Category Archives:  Spiritual

राशिफल 06 सितम्बर 2019: आज माँ दुर्गा करेंगी इन 06 राशियों पर विशेष कृपा! बाकि रहें सावधान, जानिए

Sep 05 2019

Posted By:  Anil

व्यक्ति का जीवन भागदौड़ भरा रहता है | जिससे उसके जीवन में प्रतिदिन काफी समस्याएं आती है | लेकिन हम अपने आध्यात्मिक ज्ञान के द्वारा इन परेशानियों से बच सकते है | यदि किसी मनुष्य के जीवन में कोई भी समस्या आती है तो आप उससे सावधान हो सके, यही उद्देश्य हमारा रहता है | इसलिए जानिए 06 सितम्बर 2019 शुक्रवार का राशिफल क्या कहता है |


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपके करियर में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे | आपके जीवन में खुशियों का इजाफा होगा | हर जगह आपकी प्रशंसा होगी | आपके प्रेम-संबंधों में मजबूती आयेगी | आज किसी काम में माता-पिता की सलाह आपके लिये फायदेमंद रहेगी | घर के किसी काम से की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी | घर पर धार्मिक आयोजन की रूपरेखा निर्मित होगी | लक्ष्मी जी को प्रणाम करें, रिश्ते बेहतर होंगे |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |   
आज आपको भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा | आपके वैवाहिक जीवन में खुशियां दुगनी होगी | आज आपको अचानक से कुछ ऐसा हासिल होगा, जिसकी आपको बहुत दिनों से तलाश थी | आप पूरे दिन नई ऊर्जा से भरे रहेंगे | बिजनेस के किसी काम में कुछ जानकार लोगों से मदद मिलेगी | जिन लोगों की कॉस्मेटिक की शॉप है, उनके लिए दिन फेवरेबल रहने वाला है, आपकी बिक्री में बढ़ोतरी होगी | मंदिर में फल दान करें, करियर में आपकी सफलता सुनिश्चित होगी |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आज परिवार के साथ आपको ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा, इससे रिश्तों में नवीनता आयेगी | आप व्यापार में बढ़ोतरी करेंगे | अगर आप कुछ दिनों से पेट संबंधी समस्या से परेशान हैं, तो आज आपको उससे राहत मिलेगी | बच्चों के साथ कहीं घूमने की योजना बनायेंगे | शिक्षण के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज तरक्की के नये अवसर मिलेंगे | आज आप धार्मिक कार्यों में रुचि ले सकते हैं | गाय को रोटी खिलाएं, रिश्तों में मिठास आयेगी |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आप मित्रों के साथ ट्रिप पर जाने की प्लानिंग करेंगे | आपकी अधूरी इच्छा पूरी होने की संभावना है | बिना किसी पहचान के आज हर किसी पर भरोसा करने से आपको बचना चाहिए | इस राशि के छात्रों को पढ़ाई में मेहनत करने की आवश्यकता है | मेहनत से ही आपको उचित सफलता मिलेगी | जिन लोगों का कपड़े का व्यापार है, उन्हें मुनाफा हो सकता है | आज आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की जरूरत है, दूसरों के मैटर में अपनी राय देने से आपको बचना चाहिए | लक्ष्मी जी के आगे घी का दीपक जलाएं, आपकी सभी परेशानियों का हल निकलेगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आप खुद को आर्थिक रूप से मजबूत महसूस करेंगे | काफी दिनों से फंसा  पैसा वापस मिल सकता है | कोर्ट-कचहरी के अंदर लंबे समय से चल रहे मामलों में आज फैसला आपके पक्ष में आ सकता है | किसी बड़े कानूनी सलाहकार की मदद भी आपको मिल सकती है, लेकिन घर के सदस्यों की सेहत के प्रति आपको थोड़ा ख्याल रखना चाहिए | खासकर कि आपको अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए | आज समाज में आपकी एक अलग पहचान बनेगी | आपका कोई रुका हुआ काम आज पूरा होगा | मंदिर में दही दान करें, आपके  साथ सब अच्छा होगा |

कन्या राशि ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी | पुराने रोगों से आपको छुटकारा मिलेगा | आप किसी सामाजिक संस्था से जुड़ने का मन बना सकते हैं | आपकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में अच्छे लोगों के नाम जुड़ेंगे | ऑफिस में जूनियर आपसे काम करने का तरीका सीखना चाहेंगे | हर कोई आज आपसे प्रभावित दिखायी देगा | जो लोग मार्केटिंग और सेल्स की फील्ड से जुड़े हैं,उनको आज अच्छे क्लांइट मिलेंगे | आपकी धन-संपत्ति में बढ़ोतरी होगी | आपके बच्चों का स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा | मंदिर में गुड़ दान करें, समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है | कोई बड़ी डील या किसी से पार्टनरशिप करना चाह रहे हैं, तो अच्छे से सोच-समझकर ही आगे बढ़ें | परिवारवालों के साथ किसी बात को लेकर मन-मुटाव होने की संभावना भी बन रही है | आपको अपना मूड अच्छा रखना चाहिए, इससे घर का माहौल ठीक रहेगा | जो लोग इंजिनियरिंग कॉलेज में एडमिशन लेना चाह रहे हैं, उनके लिये समय बड़ा ही अच्छा है | आपको अपनी मेहनत का शुभ फल जरूर मिलेगा | माँ लक्ष्मी जी को पुष्प चढ़ाएं, आप जीवन के हर क्षेत्र में कामयाब होंगे |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आप छोटी सी बातों में भी खुशी तलाशने की कोशिश करेंगे | आपका मन शांत रहेगा | जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे | जमीन- जायदाद से जुड़ा कोई मामला आज आपके पक्ष में हो सकता है | जो लोग संगीत के क्षेत्र से जुड़े हैं,उन्हें किसी बड़े ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिलेगा | लोगों के बीच आपकी अलग ही छवि बनेगी | आज आप दूसरों के सामने अपनी बात अच्छे से रख पायेंगे | मंदिर में कपूर की डिब्बी दान करें, आपका मन प्रसन्न रहेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो | 
आज आपका दिन उम्मीद से ज्यादा अच्छा रहने वाला है | आपको भरपूर यश-सम्मान की प्राप्ति होगी | आपको हर तरह के भौतिक सुख-साधनों की प्राप्ति होगी | आपको अपने जीवनसाथी से गिफ्ट में कोई उपयोगी वस्तु मिल सकती है | आप अपने बिजनेस को दूसरे शहरों में फैलाने के बारे में सोचेंगे | आपको किसी काम में अपने पिता या पिता समान लोगों से पूरा सहयोग मिलेगा | मैकेनिकल इंजीनियर्स को काम में पूर्ण रूप से सफलता प्राप्त होगी | चिड़ियों को दाना खिलाएं, आप जीवन में खूब तरक्की करेंगे |


मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज रोजमर्रा के कामों में थोड़ी रूकावटें आ सकती हैं | किसी पारिवारिक मसले को लेकर आप असहमत हो सकते हैं | सेहत को फिट रखने के लिये आप कोई योगा प्रोग्राम ज्वॉइन कर सकते हैं | किसी भी काम के लिए आपको अपनी ऊर्जा शक्ति और कॉन्फिडेंस बनाये रखना चाहिए | आज आपको अनजान सोर्स से धन लाभ हो सकता है | किसी खास व्यक्ति से आपकी मुलाकात बहुत ही फायदेमंद रहेगी | मंदिर में घी की डिब्बी दान करें, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी | 

कुंभ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आप खुद को गर्व से भरा हुआ महसूस करेंगे | दूसरे लोग भी आपके काम की खूब तारीफ करेंगे | ऑफिस में कोई बड़ी जिम्मेदारी आपके कंधों पर आ सकती है | आपको अपने जीवनसाथी से कोई गुड़ न्यूज मिल सकती है | इस राशि के वकीलों के लिये दिन फेवरेबल रहने वाला है, आपके काम की गति तेज होगी | आपके जीवन में भाग्य का साथ बना रहेगा | आपके ज्ञान और अच्छे विचारों में बढ़ोतरी होगी | मंदिर में मिश्री दान करें, रिश्ते बेहतर होंगे |


मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपकी धन संबंधी परेशानी का हल जल्द ही निकल आयेगा | आपका कोई दोस्त आपकी परेशानी को सुलझाने में मदद करेगा | घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा | किसी काम के प्रति आपकी कोशिशें सफल रहेगी | सेहत के मामले में भी सब कुछ बेहतर बना रहेगा | कुल मिलाकर आपका दिन शानदार रहने वाला है | ईष्टदेव को प्रणाम करें, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर