Category Archives:  Spiritual

ऐसी महिलाये जन्म देती है जुड़वाँ बच्चो को, क्या है इसके पीछे का रहस्य, जानिए

Sep 09 2019

Posted By:  Sunny

घर परिवार में बच्चो का होना बहुत जरुरी है क्योंकि इन बच्चो की खेलने कूदने की आवाजे, इनकी किलकारियों से ही एक घर में खुशियां आती है और इनसे मन भी लगा रहता है, और शादी के बाद तो बच्चे का होना बहुत ही जरुरी माना जाता है क्योंकि एक सुखी दांपत्य जीवन की इसी से पहचान की जाती है, शास्त्रों में जितने भी भौतिक सुख बताये गए है उन सभी सुखो में संतान का सुख भी बहुत महत्वपूर्ण बताया गया है | आपने कई बार जुड़वाँ बच्चो को देखा होगा या उनके बारे में सुना, आज हम इसी बारे में बात करेंगे, आज हम आपको बताएंगे की शास्त्रों के अनुसार किन महिलाओ को अपने जीवन में जुड़वाँ संतान का सुख प्राप्त होता है |




1.जब एक ही राशि में चन्द्रमा और शुक्र उपस्थित होते है तो जुड़वाँ बच्चो के होने की सम्भावना बढ़ जाती है |

2.जब गुरु, मंगल और बुध गृह विषम राशि में हो 

3.मान्यताओं के अनुसार चन्द्रमा और लग्न एक ही राशि में स्थित हो और पुरुष द्वारा ग्रह देखे जाये तो जुड़वाँ संतान जन्म लेती है |

4.बुध, मंगल, गुरु और लग्न एक ही राशि में हो और बलवान हो तो जुड़वाँ बच्चे जन्म लेते है |

5.मिथुन या धनु राशि में गुरु सूर्य हो और बुध से दृष्ट हो तो जुड़वाँ लड़को के जन्म लेने की संभावना बढ़ जाती है |

6.शुक्र, चंद्र, मंगल, मीन या कन्या राशि में बुध से दृष्ट हो तो जुड़वाँ कन्या का जन्म होता है |

7.बताया जाता है की अगर स्त्री की कुंडली में सातवे स्थान पर राहु ग्रह हो या फिर गुरु और शुक्र एक साथ स्थित हो तो जुड़वाँ संतान पैदा होती है लेकिन शादी के काफी समय बाद ये सुख प्राप्त होता है |

9.इन सबके अलावा इसका वैज्ञानिक कारण यह है की अगर आपके परिवार में पहले भी जुड़वाँ बच्चे जन्म ले चुके है तो भी आपके जुड़वाँ बच्चो के होने की संभावना बढ़ जाती है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर