यक्ति की हथेली में मौजूद रेखा अलग अलग स्थान से शुरू होकर अलग स्थान पर मिलती है, और यही वजह है की प्रत्येक मनुष्य के धन का योग अलग होता है, जीवन रेखा और भाग्य रेखा को काटने वाली रेखा भी धन रेखा मानी जाती है, इसके साथ ही हथेली में मौजूद अन्य छोटी छोटी रेखाएं भी धन रेखा को प्रभावित करती है, इसीलिए प्रत्येक व्यक्ति का भाग्य भिन्न होता है |

कर्म हाथ में छुपा है राज़


कई ज्योतिषिओं का मानना होता है की पुरुष का दांया और स्त्रीओ का बांया हाथ भाग्य बताता है लेकिन इससे कुछ फर्क नहीं पड़ता है, इसीलिए भाग्य देखने के लिए सिर्फ कर्म हाथ ही काफी है, अब चाहे वह स्त्री हो या पुरुष | जिस हाथ से वे काम करते है वही हाथ कर्म हाथ कहलाता है और सही मायनो में  भाग्य देखने के लिए इसी का प्रयोग किया जाना चाहिए |

इस उम्र में होगी धन प्राप्ति


हमे किस उम्र में धन प्राप्ति होगी इसका जवाब यह है की अगर आपके कर्म हाथ की जीवन रेखा, मस्तिष्क रेखा और भाग्य रेखा तीनो आपस में इस तरह मिल रही है जिससे M की आकृति बन रही हो तो आपको 35 से 55 वर्ष की उम्र तक खूब धन प्राप्त होगा, देखा जाये तो आपकी शादी के बाद आपके धन प्राप्ति के योग ज्यादा है, शादी के बाद आपका भाग्य आपका साथ देगा जिससे आप तरक्की करेंगे |
इसके साथ ही यदि आपके हाथ की की कोई रेखा अंगूठे से निकल कर छोटी अंगुली की जड़ तक जाए तो आप अपने पूर्वजो की सम्पति के हकदार बनेंगे, ये सम्पति आप किसी स्त्री की मदद से प्राप्त करेंगे | 
आपके हाथ की कोई रेखा भाग्य रेखा से निकल कर सूर्य पर्वत की और जाये तो तो इसका मतलब यह है की आपको कभी आर्थिक समस्याओ का सामना नहीं करना पड़ेगा साथ ही समाज में मान सम्मान और धन दौलत की प्राप्ति होगी, हथेली में इस रेखा का होना सौभाग्य माना जाता है |

तो आप भी एक बार इन रेखाओ का सही से अध्ययन करे और हमारे बताये अनुसार इन रेखाओ का मिलान करे और अपने धन लाभ के योग को जानने की कोशिश करे |

  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर