Category Archives:  Spiritual

अंगूठा भी बताता है आपके भविष्य और व्यवहार के बारे में, ऐसे अंगूठे वाले व्यक्ति होते है धनवान, जानिए

Sep 13 2019

Posted By:  Sunny

ज्योतिष के अलावा मनुष्य के बारे में जानकारी देना वाला कोई शास्त्र है तो वह है समुद्रशास्त्र, समुद्रशास्त्र में व्यक्ति के शरीर के अंगो के आकार, रंग और बनावट के आधार पर व्यक्ति से जुड़े कई राज उजागर किये जाते है | सामुद्रिक शास्त्र  में शरीर के विभिन्न अंगो का अपना अलग महत्व बताया गया है जिनसे किसी भी व्यक्ति के भविष्य और उसके व्यवहार के बारे में कई सटीक अनुमान लगाए जा सकते है, यहाँ तक की मनुष्य के अंगूठे के आकार को भी देखकर उसके बारे में कई जानकारी प्राप्त की जा सकती है, आज हम आपके लिए अंगूठे की बनावट से जुड़े समुद्रशास्त्र की जानकारी लेकर आये है |


जिन लोगो का अंगूठा उनकी अंगुलिओं की तरफ झुका हुआ नहीं होता है एकदम सही स्थिति में होता है, वे व्यक्ति बड़े ही स्वतंत्र विचार के होते है और साथ ही ये लोग अपना विरोध किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करते है |



यदि किसी के अंगूठे का गठन अनुकूल है और अंगुलियों के पास है तो ऐसे व्यक्ति बड़े ही प्रतिभाशाली होते है, साथ ही ये लोग मानसिक रूप से भी बहुत मज़बूत और दृढ संकल्प वाले होते है |


सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लोगो का अंगूठा लम्बा होता है वे बहुत ही बुद्धिमान होते है, इसका परिचय ये समय समय पर देते रहते है | जिन लोगो का अंगूठा छोटा होता है उन्हें उधार देने से बचना चाहिए और इसके अलावा जिन लोगो का अंगूठा मोटा होता है वे हठी किस्म के होते है और ये लोग सही समय पर सही निर्णय लेने में भी असमर्थ होते है |

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार अंगूठे का कम खुलना अशुभ माना गया है क्योंकि ऐसे लोगो को जीवन में बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, और सफलता भी जल्दी नहीं मिलती है और वही जिनका अंगूठा सही प्रकार से खुला हुआ होता है वे धन धान्य से परिपूर्ण होते है |


यदि किसी के कोमल जोड़ वाला अंगूठा हथेली की और झुका होता है तो ऐसे लोग बहुत ही खर्चीले और दुसरो का सम्मान नहीं करने वाले होते है और दूसरी ओर जिनका अंगूठा मजबूत जोड़ वाला होता है वे लोग गोपनीय और व्यवहारिक किस्म के होते है इन लोगो का यह स्वभाव इन्हे जल्द ही सफलता दिलाता है |

जिनका अंगूठा अंगुलियों की ओर झुका होता है वे आत्मनिर्भर नहीं होते है साथ ही ऐसे कई लोग कामुक किस्म के भी होते है, जिन लोगो का अंगूठा चौड़ा होता है ऐसे लोग बहुत ही खर्चीले होते है और कई बार ये लोग किसी ना किसी बुरी लत के शिकार हो जाते है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर