Category Archives:  Spiritual

पितृपक्ष मैं नई वस्तुओं को खरीदना शुभ होता है या अशुभ, जानिये क्या है इसके पीछे कारण..

Sep 11 2019

Posted By:  Sanjay

पितरो के श्राद्ध का समय व्यापारियों के लिए सबसे मंदा समय माना जाता है क्योंकि ऐसी मान्यता है की श्राद्ध के समय मैं कोई भी नई वस्तु खरीदना शुभ नहीं माना जाता है इसलिए इस समय मैं लोग बहुत कम खरीददारी करते है | क्या आप भी इस मान्यता को मानते है | लोगो का ऐसा मानना है की इस समय कोई भी नई वस्तु खरीदने से पितृगण नाराज हो जाते है इसलिए लोग इस समय मैं कुछ भी खरीदना सही नहीं मानते है | आईये जानते है क्या कारण है इन मान्यताओं के पीछे...


पितृपक्ष मैं कुछ भी खरीदना इसलिए मानते है अशुभ 
कुछ विद्वानों का कहना है की पितृपक्ष के समय मैं हमारे पूर्वज स्वर्गलोक से धरती की और अपने परिवार को देखने आते है इस समय के दौरान हमारा भी ध्यान अपने पूर्वजो की और ही होना चाहिए यदि इस समय मैं हम नई वस्तुओं को खरीदेंगे और हमारा ध्यान उन वस्तुओं की और चला जायेगा तो हम अपने पूर्वजो की तरफ ध्यान नहीं दे पाएंगे और हमारे पूर्वज हमसे नाराज हो जायेंगे इसलिए इस समय मैं नई वस्तुओं को खरीदना अशुभ माना जाता है |



दूसरी मान्यता ये है की ऐसा माना जाता है की ये समय पितरो का ऋण चुकाने का समय होता है इसलिए हमें पितृपक्ष मैं सिर्फ अपने पितरो पर ही ध्यान लगाना चाहिए क्योंकि हम पितरो के ऋण मैं डूबे हुए है और ये समय अपने पितरो के ऋण चुकाने का समय है नाकि नई वस्तुए खरीदने का समय | इसलिए ये समय नई वस्तुए खरीदने के लिए अशुभ माना जाता है |

इसलिए होता है शुभ 


कुछ विद्वानों का मानना ये है की इस समय हमारे पितर धरती पर आते है और हमें नई वस्तुओं के साथ देखकर खुश होते है वो तो हमें खुश देखना चाहते है इसलिए इस समय को नई वस्तुए खरीदने के लिए शुभ माना जाता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर