Category Archives:  Spiritual

ये है भगवान विष्णु के 10 अवतारों से जुडी हुई रोचक बातें, क्या आप जानते है इन बातो को ...जानिये

Sep 24 2019

Posted By:  Sanjay

भगवान विष्णु के 10 अवतारों का सम्बन्ध कही न कही जाकर विज्ञानं से जरूर मिलता है | भगवान विष्णु के 10 अवतार मानव सभ्यता के विकास के क्रम को दर्शाते है | विज्ञानं और श्रीहरि के 10 एक दूसरे से जुड़े हुए प्रतीत होते है | सनातन धर्म की मान्यताये और विज्ञानं के तर्क कही न कही जाकर एक दूसरे के पूरक होते है, एक दूसरे से जुड़े हुए है आईये जानते है विस्तार से ...


पहला अवतार : मत्स्य 
भगवान विष्णु का पहला अवतार मछली के रूप मैं हुआ था | क्योंकि मछली मानव जाती के जीवन की उत्पत्ति को दर्शाती है ऐसा इसलिए क्योंकि पृथ्वी पर जीवन का आरम्भ जल से हुआ था |

दूसरा अवतार : कछुआ 
श्री हरी का दूसरा अवतार कछुआ को माना गया है क्योंकि मानव के विकास के क्रम मैं कछुआ समुद्र से जमीन की और बढ़ता है | इसलिए मानव के विकास मैं कछुए का स्थान दूसरा है |



तीसरा अवतार : वराह 
भगवाम विष्णु का तीसरा अवतार वराह देवता का अवतार है | जंगली जानवरो का पृथ्वी से जंगलो की और अग्रसर होने और जंगली जानवरो के रूप मैं विकसित होने को दर्शाता है |

चौथा अवतार : नृसिंह
भगवान विष्णु ने चौथे अवतार के रूप नृसिंह के रूप मैं प्रकट हुए मतलब की जंगली जीवो मैं जब थोड़ी बुद्धि आयी तो भगवान विष्णु नृसिंह के रूप मैं आधे मानव और आधे जानवर के रूप प्रकट हुए |


पांचवा अवतार : वामन देवता 
भगवान विष्णु ने पांचवे अवतार के रूप मैं वामन देवता का रूप लिया | यानी नृसिंह के बाद अब बोने मानव के रूप मैं श्री हरि ने अवतार लिया मतलब मानव विकास की नई सीढ़ी की और बढ़े |

छठा अवतार : परशुराम 
अब विकास के कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए मनुष्य को औजारों की आवश्यकता होने लगी भगवान परशुराम के रूप मैं श्री हरि ने जन्म लिया | भगवान परशुराम के पास एक कुल्हाड़ी थी जो की वन मैं रहने खाने का सामान जुटाने के काम आती थी |

सातवाँ अवतार : श्री राम 
जब पृथ्वी पर लोगो की काफी भीड़ हो गयी और राजा प्रजा और समाज का ताना बाना बुनने की आवश्यकता पड़ी तो ऐसे मैं भगवान विष्णु ने भगवान श्री राम के रूप मैं अवतार लिया जो की प्रजा के लिए मर्यादा पुरुषोत्तम के रूम मैं उभरे |

आठवां अवतार : श्री कृष्ण 
पृथ्वी का पूर्ण रूप से विकास हो गया | भगवान श्री राम के बाद भगवान श्री विष्णु, कृष्ण अवतार मैं आये जो की एक अच्छे राजनेता, राजनीतिज्ञ और प्रेमी बनकर उभरे | उन्होंने समाज के नियमो का आनंद लेकर ये सिखाया की समाज मैं रहकर कैसे फला, फूला जाता है और खुद को और समाज को कैसे आनंदित किया जाता है |

नवां अवतार : महात्मा बुद्ध 
महात्मा बुद्ध ऐसे व्यक्ति बने जिन्होंने नृसिंह से उठे मानव के सही स्वभाव को खोजा | उन्होंने मानव द्वारा ज्ञान की अंतिम खोज की पहचान की |

दसवा अवतार :कल्कि 
अंत मैं भगवान विष्णु कल्कि के रूप मैं जन्म लेंगे जो की पाप का अंत करेंगे | श्रीमद्भागत पुराण और कल्कि पुराण के अनुसार भगवान कल्कि का अवतार कलयुग की समाप्ति और सतयुग के संधिकाल मैं होगा | ऐसा माना जाता है की ये भगवान का अंतिम अवतार होगा | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर