Category Archives:  Spiritual

हथेली में ऐसे निशान बनाते है राजयोग, क्या आपकी हथेली में है राजयोग से जुड़े ऐसे निशान, जानिए

Sep 16 2019

Posted By:  Sunny

हथेली की रेखाएं देखकर व्यक्ति के भविष्य और उसके बारे में जानकारी प्राप्त करने वाला शास्त्र हस्तरेखा शास्त्र कहलाता है, हस्तरेखा शास्त्र की मदद से एक मनुष्य के भविष्य, बीता हुआ कल और वर्तमान समय के बारे में कई बाते पता लगाई जा सकती है, प्रत्येक मनुष्य की हस्तरेखाएँ उसके बारे में कई बाते कहती है | आज हम आपको हथेली में मौजूद राजयोग के बारे में जानकारी देंगे | राजयोग से तात्पर्य मंत्री, वकील, राज्यपाल जैसे बड़े बड़े अधिकारी बनने से है, अगर आपकी हथेली की रेखाओ में भी ऐसा योग है तो एक दिन आप बड़े पद पर जरूर पहुंचेंगे |




जिस किसी व्यक्ति के हथेली में घोडा, पेड़, ध्वज या घड़े का निशान होता है ऐसा व्यक्ति अपने जीवन में राजसुख जरूर भोगता है, और इसके अलावा जिस मनुष्य की ललाट चौड़ी और भुजाये लम्बी होती है वह भी राजसुख पाता है |


जिसकी हथेली में धनुष, कमल या आसन का निशान होता है ऐसे मनुष्य माँ लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त करते है, इनसे माँ लक्ष्मी सदैव प्रसन्न रहती है |

ऐसा व्यक्ति जिसके कलाई की मणिबंध से शनि रेखा मध्यमा ऊँगली तक जाती है वह राजयोग जरूर भोगता है |

ऐसे व्यक्ति जिनके हाथ में तलवार, पहाड़ या हल की आकृति बनी होती है, उनके पास धन की कभी कोई कमी नहीं आती है, ये हमेशा धन धान्य से परिपूर्ण रहते है |

ऐसे व्यक्ति जिनके हथेली में सूर्य रेखा मष्तक रेखा से मिलती है वे अपने जीवन में बड़े राजनीतिक पद पर आसीन होते है |

ऐसे व्यक्ति जिनकी हथेली में गुरु और सूर्य पर्वत उच्च होते है वे राज्यपाल का पद प्राप्त करते है |

जिस किसी की भी हथेली में शनि पर्वत पर त्रिशूल का चिन्ह होता है वह आगे चलकर राजधिकारी बनता है |

यदि किसी की हथेली में मंगल पर्वत ऊँचा है और सूर्य रेखा भी प्रबल स्थिति में है तो वह कलेक्टर या कमिशनर जरूर बनता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर