Category Archives:  LifeStyle

लड़कियों को सिर्फ प्यार नहीं, इन चीजों की भी अपेक्षा होती है अपने पार्टनर से, जानिए

Sep 04 2019

Posted By:  Sunny

पति पत्नीं का रिश्ता एक बहुत ही अनमोल रिश्ता होता है वो इसका ख्याल रखना पति और पत्नी दोनों की ही जिम्मेदारी होती है, ऐसे रिश्तो में सामने वाला शख्स आपसे कई तरीके की अपेक्षाएं रखता है, उम्मीद रखता है, और जब ये उम्मीदे पूरी नहीं होती है तो उनके बीच में लड़ाई झगड़े होने लगते है. जिसकी वजह से उनके बीच दूरियां पनपने लगती है, ऐसे में दोनों को अपने पार्टनर की जरूरतों का पूरा ख्याल रखने की जरुरत होती है, ऐसी स्थिति में पुरुषो को अपने पार्टनर का पूरा ख्याल रखना चाहिए, अपने पार्टनर की जरूरतों का ना समझना रिश्ते को खतरे में डाल देता है, इसीलिए आज हम आपको कुछ बाते बताने जा रहे है जिनका अगर आप अपनी रिलेशनशिप में पूरा ख्याल रखेंगे तो आपका वैवाहिक जीवन बहुत ही सुखी तरीके से गुजरेगा |

सरप्राइज देना




सरप्राइज किसे पसंद नहीं है, लेकिन अगर बात लड़कियों के बारे में की जाये तो एक रिलेशनशिप में आने के बाद हर लड़की की चाह होती है की उसका पार्टनर समय समय पर उसे सरप्राइज देता रहे, लेकिन देखने में आता है की कई लड़कियों की इस बात को लेकर शिकायत रहती है की उनके पार्टनर उनको कभी सरप्राइज नहीं देता है, इसीलिए समय समय पर अपने पार्टनर को सरप्राइज देते रहे, सरप्राइज देने से हमारा मतलब किसी गिफ्ट या तोहफे से नहीं है, आप उन्हें सरप्राइज डिनर के लिए ले जाये, कोई मूवी दिखाए या कुछ ऐसा स्पेशल करे जिससे आपका पार्टनर खुश हो जाये |

साथ समय बिताना


एक साथ वक़्त बिताना हर कपल को अच्छा लगता है, लेकिन लड़को से ज्यादा लड़किया ऐसा करना पसंद करती है, पर कई बार ज्यादा काम की वजह से लड़के समय नहीं निकाल पाते है जिसके चलते वह अपने पार्टनर को समय भी नहीं दे पाते है, जिस वजह से कई बार उनमे लड़ाई झगड़े होने लगते है, इसीलिए आप अपने पार्टनर के लिए समय जरूर निकाले |

रोमांटिक डांस


जब लड़किया फिल्मो में, गानों में कपल्स को एक साथ नाचते हुए देखती है तो उन्हें भी ऐसा लगता है की उनका पार्टनर भी उनके साथ रोमांटिक डांस करे लेकिन इस मामले में लड़के थोड़े शर्मीले होते है, लड़के सबके सामने रोमांटिक होने में झिझक महसूस करते है, ऐसे में आप अपने पार्टनर को खुश करने के लिए अपनी झिझक को दूर भगाये और सबके सामने ना सही आप अकेले में भी डांस कर सकते है |

खाना बनाये 




पति पत्नी के लिए खाना बनाये ये बहुत ही रोमांटिक होता है, लेकिन कई लड़के खाना बनाना जानते है लेकिन वे खाना बनाते नहीं है, लेकिन अगर आप खाना बनाना जानते है तो आप पार्टनर के लिए किसी खास मौके पर खाना जरूर बनाये, इससे आपका पार्टनर आपसे जरूर खुश होगा |

गिफ्ट


तौहफे हर इंसान को पसंद होते है, इसीलिए आप भी अपने पार्टनर के लिए गिफ्ट जरूर लाये, जरुरी नहीं है की आप किसी खास मौके पर ही गिफ्ट लाये, कभी कभार बेवजह गिफ्ट लाना आपके पार्टनर को बहुत खुश कर देगा, इसीलिए आप कोई छोटा मोटा गिफ्ट जरूर लाये |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर