Category Archives:  Spiritual

राशिफल 08 सितम्बर 2019: सूर्य देव की कृपा से इन 05 राशियों के सपने करेंगे साकार! बाकि रहें सावधान, जानिए..

Sep 07 2019

Posted By:  Anil

व्यक्ति का जीवन भागदौड़ भरा रहता है | जिससे उसके जीवन में प्रतिदिन काफी समस्याएं आती है | लेकिन हम अपने आध्यात्मिक ज्ञान के द्वारा इन परेशानियों से बच सकते है | यदि किसी मनुष्य के जीवन में कोई भी समस्या आती है तो आप उससे सावधान हो सके, यही उद्देश्य हमारा रहता है | इसलिए जानिए 08 सितम्बर 2019 रविवार का राशिफल क्या कहता है |


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज करियर में अच्छे प्रदर्शन का योग है | आप अपने सीनियर्स के प्रति अच्छा व्यवहार बनाये रखेंगे | बायोलॉजी स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है | टीचर्स का आपको पूरा-पूरा सपोर्ट मिलेगा | माता-पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे | बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होने की उम्मीद है | आपका दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा | काम में स्थिरता बनी रहेगी | मंदिर में गुड़ दान करें, रिश्ते मजबूत होंगे | 

वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपको उम्मीद से ज्यादा धन प्राप्त होगा | नौकरीपेशा वाले लोगों को काम में सफलता हासिल होगी | आपके रुके हुए काम आज जरूर पूरे होंगे | ऑफ़िस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा | व्यापारियों को आय के नए स्रोत मिलेंगे | कोई काम मन- मुताबिक पूरा होने से आप प्रसन्न रहेंगे | साथ ही आप सेहतमंद भी बने रहेंगे | आज आपकी सकारात्मक सोच जिंदगी में कोई बड़ा बदलाव ला सकती है | आप जीवनसाथी के सहयोग से किसी नये काम की शुरुआत के बारे में सोच सकते हैं | कुल मिलाकर दिन बढ़िया रहेगा | सूर्यदेव को नमस्कार करें, आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा |



मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आज आपकी सेहत पहले की अपेक्षा अच्छी रहेगी | करियर में आपकी सफलता सुनिश्चित होगी | आज आपको घर के वरिष्ठ लोगों का सहयोग प्राप्त होगा | व्यवसाय के सिलसिले में विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है | परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा होगी,जिससे आपका मन खुश रहेगा | आज आप अपनी कोई बात दोस्तों से शेयर कर सकते हैं | आज का दिन खुद में बदलाव लाने के लिये अच्छा है | आपको आगे बढ़ने के लिए नई योजनाएँ बनानी पड़ सकती है | ब्राह्मण को भोजन कराएं, कारोबार में बढ़ोतरी होगी |
 
कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो, |
आज मन स्थिर न होने से आप थोड़े परेशान हो सकते हैं, लेकिन शाम तक आप बेहतर महसूस करेंगे | आज कोई बड़ा फैसला लेने में आपको परेशानी महसूस होगी | किसी काम में कोशिश थोड़ी कम होने से काम अधूरे रह सकते हैं | दोस्तों के साथ अनबन होने की भी संभावना है | आज बेवजह की बातों में ध्यान देने से बचें | ऑफिस में सहयोगियों के साथ किसी प्रोजेक्ट को लेकर आप एकमत दिखायी नहीं देंगे | दिन की अपेक्षा शाम का समय आपके लिये बेहतर रहेगा | आप किसी सामाजिक आयोजन में जा सकते हैं | वहां अच्छे लोगों से आपकी जान-पहचान होगी | सूर्यदेव को जल चढ़ाएं,आपके साथ सब अच्छा होगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज करियर में चीज़ें बेहतर होने के आसार हैं | आप अपना काम अच्छे से पूरा करने की कोशिश करेंगे | लेकिन आज आपको अपने जीवनसाथी की सेहत के प्रति चिंता हो सकती है | अचानक से कोई स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है | आपको उनका पूरा ध्यान रखना चाहिए | परिवार में आपको सबका सहयोग मिलता रहेगा | आज के दिन चिड़ियों को दाना खिलाएं,परिवार में सब कुछ अच्छा रहेगा |

कन्या राशि ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज पैसों से जुड़ा मामला आसानी से सुलझ जायेगा | आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा | आपको कुछ नई चीज़ों से जुड़ाव महसूस होगा | आपके स्वभाव में धीरज बना रहेगा | आप अपनी सभी समस्याओं का हल आराम से ढूंढ निकालेंगे | साथ ही आज के दिन आपके कार्य सफल जरूर होंगे | आज दिनभर उत्साह और कॉन्फिडेंस रहेगा | आप कुछ समय मनोरंजन में भी बितायेंगे | मंदिर में समय बिताएं, आपका मन प्रसन्न रहेगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपको प्रतिष्ठा में वृद्धि के लिए कई अवसर प्राप्त होंगे | आप अपने जीवन को और बेहतर बनाने के लिए अग्रसर रहेंगे | आज आप किसी तरह की राजनीति में उलझ सकते हैं | फिर वह राजनीति घर में भी हो सकती है और कार्यस्थल पर भी | इससे आज आपका काफी समय खराब हो सकता है | घर में मेहमान के आने की संभावना है | एक साथ बैठकर किसी खास मामले पर बातचीत हो सकती है | ऑफिस में काम की अधिकता थोड़ी ज्यादा होगी | मंदिर जाकर भगवान के दर्शन करेंगे | आपकी सभी समस्याएं दूर होगी |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज तरक्की के नये रास्ते खुले नजर आयेंगे | शाम तक कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना बन रही है | पारिवारिक जीवन खुशहाल बना रहेगा | आप माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जायेंगे | आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतररहेगा | आप आसपास के लोगों से सहानुभूति बनाये रखेंगे | सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स के लिए दिन खास रहने वाला है | आपके साथ सब कुछ अच्छा होगा | आपको किसी अच्छी खबर का इंतजार रहेगा | गाय को रोटी खिलाएं, आपकी तरक्की सुनिश्चित होगी |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो | 
आज आपका दिन कुछ खास लेकर आने वाला है | घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा | किसी जरुरी काम थोड़ी सी मेहनत करने से ही सफलता मिल जायेगी | लवमेट्स के लिए दिन फेवरेबल रहने वाला है | रिश्तों में नयापन आयेगा | वेब डिजाईनर्स के लिए दिन उत्तम रहने वाला है | आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी | बच्चे पढ़ाई के मामले में अपने दोस्तों से कोई अच्छी प्रेरणा लेंगे | वैवाहिक जीवन में खुशियाँ बढ़ेंगी | आपके सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी | ॐ शब्द का 11 बार उच्चारण करें, रिश्ते मजबूत होंगे |

मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज दाम्पत्य संबंधों के बीच दूरियां खत्म होगी | रिश्तों में मधुरता आयेगी | बिजनेस में किसी काम को लेकर परेशान हो सकते हैं | किसी काम से आपको अधिक भागदौड़ृ भी करनी पड़ सकती है | बच्चे आपसे अपनी कोई बात शेयर कर सकते हैं | आज उधार लेन-देन से आपको बचना चाहिए | साथ ही कामकाज की व्यस्तता में आपको खाना-पीना बिल्कुल नहीं भूलना चाहिए | इससे आपकी सेहत पर असर पड़ सकता है | आपको थोड़ा एक्सरसाइज पर भी ध्यान देने की जरूरत है | माता-पिता आज किसी काम में आपकी मदद कर सकते हैं | मंदिर में फल दान करें,आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी |


कुंभ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज करियर के मामले में आपको कोई बड़ी सफलता मिलेगी | कार्यक्षेत्र में धन लाभ के अवसर मिलेंगे | आज आप कुछ ऐसे लोगों के साथ जुड़ेंगे,जो आपकी हर तरह से मदद के लिये तैयार रहेंगे | आपको अपने सगे-संबंधियों से पूरा लाभ मिलेगा | बिजनेसमैन को काम में बेहतर अपॉर्चुनिटिज़ मिलेगी | परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा | ऑफिस में भी स्थिति आपके फेवर में रहेगी | दोस्तों के साथ कुछ हंसी-ख़ुशी के पल बितायेंगे | आप थोड़ा मौज- मस्ती के मूड में रहेंगे | जरूरतमंद को वस्त्र दान करें, सब अच्छा होगा | 


मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपको लाभ के कुछ अवसर प्राप्त होंगे | जो लोग बेरोजगार हैं,उन्हें रोजगार पाने का सुनहरा अवसर मिलेगा | अगर आप किसी को पसंद करते हैं और उसे प्रपोज करना चाहते हैं, तो आज का दिन शुभ है | आज आपके काम जरूर बनेंगे | केमिस्ट्री स्टूडेंट्स के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है | मेहनत के बल पर आपको सफलता मिलेगी | आज कुछ अनुभवी लोगों से बेहतर सलाह मिलेगी | घर पर मेहमानों का आगमन आपको प्रसन्नता देगा | आज आपको कोई खास बात पता चल सकती है | मंदिर की साफ-सफाई में अपना सहयोग दें, सभी लोग आपके लिये मददगार साबित होंगे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर