Category Archives:  Spiritual

राशिफल 21 सितम्बर 2019: शनिदेव इन 06 राशियों के सपने करेंगे साकार! और इन्हें करना होगा थोड़ा इंतजार..

Sep 20 2019

Posted By:  Deepak

व्यक्ति का जीवन भागदौड़ भरा रहता है | जिससे उसके जीवन में प्रतिदिन काफी समस्याएं आती है | लेकिन हम अपने आध्यात्मिक ज्ञान के द्वारा इन परेशानियों से बच सकते है | यदि किसी मनुष्य के जीवन में कोई भी समस्या आती है तो आप उससे सावधान हो सके, यही उद्देश्य हमारा रहता है | इसलिए जानिए 21 सितम्बर 2019 शनिवार का राशिफल क्या कहता है |


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज कुछ लोगों की मदद से आपके काम पूरे होंगे | आपको कोई अच्छी खुशखबरी मिलेगी | जीवनसाथी किसी काम में आपसे सलाह लेंगे | रिश्तों के मामले में नयापन आयेगा | आप करियर में कुछ नया करने के बारे में सोच सकते हैं | कोई नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है | आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा | 
वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज दाम्पत्य संबंध मधुर होंगे | रोजमर्रा के कामों से आपको फायदा होगा | आज आप कारोबार में पैसा लगाने के बारे में सोच सकते हैं | आज आपको कई नये काम करने के मौके मिलेंगे, जिनमें आप सफल होंगे | परिवार में लाभ की स्थिति बनेगी | किसी रचनात्मक काम से आपको फायदा होगा | 



मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आज आपके अधूरे काम पूरे हो जायेंगे | आपको कुछ नए मौके मिलने की संभावना बन रही है | सबके साथ मिल कर किये गए कामों से आपको बहुत हद तक सफलता मिल सकती है | प्रेम-प्रसंग में सब कुछ अच्छा रहेगा | आपका मन प्रसन्न रहेगा | आज आप कोई नई बात सीख सकते हैं | किसी काम से आप लंबी यात्रा कर सकते हैं | 

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो, |
आज आपका दिन व्यस्तता में बीतेगा | आप कोई नई जिम्मेदारी लेने में थोड़ा संकोच कर सकते हैं | आपके ऊपर काम का प्रेशर आ सकता है | आपके खास काम अटकने की भी संभावना है | जीवनसाथी के साथ आपका बेहतर तालमेल बना रहेगा | आपकी भौतिक सुख-सुविधाएं बनी रहेंगी | लेकिन काम पूरा होने के मामले में आपकी कोशिशों में कुछ कमी रह सकती है | 

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपको पुरानी झंझटों में पड़ने से बचना चाहिए | छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं | आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना चाहिए | आज कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होने की संभावना है, आपको उनसे संभलकर बात करनी चाहिए | 

कन्या राशि ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज का दिन सुनहरे पल लेकर आयेगा, नए कार्यों में आपको भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा | लेखन के क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी | करियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे | 

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपके सभी काम मन-मुताबिक पूरे होंगे, लेकिन जरूरत से ज्यादा एकाग्रता के कारण थोड़ी परेशानी हो सकती है | काम के प्रेशर से बाहर निकलकर आपको कुछ समय बच्चों के साथ बिताना चाहिए, इससे आपको अच्छा लगेगा | आज आप किसी सामाजिक कार्य में हिस्सा ले सकते हैं | संतान से कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है | 

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे, आप खुद को तंदरुस्त महसूस करेंगे | मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहतर रहने वाला है | आपके परिवार में सुख-सौभाग्य बना रहेगा | जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करेंगे | ऑफिस में उच्चधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा | 

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो | 
आज दोस्ती के रिश्ते मजबूत होंगे | कारोबारियों को उम्मीद से ज्यादा लाभ होगा | ऑफिस में अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा | दूसरे लोग आपकी योजना से काफी प्रभावित होंगे | आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा | लवमेट के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है | किस्मत के सहयोग से जो भी होगा, आपके फेवर में होगा | 



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपको कोई बड़ा काम करने से बचना चाहिए | आज आप थोड़े सुस्त हो सकते हैं | संतान से कुछ विवाद की संभावना बन रही है | आपको किसी मामले को आज बातचीत और शांति से सुलझाने की कोशिश करनी चाहिए | परिवार वालों के साथ अधिक-से-अधिक समय व्यतीत करेंगे | जीवनसाथी से आपके संबंध बेहतर होंगे | 

कुंभ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपकी कई योजनाएँ समय से पूरी होंगी | परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा | कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिलेगी |आज किसी काम में आपको कुछ लोगों से बड़ी आसानी से मदद मिल जायेगी | आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी | आज आपको कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है | अगर कोर्ट-कचहरी का कोई मामला है, तो वो आज आपके पक्ष में रहेगा | आपकी इच्छा पूरी होगी | 

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा | फिलॉस्फी के स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है | आपको काम में महारत हासिर होगी | आज पैसों के मामलों में आपको लाभ मिलेगा | ऑफिस में दिन आसानी से बीतेगा | आपको घर में सबकी जरूरतों को पूरा करने की कोशिश करेंगे | आपको अच्छा लगेगा | 

  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर