Category Archives:  Spiritual

राशिफल 18 सितम्बर 2019: गणपति जी इन 07 राशियों के सपने करेंगे साकार, जाने आपके लिए कैसा रहेगा बुधवार..

Sep 17 2019

Posted By:  Anil

व्यक्ति का जीवन भागदौड़ भरा रहता है | जिससे उसके जीवन में प्रतिदिन काफी समस्याएं आती है | लेकिन हम अपने आध्यात्मिक ज्ञान के द्वारा इन परेशानियों से बच सकते है | यदि किसी मनुष्य के जीवन में कोई भी समस्या आती है तो आप उससे सावधान हो सके, यही उद्देश्य हमारा रहता है | इसलिए जानिए 18 सितम्बर 2019 बुधवार का राशिफल क्या कहता है |


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ | 
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आज आप दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहेंगे | ऑफिस में आज आपको नयी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसके बारे में आप सीनियर से विचार-विमर्श कर सकते हैं | पारिवारिक समस्याओं को दूर करने के लिए घर के सभी सदस्यों की राय जरुर लें | आज काम आपके मन मुताबिक पूरे होने पर जीवनसाथी आपसे खुश होगा | बिजनेस में भारी लाभ होने की उम्मीद है | सुबह उठकर जॉगिंग पर जाने से आप दिनभर खुद को तरोताजा महसूस करेंगे | सूर्य देवता को जल अर्पित करें, आपके सारे काम सफल होंगे |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन बहुत ही उत्तम रहेगा | किसी जरुरी काम को पूरा करने में आ रही अड़चने आज दूर हो जाएंगी | आज किसी ऐसे मित्र की मदद करेंगे, जो भविष्य में आपकी मदद कर सकता है | आपके बिजनेस पर विरोधियों की नजर रहेगी | सकारात्मक रहते हुए सतर्क रहें | कई दिनों से रूपये-पैसों में आ रही दिक्कतें खत्म होंगी | आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा | लवमेट के लिए आज का दिन बेहतरीन है, उन्हें ईयर रिंग गिफ्ट मिल सकते हैं, इससे आपके रिश्ते मजबूत होंगे | मंदिर में लाल चुनरी दान करें, काम में सफलता मिलेगी |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आज किसी भी नए कार्य को करने के लिए पहले उस पर सोच-विचार कर लें, उसके बाद ही फैसला लें | इस राशि के लवमेट के लिए दिन अच्छा है घर पर शादी की बातचीत हो सकती हैं | स्टूडेंट्स को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे | आज बिजनेस के सिलसिले में विदेश यात्रा हो सकती है | लवमेट के साथ आज मूवी देखने भी जा सकते हैं | स्वास्थ्य बेहतर रहेगा | जरुरतमंदों को वस्त्र दान करें, सभी परेशानियों का हल होगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो, |
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा | आज आपका झुकाव कुछ हद तक आध्यात्मिकता की ओर रहेगा | आज किसी धार्मिक गतिविधि में शामिल भी हो सकते हैं | इस राशि के छात्र पढ़ाई की योजना में बदलाव कर सकते हैं | आज आप अपने पार्टनर के लिए सरप्राईज पार्टी प्लान कर सकते हैं, इसके अलावा आज किसी बड़े प्रोजेक्ट में पैसा ना लगाएं, इससे आपको पैसों का नुकसान हो सकता है | किसी को दिया धन कही फंस भी सकता है | सेहतमंद बने रहने के लिए डेली वॉक करें | हनुमान चालीसा का पाठ करें, समस्याएं दूर होगी |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा | आज आपके जीवन में नई उर्जा का संचार होगा | इस राशि के लोग अगर नए बिजनेस की शुरुआत करना चाहते हैं, तो उनके लिए आज का दिन शुभ है | आज किसी पुराने दोस्त से मुलाकात भी हो सकती है | आपकी नए कार्यों में रूचि बढ़ेगी | आप फिजूल के खर्च को कम करने का प्रयास करेंगे | आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत रहेगा | वकीलों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है | आज कोई जरुरी केस आपके पक्ष में रहेगा | हनुमान जी को बूंदी का भोग लगाएं, सारे काम पूरे हो जायेंगे |

कन्या राशि ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन बहुत बढ़िया रहेगा | पारिवारिक कामों को करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा | आज आपका समय ज्यादातर परिवार वालों के साथ बीतेगा | हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा | कारोबार में बड़ी सफलता भी मिलेगी | आपको नौकरी में प्रमोशन भी मिल सकता है | सेहत से जुड़ी परेशानियाँ आज समाप्त हो जाएगी, जिससे आप अच्छा महसूस करेंगे | माँ दुर्गा को लाल चुन्नी चढ़ाएं, सभी दुखों का निवारण होगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज का दिन सामान्य रहने वाला है | आज आपके सामने से कुछ नए अवसर निकल सकते है | आज किसी तरह के व्यावसायिक लेन-देन से सावधान रहें | किसी जरुरी काम में थोड़ी भूल-चूक हो सकती है | अगर आप कहीं परिवार के साथ किसी यात्रा पर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आज आखिर में प्लान टल भी सकता है | शाम को घर पर पार्टी का आयोजन कर सकते हैं | मीठे चावल जरुरतमंदों में दान करें, इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज का दिन शानदार रहने वाला है | आज आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी | इस राशि वालों का बिजनेस सामान्य रहेगा | आज आप सामने आई चुनौतियों को आसानी से निपटा लेंगे | आज आपके सुगम व्यवहार से लोग खुश रहेंगे | आज आपको अपनी पिछली किसी गलती का एहसास होगा | इस राशि के लोग किसी अजनबी व्यक्ति पर भरोसा ना करें | आज छात्रों को पढ़ाई में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी | हनुमान जी के दर्शन करें, इंटरव्यू में सफलता हासिल होगी |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |  
आज का दिन बेहतरीन रहेगा | आज आपका दिन यात्रा करने में बीतेगा और ये यात्रा ऑफिस के काम से रिलेटेड हो सकती है | आज किसी दूर के रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा | आज इस राशि के इंजीनियर्स के लिए दिन फायदेमंद रहेगा | किसी कंपनी से जॉब के लिए ईमेल आ सकती है | आज का दिन स्टूडेंट्स के लिए अच्छा रहेगा | लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल है | आज आपके आर्थिक पक्ष में स्थिरता रहेगी | शंकर जी को जल अर्पित करें, सभी काम बनेंगे |


मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज का दिन मिला-जुला रहेगा | आज घरेलू चीजों को खरीदने पर आपके थोड़े अधिक पैसे खर्च हो सकते हैं | आज आपको रोजगार के उचित अवसर प्राप्त होंगे | माता-पिता के आशीर्वाद से आपको मंजिल हासिल होगी | राजनीति के क्षेत्र में आज आप सक्रीय भूमिका निभाएंगे | काम की अधिकता के चलते थोड़ी परेशानी हो सकती है | शाम को जीवनसाथी के सहयोग से आपकी परेशानी थोड़ी कम होगी | आज लोगों की राय आपके लिए कारगर साबित होगी | व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा | गौरी- गणेश जी को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं, आपकी मनोकामना पूरी होगी |

कुंभ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है | आज खुशियों की बारिश कभी भी हो सकती है, जिससे घर में खुशी का माहौल बनेगा | आज बड़ों की मदद से आपके आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा | स्वास्थ्य आज फिट रहेगा | इस राशि के अविवाहितों को आज विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं | लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा | इस राशि के विवाहित लोग आज किसी रेस्टोरेंट में डिनर का प्लान भी बना सकते हैं | माता सरस्वती का विधि-विधान से पूजन करें, आपकी मनोकामना पूरी होगी |


मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | कई दिनों से आपकी तरक्की में आ रही रुकावटें आज दूर हो जायेगी | इस राशि के बिल्डर्स को आज धन लाभ होगा, आज नया कॉन्ट्रैक्ट भी मिल सकता है | परिवार में आज सुख शांति का माहौल रहेगा | कई दिनों से बनाई हुई योजनाएँ आज पूरी हो जाएगी | बच्चों की सफलता से आज खुद को गौरवान्वित महसूस करेंगे | लवमेट के लिए आज का दिन शानदार रहेगा | आज किसी अनजान पर भरोसा ना करें | आज आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा | देवी माँ को गुड़ चढ़ाएं, आपकी सुख समृद्धि में वृद्धि होगी |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर