Category Archives:  Spiritual

ये 3 राशियों के लोग मरते दम तक नहीं छोड़ते अपने पार्टनर का साथ, प्यार की मिसाल होते है ये लोग, जानिए

Sep 19 2019

Posted By:  Sunny

शादी के रिश्ते को बहुत ही पवित्र माना गया है, जब सारी दुनिया के सामने एक लड़का और लड़की एक दूसरे को अपना बनाते है तो समाज भी उन्हें स्वीकार करता है और तभी से उन दोनों के बीच भी एक प्रेम का रिश्ता जन्म लेता है और यह रिश्ता ही उन्हें जन्म जन्मांतर तक एक दूसरे का बना कर रखता है | ऐसे में सभी की यही चाह होती है की उन्हें भी एक ऐसा पार्टनर मिले जो उन्हें जीवनभर प्यार करे, हर मोड़ पर उनका साथ दे | अपने परफेक्ट पार्टनर की तलाश में कई लोग व्रत, उपवास आदि भी करते है | 





वैसे देखा जाये तो पति पत्नी के रिश्ते में प्यार और तकरार दोनों होती है लेकिन क्या आप जानते है शास्त्रों में कुछ ऐसी राशियों के बारे में बताया गया है जिनके जातक अपने पार्टनर को बहुत प्यार करते है, उनका प्यार सिर्फ एक जन्म नहीं बल्कि सात जन्मो तक के लिए होता है | ऐसे में जो भी इनके पार्टनर बनते है वो बहुत ही भाग्यशाली होते है, क्योंकि इतना प्यार करने वाला शख्स हर किसी को नहीं मिलता है | आज हम आपके लिए उन राशियों के बारे में जानकारी लाये है जिनके लोग जीवनभर अपने पार्टनर का साथ निभाते है, प्यार करने में इनका कोई सानी नहीं होता है, इतना ही नहीं दूसरे लोग भी इनके प्यार की मिसाल देते नज़र आते है |

मकर राशि


इस राशि के जातको के लिए प्यार बहुत बड़ी चीज होता है, यही वजह होती है कि एक बार जिसे अपना बना लेते है, उसका साथ कभी नहीं छोड़ते, जीवनभर उसी के प्यार में रहते है, ये अपने पार्टनर का खुद से भी ज्यादा ख्याल रखते है, इनकी यही खासियत इनके पार्टनर को भी इनसे बेपनाह प्यार करने के लिए मज़बूर कर देती है | ये अपने पार्टनर पर खुद से ज्यादा विश्वास करते है |

कन्या राशि




कन्या राशि के लोग प्यार को लेकर बहुत ही गंभीर होते है, जो भी इनका पार्टनर बनता है वह बहुत ही भाग्यशाली इंसान होता है क्योंकि ये अपने पार्टनर का मरते दम तक साथ देते है, चाहे कैसी भी परिस्थिति हो ये हमेशा अपने पार्टनर के साथ कंधे से कन्धा मिलकर खड़े होते है | इनकी सबसे खास बात यह होती है कि ये खुद चाहे कैसी भी मुसीबत से जूझ रहे हो लेकिन अपने पार्टनर पर आंच तक नहीं आने देते है | अपने पार्टनर को खुश देखने के लिए कुछ भी कर सकते है | ये जिस के साथ ही अपनी जिंदगी बिताने का फैसला करते है वो इंसान नसीब वाला होता है |

कर्क राशि 


कर्क राशि के लोग भी प्यार निभाने के मामले में किसी से कम नहीं होते है, इन लोगो का असर कुछ ऐसा होता है की जो भी इनका पार्टनर बनता है उस इंसान की किस्मत भी चमकने लगती है | इन लोगो की खास बात यह होती है की ये हमेशा अपने दिल की ही सुनते है यही वजह है की इनकी लाइफ में हमेशा प्यार भरा रहता है | ये अपने पार्टनर को बहुत प्यार करते है, इनका पार्टनर ही इनके लिए सबकुछ होता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर