Category Archives:  Spiritual

आखिर क्यों सबसे बलशाली होने के बाद भी बलराम ने नहीं लड़ा था महाभारत का युद्ध, क्या थी इसके पीछे की वजह, जानिये

Sep 07 2019

Posted By:  Sunny

महाभारत के युद्ध में उस समय के सभी बड़े बड़े योद्धा शामिल हुए थे, कोई पांडवो के पक्ष में लड़ रहा था तो कोई पांडवो के विरुद्ध लड़ रहा था लेकिन उस युद्ध में एक ऐसा योद्धा भी था जो सभी योद्धाओ से कई ज्यादा बलवान और शक्तिशाली था लेकिन फिर भी उस योद्धा ने इस युद्ध में हिस्सा नहीं लिया था, यह योद्धा और कोई नहीं बल्कि श्री कृष्ण के भाई बलराम थे | बलराम ने अपने जीवन में कई युद्ध लड़े थे और सब में विजय पायी थी लेकिन फिर भी महाभारत के युद्ध में हिस्सा नहीं लिया था |




सबसे शक्तिशाली होने के बावजूद भी बलराम ने श्री कृष्ण से महाभारत के युद्ध में हिस्सा लेने से मना कर दिया था उन्होंने श्री कृष्ण से कहा था की अर्जुन और दुर्योधन दोनों ही उनके मित्र है, उन्होंने दोनों को कई बार ज्ञान दिया है, वे उनके लिए एक शिष्य के समान है, ऐसे में कैसे वो इनसे लड़ सकते है, और उन्होंने श्री कृष्ण को भी इस युद्ध में शामिल ना होने की सलाह दी लेकिन श्री कृष्ण ने इस समस्या का भी हल निकाल लिया और दुर्योधन से कहा की वह मुझमे और मेरी सेना में से किसी एक को चुन ले यह बात सुनकर दुर्योधन ने सोचा की की अकेले कृष्ण के सहारे मै कैसे युद्ध जीतूंगा और उसने श्री कृष्ण की सेना का चुनाव कर लिया |


महाभारत में बताया जाता है की जब युद्ध की तैयारियां चल रही थी तब बलराम पांडवो की छावनी में पहुंचे, वहां पहले से ही श्री कृष्ण अर्जुन और युधिष्ठिर मौजूद थे | बलराम दाऊ को आते देख वे सभी बड़े खुश हुए और बलराम युधिष्ठीर के पास बैठ गए और बड़े ही दुखी मन से कहने लगे की मैने कितनी बार कृष्ण से कहा की पांडव और कौरव दोनों ही मेरे लिए एक समान है मेरे मन  में किसी के लिए भेद नहीं है, लेकिन इन दोनों के मन में अब मूर्खता सूझी है और ये दोनों व्यर्थ ही युद्ध करने जा रहे है, इसमें हमें पड़ने की जरुरत नहीं है पर कृष्ण को अर्जुन से इतना अधिक स्नेह है की वह अब कौरवो के विपक्ष में लड़ रहे है अब ऐसी स्थिति में, मै कृष्ण के विपक्ष में कैसे जा सकता है | भीम और दुर्योधन दोनों को ही मैने गदा चलना सिखाया है दोनों ही मेरे शिष्य है और मै दोनों से बराबर प्रेम करता हूँ | मै इन दोनों को आपस में लड़ते हुए नहीं देख सकता इसीलिए मै तीर्थयात्रा पर जा रहा हूँ |
इतना कहकर बलराम तीर्थ के लिए निकल गए और उन्होंने महाभारत के युद्ध में हिस्सा नहीं लिया |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर