Category Archives:  Spiritual

शुक्रवार के दिन इस प्रकार करें माँ लक्ष्मी की पूजा, मिलेगा कुंडली के दोषो से छुटकारा और होगा धनलाभ...जानिये

Sep 12 2019

Posted By:  Sanjay

अगर आपके जीवन मैं परेशानिया चल रही है | आपके बने बनाए काम बिगड़ रहे है और आप धन की कमी से परेशान है तो आप शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना करना शुरू कर दे | अगर आपकी कुंडली मैं शुक्र अशुभ है जिसके कारण आपको परशानियों को सामना करना पड़ रहा है तो आप शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा करके अपनी कुंडली के दोषो से छुटकारा पा सकते है | अक्सर हमने देखा की लोग जीवन मैं तरक्की करने के लिए भरपूर प्रयास करते है मगर कुछ कुंडली दोषो के कारण अपने जीवन मैं तरक्की नहीं कर पाते है | वो लोग मेहनत करने मैं कमी नहीं रखते है फिर भी सफलता को प्राप्त नहीं कर पाते है इसलिए यदि आपकी कुंडली मैं शुक्र दोष है तो आप शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा करें | माता लक्ष्मी की कृपा से आपके सभी काम बनने लगेंगे ...


शुक्रवार के दिन करें ये उपाय माता लक्ष्मी की बरसेगी आप पर कृपा 



शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी का दिन माना जाता है | सप्ताह का प्रत्येक दिन किसी न किसी देवी देवता का दिन होता है उसी प्रकार शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी का दिन होता है | इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना करने से माता लक्ष्मी अति प्रसन्न होती है और अपने भक्तो की मन की मुरादे जरूर पूरी करती है | आज के समय मैं धन की कमी के कारण ही सारी परेशानिया जन्म लेती है | अगर व्यक्ति के पास पर्याप्त मात्रा मैं धन है तो उसके घर मैं सुख शांति बनी रहेगी और जिस व्यक्ति के पास धन नहीं है उसके घर मैं आये दिन झगडे होते रहते है | इसलिए आप धन की प्राप्ति करना चाहते है तो आप धन की देवी माता लक्ष्मी की उपासना, पूजा अर्चना करना शुरू कर दें माता लक्ष्मी आप पर धन की वर्षा जरूर करेगी |


* शुक्रवार के दिन आप सूर्योदय से पूर्व स्नान करने के बाद साफ़ सुथरे वस्त्र धारण कर ले और उसके बाद माता लक्ष्मी की पूजा के लिए मंदिर मैं बैठ जाए और माता लक्ष्मी से अपने मन की मनोकामनाओं को  खुलकर बताये माता लक्ष्मी आपकी मनोकामना जरूर पूरी करेगी |

* शुक्रवार के दिन आप कुछ वस्तुओं का दान भी कर सकते है जैसे -चावल, मिसरी, सफ़ेद कपडा, दही, सफ़ेद चन्दन आदि | इन चीजों के अलावा आप मंदिर या किसी गरीब व्यक्ति को दूध भी दान कर सकते है |


* शुक्रवार के दिन आप किसी विवाहित स्त्री को सुहाग का सामान दान कर सकते है जैसे - चुडिया, कुमकुम, लाल साड़ी, इस उपाय को करने से माता लक्ष्मी अति प्रसन्न होती है और आप पर माता लक्ष्मी की कृपा जरूर होगी |

* आप शुक्रवार के दिन शिवलिंग पर दूध भी चढ़ा सकते है | दूध चढ़ाते समय आप मंत्र " ॐ नम: शिवाय " का जप करें | ये मंत्र कम से कम आपको 108 बार बोलना है और जप के लिए आपको रुद्राक्ष की माला का उपयोग करना चाहिए |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर