Category Archives:  Spiritual

नवरात्रो में पधार रही है माता रानी स्वागत से पहले कर ले ये 5 काम, तुरत प्रसन्न होगी माता, जानिए

Sep 20 2019

Posted By:  Sunny

हर साल की तरह इस साल भी नवरात्रो का पर्व आ रहा है, एक बार फिर देशभर में देवी माँ के पूजन की, डांडियों की धूम मचेगी | इस वर्ष नवरात्र 29 सितम्बर से प्रारम्भ हो रहे है, ऐसे में घरो में माता के भक्त घर में देवी माँ की प्रतिमा स्थापित करेंगे | उनका पूजन करेंगे | नवरात्रो के अवसर पर प्रत्येक भक्त की यही इच्छा होती है कि माता उनके घर में पधारे और सुख शांति प्रदान करे | ऐसे में अगर आप भी चाहते है कि माता रानी आपसे प्रसन्न हो और आपके घर में पधारे तो आप ये 5 काम जरूर कर ले | इन 5 कामो को करने से माता रानी आपसे जरूर प्रसन्न होगी और आप पर अपनी कृपा जरूर बरसाएगी, तो आइये जानते है वो कौनसे काम है जिन्हे नवरात्रो के आगमन से पहले कर लेना चाहिए |

साफ़ सफाई




एक बात तो हम सभी जानते है की जहाँ गंदगी होती है वहां कभी सकारात्मक ऊर्जा नहीं होती है और ना ही वहां देवी देवताओ का वास होता है, इसीलिए नवरात्रो के आगमन से पहले सबसे पहले अपने घर की साफ़ सफाई कर ले, घर में साफ़ सफाई होगी तो घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होगा | इसीलिए अपने घर के हर एक कोने की अच्छे से सफाई कर ले, इससे देवी माँ आप के घर की ओर आकर्षित होगी और आप पर अपनी कृपा जरूर बरसाएगी |

साज सज्जा


किसी भी उत्सव का सबसे जरुरी अंग साज सज्जा होता है इसीलिए अपने घर की साफ़ सफाई करने के बाद अपने हाथो से सजावट करे, घर में सजावट रहेगी तो आपका मन भी प्रसन्न रहेगा | आपकी सजावट देखकर माता भी आपसे प्रसन्न होगी उन्हें भी ऐसा लगेगा कि आप सच्चे दिल से उनके आगमन की प्रतीक्षा कर रहे है, आप उनके स्वागत के लिए आतुर है |

मांस मच्छी के सेवन और नशे को रखे दूर


इस बात से सभी वाकिफ है कि देवी देवता वहां कभी नहीं जाते है नशा किया जाता है, मांस मच्छी का सेवन किया जाता है क्योंकि ये सभी चीजे देवी देवताओ को अप्रिय है, इसीलिए आप अपने घर में नवरात्रो के पहले ही इन सब चीजों के लाने पर सख्त पाबंदी लगा दे | इन सब चीजों से जितनी दूरी रखी जाये उतना ही बेहतर है |

पूजा के लिए सामग्री




आप नवरात्रो के शुरू होने के एक दिन पहले ही माता के पूजा हेतु उपयोग होने वाली सामग्री लेकर घर में रख ले | इससे यह फायदा होगा की आप नवरात्र स्थापना के दिन सुबह जल्दी माता की पूजा कर पाएंगे, आपको बाजार के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और एक दिन पहले आपको कोई जल्दबाज़ी भी नहीं रहेगी जिस कारण किसी भी सामान के पीछे छूटने का सवाल ही पैदा नहीं होगा | 

घर में हो बहु बेटी


घर की बहु बेटी को लक्ष्मी का दर्जा दिया जाता है इसीलिए देवी माँ के पूजन के समय घर में इनका उपस्थित होना बहुत जरुरी है, ऐसा भी माना जाता है कि देवी माँ की पूजा अगर घर की लक्ष्मी के हाथो से कराई जाये तो घर में सुख शांति और वैभव आता है | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर