Category Archives:  Spiritual

आपको भी आते है लड़कियों के सपने तो एक बार जरूर जाने इनका अर्थ, सपने में लड़की के साथ...जानिए

Sep 24 2019

Posted By:  Sunny

सपने ऐसी चीज है जो हर इंसान को आते है, जब भी व्यक्ति गहरी नींद में होता है उसे सपना जरूर आता है, कई बार कुछ सपने ऐसे होते है कि लोगो की डर के मारे चीख निकल जाती है और वही कुछ सपने तो ऐसे होते है जिन्हे देखकर व्यक्ति बहुत ही खुश हो जाता है | विज्ञान की नज़र से देखा जाये तो हमे नींद में आने वाले सपने महज दिमाग में मौजूद यादो और विचारो का एक दृश्य है जबकि ज्योतिष की नज़र से देखा जाये तो हमे आने वाले प्रत्येक सपनो का कुछ ना कुछ मतलब जरूर होता है, ये सभी सपने अपना अलग महत्व रखते है और आने वाले समय यानि भविष्य के बारे में कुछ ना कुछ संकेत देते है | 




आज हम इसी बारे में जानकारी देने आये है, आज हम सपने में लड़की या स्त्री को देखने का क्या मतलब है, इसके पीछे का क्या राज है इस बारे में बात करेंगे | ज्योतिष शास्त्र में यह भी बताया गया है कि लड़की सपने में जिस भी रूप में दिखाई देती है उसका अपना अलग मतलब होता है |

मुस्कुराती लड़की को देखना


यदि सपने में आप लड़की को मुस्कुराते हुए देखते है तो इसका मतलब है कि आपको धन की प्राप्ति होने वाली है, जल्द ही धन प्राप्ति के नए स्त्रोत खुलने जा रहे है, और ये तरक्की का प्रतीक भी माना जाता है |

सजी धजी लड़की देखना 


सपने में लड़की को सजते हुए देखना या सजे संवरे रूप में देखना बहुत ही शुभ माना जाता है, इसका मतलब यह होता है कि जल्द ही आपका विवाह होने वाला है या फिर जल्द ही घर में बच्चे की किलकारियां गूंजने वाली है |

सपने में लड़की के साथ संबंध बनाना


सपने के खुद को किसी लड़की के साथ संबंध बनाते हुए देखना सफलता दर्शाता है, ऐसे सपने एक बेहतरीन लव लाइफ का प्रतीक भी माने जाते है |

हसीन लड़की को देखना


यदि आप सपने में बेहद ही हसीन लड़की को देखते है तो इसका मतलब आप जल्द ही एक अच्छी नौकरी प्राप्त करने वाले है और अगर आप सपने में लड़की को हाथ में फूल लिए देखते है तो इसका मतलब आप शीघ्र ही तरक्की पाने वाले है |

चेहरे को ढके हुए 




अगर आप किसी लड़की को चेहरे को ढके हुए देखते है तो इसका मतलब आपका कोई अपना शीघ्र ही आपके साथ किसी प्रकार का दगा करने वाला है, ऐसी स्थिति में आपको सावधान होने की जरूरत है | इस तरह का सपना घर में किसी सदस्य की बिगड़ती तबियत की तरफ भी इशारा करता है |

रोती हुयी दुल्हन


अगर आप सपने में किसी दुल्हन को रोते हुए देखते है इसका आशय है की आपके वैवाहिक जीवन में शीघ्र ही मनमुटाव की स्थिति पैदा हो सकती है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर