Category Archives:  Spiritual

शास्त्रों के अनुसार क्या है दान करने का महत्त्व, कौन कौन सी चीजों को दान करने से मिलता है पुण्य...जानिये

Sep 10 2019

Posted By:  Sanjay

हिन्दू धर्म शास्त्रों मैं दान करने का बहुत बड़ा महत्त्व बताया गया है | जो व्यक्ति दान करता है उसे पुण्य की प्राप्ति जरूर होती है | अगर किसी व्यक्ति के जीवन मैं परेशानिया चल रही है तो उसे अपनी कुंडली के अनुसार चीजों का दान करने से उसके कुंडली के दोष ठीक हो जातें है और उसके जीवन मैं चल रही परेशानियों का अंत हो जाता है | दान करने के भी कुछ नियम है यदि उन नियमो को ध्यान मैं रखकर दान किया जाए तो हमारी कुंडली के दोषो से हमें मुक्ति मिल सकती है और ग्रहो के प्रकोपों से बचा जा सकता है |


दान करने से जुडी बातें 



* शास्त्रों के अनुसार व्यक्ति को अपनी कमाई का 10 प्रतिशत जरूर दान करना चाहिए |
* गरीब व्यक्ति या पंडितो को ही दान करने का पुण्य प्राप्त होता है इसलिए आप इन लोगो के अलावा किसी और व्यक्ति को दान न कारे |
* यदि आप कुछ वस्तु दान करना चाहते है तो सुबह के समय ही दान करें | सुबह के समय दान करना सबसे उत्तम माना जाता है |
* आप कभी भी किसी और की वस्तु का दान न करें क्योंकि इस दान को करने का पुण्य कभी भी आपको प्राप्त नहीं होगा और जिसकी वस्तु है पुण्य भी उसी को लगेगा |
* हमेशां खुशीपूर्वक और शांत रहकर ही चीजों का दान करें | दान करते समय कभी भी क्रोध न करें |

इस विधि के अनुसार करें दान 


* आप जिस दिन चीजों को दान करना चाहते है उस दिन आप सुबह जल्दी उठकर स्नान कर ले और सूर्यदेव भगवान को आप अर्घ देकर दान करने वाली चीजों को मंदिर मैं रख दें |
* आप मंदिर मैं पूजा करने के बाद चीजों का दान करें | जिन वस्तुओं को आप दान कर रहे है उन वस्तुओं के साथ पैसे रखकर दान करे |
* जिस दिन आप दान कर रहे है उस दिन के शुभ मुहूर्त पर ही चीजों का दान करे इसके बारें मैं आप पंडित जी से पहले ही पूछ ले |
* मकर संक्रांति, एकादशी, अमावस्या और पूर्णिमा के दिन आप जरूर दान करें क्योंकि इन दिनों पर दान करना बहुत शुभ माना जाता है | 

किन वस्तुओं का करें दान 
हमारे धर्म शास्त्रों मैं दान करने की चीजों के बारें मैं बताया गया है कि किन किन चीजों का दान करना शुभ माना जाता है जिससे कि व्यक्ति को पुण्य कि प्राप्ति हो सके | हमारे धर्म शास्त्रों मैं ऐसी 10 चीजों के बारें में बताया गया है जिनका दान करने पर पुण्य कि प्राप्ति होती है | वो 10 चीजे है गाय, भूमि, तिल, सोना, चाँदी, घी, वस्त्र अनाज, गुड़ और नमक आदि |


इन चीजों के अलावा आप यदि आपके ऊपर सूर्य कि ख़राब दशा चल रही है तो आप पीले रंग कि चीजे भी दान कर सकते है और यदि मंगल कि दशा ख़राब चल रही है तो आप मीठी चीजों का दान करें | यदि बृहस्पति गृह कि दशा ख़राब चल रही है तो आप केले का दान करें, शुक्र गृह कि दशा ख़राब होने पर आप मूली का दान कर सकते है, शनि गृह कि दशा से बचने के आप काली चीजों, तेल और चप्पल का दान कर सकते है 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर