Category Archives:  Spiritual

अपनी जन्मतिथि से जानिए किस उम्र में सफलता चूमेगी आपके कदम, कब मिलेगी सफलता...

Sep 21 2019

Posted By:  Sunny

एक बात से सभी वाकिफ है कि इंसान चाहे की कितनी भी मेहनत कर ले लेकिन उसकी मेहनत का फल उसके कर्मो के अनुसार ही मिलता है, आपने ऐसे कई लोगो को देखा होगा जो अपने जीवन में खूब मेहनत करते है लेकिन फिर भी उनको सफलता नहीं मिल पाती है, वो चाहे कितनी भी मेहनत कर ले उनके हाथ खाली ही रहते है, इससे एक बात तो साफ़ हो जाती है कि मनुष्य की जिंदगी में सफलता के लिए भाग्य का साथ होना भी बहुत आवश्यक है, अब हमारी किस्मत में जो भी लिखा है उसे हम बदल तो नहीं सकते पर आने वाले भविष्य के लिए कुछ ऐसी तैयारियां कर सकते है जिससे हमे आगे चलकर किसी प्रकार की परेशानी ना उठानी पड़े और आने वाले भविष्य के लिए पहले से ही हम तैयारियाँ कर ले | 




ऐसी स्थिति में हमारी सहायता ज्योतिषशस्त्र का ही एक अंग अंकशास्त्र कर सकता है | अंकशास्त्र में बताया गया है कि प्रत्येक व्यक्ति के लिए एक मूलांक होता है जो की उनकी जन्मतिथि से संबंधित होता है, इस मूलांक से यह पता लगाया जा सकता है कि हमे हमारे जीवन में उम्र के किस पड़ाव में सफलता नसीब होगी | आज हम मूलांक 1 से 9 तक के जातको के लिए जानकारी लाये है, इस जानकारी से इन मूलांकों से संबंध रखने वाले जातक जान पाएंगे की उनके जीवन में शुभ समय कब शुरू होगा |

मूलांक 1 


अंकशास्त्र के अनुसार जिन लोगो का जन्म 1, 10,19 और 28 तारीख को हुआ है उन लोगो का मूलांक 1 होता है, इस मूलांक वाले लोग अपने जीवन के 22 वे साल में सफलता प्राप्त करते है |

मूलांक 2 


2, 11, 20, 29 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है, ये लोग अपने जीवन के 24 वे साल में वो सबकुछ हासिल करते है जो इनकी लम्बे समय से चाह थी |

मूलांक 3 


अंकशास्त्र में 3, 12, 21 और 30 को जन्मो लोगो का मूलांक 3 बताया गया है ये लोग अपने जीवन के 32 वे बरस में सफलता पाते है यह साल इनको करियर को ऊचाईंया देने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है |

मूलांक 4 


4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्मे लोगो का मूलांक 4 है, इन लोगो की जिंदगी में 36वा और 42वा साल बहुत जरुरी होता है क्योंकि इसी साल में इनकी जिंदगी को एक नयी दिशा मिलती है |



मूलांक 5 


किसी भी महीने की 5, 14 और 23 तारीख को जन्मे लोगो का मूलांक 5 माना गया है, ये लोग अपने जीवन के 32वे साल  में सफलता की सीढ़ी चढ़ते है |

मूलांक 6 


6 मूलांक उनका होता है जिनका जन्म 6, 15 और 24 तारीख को होता है, इनकी जिंदगी का 24वा साल इनके लिए अपार खुशियाँ लेकर आता है |

मूलांक 7 


जिन लोगो का जन्म 7, 16 और 25 तारीख को होता है उनके लिए शुभ मूलांक 7 है, ये लोग 38वे और 44वे साल में खूब तरक्की पाते है, इन सालो में किये गए इन लोगो के प्रयास कभी व्यर्थ नहीं जाते है, इनके प्रयासों का फल इन्ही सालो में मिलता है |

मूलांक 8 


8, 17 और 26 तारीख को जन्म लेने वाले लोगो का मूलांक 8 होता है, इन लोगो के लिए 36वा और 42वा साल बहुत महत्वपूर्ण सिद्ध होता है क्योंकि ये साल इनके लिए हर ओर से तरक्की और खुशियाँ लेकर आते है |

मूलांक 9 


जिन लोगो का जन्म 9, 18 और 27 तारीख को होता है वे अपने जीवन में 28 वे साल में सम्पन्नता पाते है, इस साल से उन्हें जीवन में धन सम्पति और वैभव की प्राप्ति होना आरम्भ हो जाती है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर