Category Archives:  Spiritual

शनिवार के दिन भूलकर भी न करें ये कार्य, शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए करें ये ख़ास उपाय...जानिये

Sep 13 2019

Posted By:  Sanjay

ज्योतिषशास्त्र  मैं शनिदेव महाराज को न्यायधीश के समान माना गया है | शनिदेव महाराज लोगो को उनके कर्मो के हिसाब से दंड देते है इलसिए लोग शनिदेव से डरते है | जिन लोगो के ऊपर शनिदेव का प्रकोप चलता है उन लोगो को कोई भी नहीं बचा सकता है | ऐसा कहा जाता है इन लोगो के ऊपर शनिदेव की महादशा चलती है तो उनके जीवन मैं हमेशा ही परेशानिया ही परेशानिया आती रहती है वो लोग कितने भी प्रयास कर ले उनके कार्य सफल नहीं होते है और जिन लोगो के ऊपर शनिदेव की कृपा होती है  उन लोगो के जीवन मैं खुशिया ही खुशिया रहती है | कोई भी परेशानी उनके जीवन मैं नहीं आती है और हमेशां उनका घर धन सम्पति सुख और समृद्धि से भरा रहता है | आज हम आपको कुछ ऐसी बातें बताएँगे जिनसे शनिदेव नाराज होते है और प्रसन्न होते है | वो कौन कौन सी बातें है चलिए जानते है उनके बारें मैं...


शनिवार के दिन नहीं करने चाहिए ये कार्य 

लोहे का सामान 
शनिवार के दिन कभी भी भूलकर भी लोहे का सामान नहीं लाना चाहिए | जितना हो सके उतना शनिवार के दिन लोहे की वस्तुए दान करनी चाहिए क्योंकि ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न होते है और यदि इस दिन लोहे का सामान लाते है तो शनिदेव महाराज नाराज होतें है इसलिए आप भूलकर भी लोहे का सामान कभी न लाये |

गरीबो का अपमान 


वैसे देखा जाए तो हमें किसी भी व्यक्ति का अपमान नहीं करना चाहिए ऐसा करना सही नहीं माना जाता है | खासकर शनिवार के दिन हमें गरीबो का बिलकुल भी अपमान नहीं करना चाहिए क्योंकि शनिदेव गरीबो का प्रतिनिधित्व करते है और यदि शनिवार के दिन कोई भी गरीब का अपमान करता है तो उस व्यक्ति से शनिदेव महाराज क्रोधित हो जाते है |

तेल घर लाना 


आप शनिवार के दिन तेल कभी भी घर पर न लाये | शनिवार के दिन हो सके तो आप गरीबो को तेल का दान कर सकते है | शनिवार के दिन तेल लेकर आने से शनिदेव नाराज होतें है |



जूते चप्पल का उपहार न ले 
आप शनिवार के दिन भूलकर भी जूते चप्पल का उपहार किसी भी व्यक्ति से न ले | इस दिन जूते और चप्पल के उपहार लेना शुभ नहीं माना जाता है और शनिदेव महाराज भी नाराज होतें है |

शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए करें ये कार्य  

* अगर आप शनिदेव के प्रकोप से बचना चाहते है तो आप शनिवार के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करें और पूजा करने के बाद पीपल के पेड़ की सात  परिक्रमा भी लगाए | इस उपाय को करने से शनिदेव महाराज आपसे अति प्रसन्न होंगे |


* काले तिल का दान - शनिदेव को खुश करने के लिए आप शनिवार के दिन काले तिल का दान करें | किसी गरीब को काले तिल का दान करना शनिवार के दिन बेहद ही शुभ माना जाता है और शनिदेव महाराज भी आपसे अति प्रसन्न होंगे |

* आप शनिवार के दिन सरसो के तेल का दीपक हनुमान जी के मंदिर मैं जलाये ऐसा करने से शनिदेव महाराज भी प्रसन्न होते है और आपके ऊपर से शनिदेव का प्रकोप जल्द समाप्त हो जायेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर