Category Archives:  Spiritual

स्त्रीओ के स्वभाव के कई राज खोलता है उनका रंग, इस मामले में बहुत खास होती है गोरे रंग वाली महिलायें, जानिए

Sep 23 2019

Posted By:  Sunny

समुद्र शास्त्र को ज्योतिषशास्त्र का ही अंग माना जाता है, ज्योतिषशास्त्र में जहाँ मनुष्य की राशि और ग्रहो से उसके व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी हासिल की जाती है, वहीँ समुद्र शास्त्र में मनुष्य के शरीर के अंगो का आकार, उनका रंग आदि की मदद से उसके भविष्य और व्यक्तित्व के बारे में जानकारी जुटाई जाती है | समुद्र शास्त्र में महिलाओं के बारे में भी कई बाते बताई गयी है, समुद्र शास्त्र में महिलाओं के शरीर के रंग से जुडी भी जानकारी दी गयी है, समुद्रशास्त्र में महिला के रंग को लेकर ऐसी कई बाते बताई गयी है जिनसे किसी भी महिला के बारे में कई जानकारियाँ पता लगाई जा सकती है, महिलाओ का रंग भी उनके स्वभाव के बारे में ऐसी जानकारियाँ देता है जिससे पहले आप अनभिज्ञ थे तो आइये जानते है महिलाओं के रंग से जुडी जानकारियां |

गेहुंआ रंग




जिन महिलाओ का रंग गेहुंआ होता है उन्हें बहुत ही धार्मिक माना जाता है, इन महिलाओ को दुसरो को दान देने में बहुत ही सुख प्राप्त होता है | ये महिलाये अपने परिवार का बहुत ख्याल रखती है और साथ ही समाज में भी इनके रिश्ते बहुत ही अच्छे होते है, ये बहुत ही व्यवहार कुशल होती है, ये महिलायें अपनी बातो से जल्द ही किसी को भी प्रभावित कर लेती है |

सांवला रंग


ये महिलायें बहुत ही मेहनती किस्म की होती है, अपनी इस आदत के कारण ये अपने स्वास्थ्य का भी विशेष ख्याल रखती है, इन महिलाओं को समाज की परम्पराओं और अन्य रीती रिवाजो में कोई रूचि नहीं होती है, इन सभी को ये रूढ़िवादिता का प्रतीक मानती है | ये महिलाये दिखने में बहुत ही आकर्षक होती है, जिस कारण कई लोग भी इनसे दोस्ती करने के लिए आतुर रहते है, इन्हे अपनी दुनिया में मस्त रहना बहुत पसंद होता है, ये दुसरो से कुछ खास मतलब नहीं रखती है | इसके अलावा जिन महिलाओ का रंग ज्यादा गहरा होता है और आँख और बाल भी काले होते है इन महिलाओ का स्वभाव कोमल होता है, लेकिन जरूरत पड़ने पर ये कठोर भी बन जाती है, ये महिलाये फालतू कामो से दूर ही रहती है और धन की बचत करने में ये माहिर होती है |

गोरा रंग


जिन महिलाओ का रंग एकदम साफ़, गोरा और हल्का गुलाबी होता है, ऐसी महिलायें खूबसूरत होती है, इसके अलावा इन महिलाओं की पढ़ने लिखने में भी काफी रूचि होती है और ये महिलाये संस्कारी भी होती है | इसके अलावा जिन महिलाओं का रंग गोरा होने के साथ हल्का पीला होता है वे बहुत ही विनम्र और सहनशील होती है, ये महिलायें चाहे कैसी भी परिस्थिति हो हर परिस्थति में डट कर खड़ी रहती है | इनके लिए इनका पति ही सब कुछ होता है और इनका जीवन आर्थिक रूप से भी मज़बूत होता है |

  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर