Category Archives:  Spiritual

तांत्रिक बावड़ी: इस बावड़ी में पानी पीते ही आपस में लड़ने लगते है लोग..जानिए

Sep 09 2019

Posted By:  Anshu

भारत में कई ऐसी अजीबोगरीब जगह है जिनको देखकर लोग आज भी हैरान है | भारत में अनेकों ऐसी ऐतिहासिक जगह है जिनसे जुडी कहानियाँ आज तक रहस्य बनी हुई है | ऐसी ही एक जगह है ‘तांत्रिक बावड़ी’ जो की मध्य प्रदेश के श्योपुर शहर से 20 किमी दूर एक 250 साल पुराने महल (गढ़ी) में बनी हुई है | 


कहाँ जाता है कि इस रहस्य्मयी बावड़ी का पानी पीने से सगे भाई तक आपस में लड़ने-झगड़ने लगते थे | उस वक्त के राजपरिवार और अन्य लोगों के साथ जब ऐसी घटनाएं बढ़ गईं तो शासक ने इस बावड़ी को बंद करने का फैसला लिया | इस बावड़ी को ‘तांत्रिक बावड़ी’ कहा जाता है | 


तांत्रिक ने किया था जादू टोना-
इस बावड़ी का पानी पीने से जब राजपरिवार के लोग और कई अन्य लोग झगड़ने लगे तो राजा ने इस बावड़ी को पटवा ( बंद करवा ) दिया | कहाँ जाता है कि एक नाराज तांत्रिक ने जादू-टोना कर दिया था, जिसके बाद से इस बावड़ी के पानी का ऐसा प्रभाव हो गया था | आज भी इस बावड़ी में पानी भरा है |


यह नगर जादूगरों और तांत्रिकों के लिए प्रसिद्ध रहा है | कहते है कि एक बार दो जादूगरों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ | एक जादूगर ने ताड़ के पेड़ को जादू से तोड़ दिया था, तो दूसरे ने उसे जोड़ दिया | लेकिन इसकी यह मान्यता आज तक प्रचलित है और आज भी इस जगह को कई लोग तांत्रिक विद्या के लिए यूज़ करते है | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर