Category Archives:  Spiritual

व्यक्तित्व के गहरे राज से पर्दा उठाता है आपके कान का ईयरलोब, जानिए क्या कहता है आपका ईयरलोब

Sep 17 2019

Posted By:  Sunny

हिन्दू धर्म के प्राचीन शास्त्र सामुद्रिक शास्त्र में शरीर के अंगो के आकार की मदद से व्यक्ति के भविष्य और स्वाभाव के बारे में कई बाते पता लगाई जा सकती है, व्यक्ति के कान का आकार भी उसके बारे में कई रहस्य उजागर करता है, लेकिन क्या आप जानते है कान के नीचे जुडी छोटी सी झिल्ली या मांस का टुकड़ा जिसमे महिलायें बाली पहनती है, वह भी हमारे बारे में कई राज खोलता है | कान के इस हिस्से को लौ या लोलकी कहा जाता है और वहीँ अंग्रेजी में इसे ईयरलोब कहा जाता है | हर इंसान के ईयरलोब का आकार अलग होता है किसी का ईयरलोब चिपका हुआ होता है, किसी का लम्बा होता है तो किसी का काफी छोटा होता है, इनका ये अलग अलग आकार ही उनके व्यक्तित्व के बारे में बताता है |




चेहरे से चिपका ना होना 

ऐसे लोग जिनका ईयरलोब कान के साथ एकदम शेप में होता है लेकिन उनके ईयरलोब की त्वचा चेहरे से चिपकी नहीं होती है ऐसे लोग बहुत ही आजाद स्वभाव के होते है इन्हे बंदिश में रहना पसंद नहीं होता है साथ ही ये बहुत जोशीले इंसान होते है, इनकी हमेशा दुनिया से कुछ अलग करने की चाह होती है, इनमे आत्मविश्वास भी खूब होता है जिसके चलते ये जिस काम को हाथ में लेते है उसे पूरा कर के ही दम लेते है | 

ईयरलोब का चेहरे से चिपका होना 

जिन लोगो का ईयरलोब उनके चेहरे से चिपका होता है वे लोग मज़बूत व्यक्तित्व के स्वामी होते है, ये अपनी जिंदगी में अपने लक्ष्यों की पूर्ति के लिए पुरे मन से कार्य करते है और साथ ही अगर ये किसी से प्यार करते है तो अंत तक उसका साथ देते है |

डायमंड शेप 

जिन लोगो का ईयरलोब कान के साथ मिलकर डायमंड के जैसी आकृति बनाता है, ऐसे लोग बहुत ही भाग्यशाली माने जाते है, ये बहुत ही कलात्मक किस्म के होते है, लेकिन कई बार इनका मूड समझ पाना बहुत ही मुश्किल होता है |

बड़ा और झूलता ईयरलोब 




किसी के ईयरलोब थोड़े ज्यादा बड़े होते है अक्सर महिलाओं के ऐसे ईयरलोब होते है तो इयररिंग पहनने के बाद भी वह पूरी तरह से ढक नहीं पाते है, ऐसा करीब 100 में से 1 या 2 लोगो के साथ होता है | ऐसे लोगो का आध्यात्म की तरफ झुकाव ज्यादा होता है और ये दृढ़ संकल्पी होते है |

गोल ईयरलोब 

जिनका ईयरलोब गोल आकार का होता है वे लोग अपनी तारीफ सुनना बहुत पसंद आता है, इनका यह सोचना होता है की हर कोई इन्हे महत्व दे लेकिन अक्सर लोगो को केवल इनका हंसमुख स्वभाव ही पसंद आता है |

छोटा लेकिन चौड़ा ईयरलोब 

ऐसे कई लोग होते है जिनके ईयरलोब कान की तुलना में छोटे होते है लेकिन ये थोड़े चौड़े होते है, ऐसे ईयरलोब मेहनती स्वभाव को दर्शाते है, हालाँकि ऐसे ईयरलोब किसी महिला के हो तो ये थोड़े अजीब लगते है लेकिन महिला के ऐसे ईयरलोब होना उसके पति के लिए भाग्यशाली साबित होता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर