Category Archives:  Spiritual

पूजा के दौरान भगवान को फूल चढ़ाने से पड़ता है ये प्रभाव, हर रंग के फूल का होता है ख़ास महत्त्व...जानिये

Sep 15 2019

Posted By:  Sanjay

"फूल" सभी के मन को मोह लेने वाली चीज है | हर इंसान को फूल पसंद आते है | फूलो का रंग, उनकी ख़ूबसूरती और उनकी महक का हर कोई दीवाना होता है | इंसान के साथ साथ फूल भगवान को भी बहुत पसंद होतें है | यदि आप फूलो का उपयोग भगवान को चढ़ाने मैं करते है तो इसका क्या प्रभाव पड़ेगा | भगवान को फूल क्यों चढ़ाये जाते है | ये सारी बातें इसी आर्टिकल मैं हम आपको बताएँगे...


वैसे भगवान को फूल चढ़ाने से भगवान बहुत प्रसन्न होते है इसलिए आपकी हर मनोकामना को भगवान जी जल्दी स्वीकार करते है | पूजा के दौरान फूलो का बहुत ज्यादा महत्त्व होता है | फूलो से नकारात्मक ऊर्जा दूर चली जाती है और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है | भगवान को फूल चढ़ाने से भगवान इंसान की कई तरह की परेशानियों से छुटकारा दिलाते है और जब भगवान प्रसन्न होते है तो इंसान की सभी मनोकामनाएं बहुत जल्दी पूर्ण होती है | 



अलग अलग फूलो का प्रयोग करने से दूर होंगी समस्याएं 

1 . भगवान विष्णु को पीले रंग के गेंदे के फूल बहुत अच्छे लगते है | यदि भगवान विष्णु को पूजा के दौरान नियमित इन फूलो को चढ़ाया जाए तो भगवान आपसे बहुत जल्दी प्रसन्न होंगे और आपको संतान प्राप्ति मैं आ रही समस्याओं का बहुत जल्दी निवारण हो जायेगा |

2 . माता लक्ष्मी जी को गुलाब के फूल बहुत अच्छे लगते है और यदि माता लक्ष्मी को नियमित रूप से गुलाब के फूल अर्पित किये जायेंगे तो माता लक्ष्मी आपसे अति प्रसन्न होंगी और आपके जीवन मैं आ रही धन से संबंधी परेशानिया जल्द समाप्त हो जाएँगी |


3 . यदि एकादशी के दिन आप भगवान श्री कृष्ण को कमल के दो फूल अर्पित करते है तो इससे भगवान श्री कृष्ण की कृपा प्राप्त होती है और यदि आपको संतान प्राप्ति मैं परेशानिया आ रही है तो ये परेशानिया भी आपकी दूर हो जाएगी और आपको जल्दी से जल्दी संतान की प्राप्ति होगी |


4 . ऐसा कहा जाता है यदि आप लगातार 27 दिनों तक रोज एक कमल का फूल माता लक्ष्मी को अर्पित करते है तो ऐसा करने से आपको माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होगा और आपको अखंड सुख की प्राप्ति होगी | 

5 . यदि माता रानी को नियमित रूप से गुड़हल का फूल अर्पित करते है तो माता रानी आपसे अति प्रसन्न होगी और आपके शत्रु और विरोधियो से आपकी रक्षा करती है और आपको शक्ति भी प्रदान भी करती है |

6 . सूर्यदेव को भी यदि जल मैं गुड़हल का फूल नियमित रूप से प्रदान किया जाए तो इससे आपका नाम और यश की प्राप्ति होती है | 

7 . यदि आप जल मैं सफ़ेद फूल डालकर चन्द्रमा को अर्पित करते है तो इससे आपको बहुत ही शुभ लाभ प्राप्त होगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर