Category Archives:  Spiritual

राशिफल 17 सितम्बर 2019: हनुमान जी की कृपा से इन 07 राशियों की चमकेंगी किस्मत, जानें अपना भी हाल..

Sep 16 2019

Posted By:  Anil

व्यक्ति का जीवन भागदौड़ भरा रहता है | जिससे उसके जीवन में प्रतिदिन काफी समस्याएं आती है | लेकिन हम अपने आध्यात्मिक ज्ञान के द्वारा इन परेशानियों से बच सकते है | यदि किसी मनुष्य के जीवन में कोई भी समस्या आती है तो आप उससे सावधान हो सके, यही उद्देश्य हमारा रहता है | इसलिए जानिए 17 सितम्बर 2019 का राशिफल क्या कहता है |


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपको ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा | काम समय पर पूरे होंगे। आपके सकारात्मक विचार किसी व्यक्ति को प्रभावित कर सकते हैं | आज आपकी छोटी- सी मदद किसी व्यक्ति के लिये बहुत फायदेमंद रहेगी | इस राशि के कला के छात्र आज पढ़ने के तरीके में कुछ बदलाव करेंगे। अपने कठिन विषयों को समझने के लिये नये तरीके से पढ़ाई करेंगे | घर का माहौल आज सुखद रहेगा | आपके दाम्पत्य संबंध बेहतर होंगे | बच्चे अपने लिये कोई नया खेल ढूंढ सकते हैं | मंदिर में गुड़ दान करें, आपके विचार सकारात्मक बने रहेंगे |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज का दिन जीवन में नयी खुशियों का संकेत लायेगा | आपका जीवनसाथी आपको कोई बड़ी और अच्छी खबर दे सकता है, जिससे आपके साथ ही परिवार के सब लोग भी काफी खुश नजर आयेंगे | रिश्तों और काम के बीच तालमेल बना रहेगा | आर्थिक रूप से आप स्ट्राँग रहेंगे | इस राशि के सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स को कोई बड़ा फायदा होगा | आप बच्चों के साथ शॉपिंग करने मार्केट जा सकते हैं | हनुमान जी को प्रणाम करें, जीवन में खुशियाँ बरकरार रहेगी |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आज आपके हर काम के पूरे होने की संभावना है | काम की गति भी बनी रहेगी | मन ही मन किसी बात को लेकर खुश होंगे | घर का माहौल अच्छा रहेगा। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं, उन्हें किसी फंक्शन में अपना लाइफ पार्टनर मिल सकता है | काम के मामले में कुछ लोग आपसे सलाह मांग सकते हैं | आज शाम घर के बुजुर्गों के साथ समय बिताएंगे, पार्क में भी टहलने जा सकते हैं | इससे आप खुद को रिलेक्स फील करेंगे | गाय को रोटी खिलाएं, आपके साथ सब कुछ अच्छा होगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज का दिन जीवन में कोई अहम मोड़ ला सकता है | आपको अपने करियर का कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है | ध्यान रहे जो भी करें, सोच-समझ कर करें | ऑफिस के काम से आपको बाहर जाना पड़ सकता है | काम की वजह से आप परिवार को पूरा समय नहीं दे पायेंगे, लेकिन परिवार का साथ बना रहेगा | आपको अपना काम समय से पूरा करने की कोशिश करें | किसी नये बिजनेस की शुरुआत के लिये पैसा उधार लेना पड़ सकता है | हनुमान जी को बूंदी का भोग लगाएं, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका कोई नजदीकी मित्र आपसे मिलने आ सकता है | आप उनसे अपनी कोई निजी समस्या शेयर कर सकते हैं | इससे आपके मन का बोझ थोड़ा हल्का होगा | पारिवारिक उलझन सुलझाने में मदद मिल संकती है | छात्रों के लिए दिन ठीक रहेगा |  पढ़ाई में आ रही बाधाएं टीचर्स की मदद से दूर हो सकती हैं | बड़े-बुजुर्ग आपको कोई खास सलाह दे सकते हैं | आपको उनकी बातों पर गौर करना चाहिए | हनुमान जी के आगे घी का दीपक जलाएं, आपकी सभी समस्याओं का समाधान निकलेगा |

कन्या राशि ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज लोग आपकी बातों पर पूरा ध्यान देंगे | पैसों को लेकर किसी से हुआ विवाद आज सुलझने के आसार हैं | रोजमर्रा के कामों से थोड़ा समय निकालकर आज परिवार वालों के साथ किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बनायेंगे | आज आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा | ऑफिस में आपके व्यवहार की तारीफ होगी | आप महत्वपूर्ण काम समय से निपटा लेंगे | किसी खास व्यक्ति से अपनी बात कहने में आप बहुत हद तक सफल रहेंगे | इस राशि के छोटे बच्चों का स्वास्थ उत्तम रहेगा | मंदिर में दूध दान करें, दिन अच्छा बितेगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आप परिवार वालों के साथ समय बितायेंगे | घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा | छोटे बच्चों को माता-पिता से कोई बड़ा सरप्राइज मिलने की उम्मीद है | कुछ लोग आपके किसी जरूरी काम में मदद आ सकते हैं | आज पैसों को लेकर आपकी चिंता दूर होगी | आप किसी काम को नये सिरे से शुरू करने के बारे में विचार कर सकते हैं | सेहत को लेकर थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत है | फास्ट फूड खाने से आपको बचना चाहिए | मंदिर में फल दान करें, स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे | ऑफिस के किसी काम से आपको आसपास कहीं यात्रा करनी पड़ सकती है | आपका काम अच्छे से पूरा होगा | आज आप कुछ मस्ती के मूड में भी रहेंगे | लवमेट के साथ किसी शॉपिंग मॉल में जा सकते हैं | रोजमर्रा की जिंदगी में कुछ नयापन आ सकता है | इस राशि के बच्चों को उनके शिक्षकों से तारीफ मिलेगी | आप किसी  बचपन के दोस्त से मिल सकते हैं | जरूरतमंद को भोजन कराएं, आपका मूड अच्छा रहेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आप अपने काम में पूरा आनंद लेंगे | आपका रुझान आध्यात्म की तरफ रहेगा | आप किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बनायेंगे | आप कार्यस्थल पर बदलाव करने के बारे में सोचेंगे, इससे आपको लाभ होने की संभावना है | परिवार के सदस्य आज आपसे बेहद खुश रहेंगे | सेहत के मामले में आप खुद को ताजगी से भरा हुआ महसूस करेंगे | आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा | लवमेट के लिए आज का दिन शुभ है | घर के मंदिर में सफेद दक्षिणावर्त्ती शंख की स्थापित  करें, उसकी पूजा से परिवार में खुशियां बरकरार रहेंगी |

मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज घर के जरूरी चीज खरीदने में आपके पैसे खर्च होंगे | इस राशि के जो लेखक हैं, आज उनकी किसी रचना की प्रशंसा होगी | आपको किसी संस्था के द्वारासम्मानित भी किया जा सकता है | आज माता-पिता के आशीर्वाद से आपको सफलता मिलेगी | आपको अपने किसी काम में पड़ोसियों का सहयोग मिल सकता है | आपको अपनी पर्सनल  चीज़ों का थोड़ा ख्याल रखना चाहिए, कोई चीज़ इधर-उधर गुम हो सकती है | तुलसी के पौधे को प्रणाम करें, जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा |


कुंभ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज ऑफिस में आपको नई जिम्मेदारी मिलेगी | जिसमें आप बहुत दिलचस्पी दिखाएंगे | आपको अपने काम में सफलता भी मिलेगी | आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी | इस राशि के छात्र अपने कुछ विषयों को लेकर अधिक रुचि लेंगे | उनका पढ़ाई में पूरी तरह से मन लगेगा | आज दोस्तों की मदद के लिये आप हर समय तैयार रहेंगे | बिजनेस में कुछ नए अनुभव आपको मिलेंगे | जीवनसाथी के साथ रिश्तों में बेहतर तालमेल बना रहेगा | माता-पिता का आशीर्वाद लें, रिश्ते बेहतर होंगे |


मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज का दिन आपके लिए फायदेमंद साबित होगा | ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। आप खुद भी अपने काम को लेकर संतुष्ट रहेंगे | जीवनसाथी के साथ बाहर डिनर करने का मुड बनायेंगे | इस राशि के स्पोर्ट्स से जुड़े लोग किसी नई एक्टिविटी में भाग ले सकते हैं | आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी | छात्र करियर के लिए किसी सीनियर से सलाह लेंगे | सही सलाह मिलने पर आपका करियर किसी अच्छे मुकाम पर पहुंच सकता है | अपने गुरु को प्रणाम करें, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर