Category Archives:  Spiritual

क्या आप जानते है? शादी के समय लड़की लड़के के बायीं और क्यों बैठती है, धार्मिक शास्त्रों मैं है इसका ख़ास महत्त्व...जानिये

Sep 17 2019

Posted By:  Sanjay

हिन्दू धर्म मैं शादी को बहुत ही पवित्र रिश्ता माना गया है और शादी के दौरान निभाई जाने वाली रस्मो का भी ख़ास महत्त्व है | इन्ही रस्मो में से एक है लड़की का लड़के के बाई और बिठाना | धार्मिक रीती रिवाजो के अनुसार शादी के दौरान लड़की को लड़के के बाई और बिठाया जाता है इसके पीछे कारण कई है...

1 . हिन्दू धर्म के अनुसार पत्नी को वामांगी कहा गया है | इसलिए पत्नी पति के सभी शुभ कार्यो में बाई और ही बैठती है |

2 . पौराणिक कथाओं के अनुसार देखा जाए तो स्त्रियों का बायां हिस्सा शुभ माना जाता है | ऐसा कहा जाता है कि इस हिस्से में देवी माँ निवास करती है | 



3 . हस्तशास्त्र के अनुसार देखा जाए तो लड़के का दाया और लड़की का बाया हाथ देखने कि प्रथा है | ऐसा कहा जाता है ही शरीर का बाया हिस्सा रचनात्मकता और दाया हिस्सा कर्म का प्रतीक माना जाता है |

4 . पौराणिक द्रष्टिकोण से देखा जाए तो लड़किया दिल से सोचती है और क्रियाशील होती है इसलिए उनका बाया हिस्सा अहम् होता है और लड़के दिमाग से काम लेते है इसलिए लड़को का दाया हिस्सा अहम् माना जाता है |


5 . स्त्री को प्रेम और ममता का प्रतीक माना जाता है इन सब बातो के अलावा स्त्री मैं रचनात्मकता शुरू से ही पायी जाती है | पत्नी का बाई और होना शुभ माना जाता है इससे उनके कार्यो मैं शुभता आती है |

6 . विवाह के अलावा अन्य सभी धार्मिक कार्यो, पूजा पाठ मैं भी पत्नी को पति के बायीं और बिठाया जाता है ताकि धार्मिक कार्यो को बिना किसी विघ्न के संपन्न किया जा सके |

7 . महिलाये हमेशा बायीं और इसलिए भी होती है क्योंकि वो अपने पति को हर काम मैं प्राथमिकता देती है | इसलिए पति का भी कर्त्तव्य बनता है की वो भी अपनी पत्नी की जिम्मेदारियां उठाये और इसलिए पति के दायी और होने का मतलब है की वो द्रढ़ता के साथ अपने रिश्ते को निभाएगा और हमेशा अपनी की रक्षा करेगा |


8 . धार्मिक अनुष्ठानो मैं भी पत्नी को पति के बायीं और इसलिए बिठाते है क्योंकि उनके दोनों के गुणों का मिलान हो जाये और इसके फलस्वरूप उनके द्वारा किये जाने वाले कार्यो मैं सफलता प्राप्त की जा सके |

9 . जब स्त्री और पुरुष का विवाह होता है तब फैरो के लिए खड़े होते है तब महिलाओं का बाया और पुरुषो का दाया हाथ आपस मैं मिलाया जाता है ताकि जीवन के हर मोड़ पर उनके बीच प्यार और सदभाव बना रहे |

10 . दुल्हन का दूल्हे के बायीं और बैठने का मतलब ये भी होता है की दूल्हा दुल्हन की जिम्मेदारी उठाएगा | लड़के का पहले बैठना ये भी दर्शाता है की लड़का जीवनभर लड़की की रक्षा करेगा और उस पर आने वाली मुसीबतो से पहले निपटेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर