Category Archives:  Spiritual

राशिफल 09 सितम्बर 2019: महादेव की कृपा से इन 07 राशियों के पूरे होंगे अरमान, जानें अपना भी हाल..

Sep 08 2019

Posted By:  Anil

व्यक्ति का जीवन भागदौड़ भरा रहता है | जिससे उसके जीवन में प्रतिदिन काफी समस्याएं आती है | लेकिन हम अपने आध्यात्मिक ज्ञान के द्वारा इन परेशानियों से बच सकते है | यदि किसी मनुष्य के जीवन में कोई भी समस्या आती है तो आप उससे सावधान हो सके, यही उद्देश्य हमारा रहता है | इसलिए जानिए 09 सितम्बर 2019 सोमवार का राशिफल क्या कहता है | 


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आलस्य से बचकर रहें अन्यथा बने काम बिगड़ सकते हैं | कार्यों में रुकावट आ सकती है | कार्यस्थल पर किसी के भरोसे न रहकर अपना कार्य स्वयं करें | महत्वपूर्ण कार्यों में हस्तक्षेप से नुकसान संभव है | आज लक्ष्मी माता को लाल फूल चढ़ाने से कामना पूरी होगी |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
दिन की शुरुआत आनंदप्रद रहेगी | नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं | समाज में अच्छे लोगों से भेंट होगी, जो आपके हितचिंतक रहेंगे | व्यापार-नौकरी में लाभ होगा | परिजनों की मदद से कार्य संपन्न होंगे | आज लक्ष्मी नारायण के मंदिर में घी दान करें, कीर्ति बढ़ेगी |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
जिसे आप किसी काम के नहीं समझते थे, आज वही आपके कार्यों में सहभागी बनेगा | यात्रा का योग है | रिश्तेदारों से संपत्ति संबंधी विवाद बड़ा रूप ले सकता है | सतर्क रहें | आज लक्ष्मी जी को हलवे का भोग लगाएं और अपने कार्य सिद्धि की कामना करें |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो, |
सामाजिक कुछ लोग आपके किये कार्यों से नाखुश रहेंगे | आज कार्यों को परिजनों से प्रशंसा मिलेगी | मन में उत्साह बढ़ेगा, जिससे कार्य की गति बढ़ेगी | खर्चों में कमी करें | कानूनी विवाद निपटेंगे | लक्ष्मी नारायण के मंदिर में आज लाल ध्वज अर्पण करें, विजय होगी |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आपकी दिनचर्या बदलाव होगा | भागीदारी में आपके द्वारा लिए गए निर्णयों से लाभ सम्भव है | रचनात्मक अथवा व्यापारिक कार्यों से आर्थिक लाभ होगा | नवीन योजनाओं में निवेश सम्भव है। लक्ष्मी माता को लाल फूल की माला अर्पण करें, सोभाग्य बढ़ेगा |

कन्या राशि ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा | परिवार में तनाव से चिंता बढ़ेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है | परोपकार में रुचि बढ़ेगी | धर्म कर्म में समय व्यतीत होगा | लक्ष्मी जी को सोंदर्य सामग्री अर्पण करें, कामना पूरी होगी |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
दिन मध्यम है | संतान की आजीविका संबंधी समस्या का हल होगा | किसी शुभ चिंतक से मेल-मुलाकात आत्मबल मजबूत करेगी | लापरवाही से काम न करें | वाहन सुख संभव है | लक्ष्मी जी को सिंदूर और गुड़ से बने नैवेद्यम् अर्पण करें, विवाह बाधा दूर होगी |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आलस्य त्यागें | समय पर काम करें | आपकी मेहनत से व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा | सश्रम किए गए कार्य सफल होंगे  |पारिवारिक कष्ट एवं समस्याओं का अंत संभव है | आय से अधिक व्यय न करें | माता को काजल और कमल गट्टे की माला अर्पण करें, शत्रु परास्त होंगे | आर्थिक स्थिति मज़बूत बनेगी |


धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो | 
आज आकस्मिक लाभ हो सकता है | निकटजनों की प्रगति से मन में प्रसन्नता होगी | परिश्रम से स्वयं के कार्यों में भी शुभ परिणाम मिलने की उमीद है | विदेश जाने के योग बनेंगे | आज रात्रि लक्ष्मी माता के मंदिर में 108 सरसों के तेल के दीपक लगाएं, मुकदमे में विजय होगी |

मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आपको पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ने से व्यस्तता बढ़ेगी | आज कार्य में नवीनता के भी योग हैं | संतान के व्यवहार से समाज में सम्मान बढ़ेगा | दिन अनुकूल है | लक्ष्मी जी को इत्र और लाल साड़ी अर्पण करें | व्यापार में सफलता मिलेगी और कीर्ति बढ़ेगी |


कुंभ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आपकी मेहनत के अनुरूप सफलता मिलने में संदेह है | आज किसी हनुमान मन्दिर में जाकर सिंदूर और तैल अर्पण करें, रुके काम बनेंगे, सफलता मिलेगी | दूसरों के झंझटों में न पड़ें | माता को सूखे मेवे के साथ नैवेद्यम् लगायें और कार्य सिद्धि के लिए निवेदन करें |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
बिना सोच विचार के कोई भी काम न करें | मांगलिक आयोजनों के लिए रुपरेखा में परिवर्तन होगा | अच्छे कार्यों के लाभकारी परिणाम मिलेंगे | सामाजिक समारोहों में भाग ले सकते हैं | विरोधियों से सावधान रहें | आज किसी माता के मंदिर में लाल चुनरी के साथ खारक भी अर्पण करें, लाभ होगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर