Category Archives:  Spiritual

राशिफल 25 सितम्बर 2019: गणपति जी इन 07 राशियों के सपने करेंगे साकार, जाने आपके लिए कैसा रहेगा बुधवार..

Sep 24 2019

Posted By:  Anil

व्यक्ति का जीवन भागदौड़ भरा रहता है | जिससे उसके जीवन में प्रतिदिन काफी समस्याएं आती है | लेकिन हम अपने आध्यात्मिक ज्ञान के द्वारा इन परेशानियों से बच सकते है | यदि किसी मनुष्य के जीवन में कोई भी समस्या आती है तो आप उससे सावधान हो सके, यही उद्देश्य हमारा रहता है | इसलिए जानिए 25 सितम्बर 2019 बुधवार का राशिफल क्या कहता है |


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ | 
आज शिक्षा के क्षेत्र में आपको उन्नति मिलेगी | किसी दूसरे का उत्साह देखकर आप उत्साहित होंगे | इस राशि के स्टूडेंट्स अगर किसी नये कोर्स में एडमिशन लेना चाह रहे हैं, तो आज का दिन शुभ है | आपको कारोबार में धन लाभ होगा | साहित्य से जुड़े लोगों को उनकी काबिलियत के लिए सम्मानित किया जायेगा | सूर्यदेव को नमस्कार करें, आपका दिन बेहतर रहेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपको अचानक धन लाभ होगा | आज आप किसी नए काम की शुरूआत करने के बारे में विचार करेंगे | जीवनसाथी आपके विचारों से सहमत होगा | आपका रिश्ता मजबूत होगा | अपनी डेली रूटीन में आप कुछ बदलाव कर सकते हैं | किसी पुराने कामकाज से आपको लाभ हो सकता है | कई योजनाएँ आज समय से पहले पूरी हो जायेंगी | परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा | कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी | गायत्री मंत्र का जप करें, रिश्ते बेहतर होंगे |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आज आपका स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा | माता-पिता अपने बच्चों को खूब सारा प्यार देंगे | सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स के लिए दिन शानदार रहने वाला है | आपको अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा | साथ ही संगीत के क्षेत्र से जुड़े लोगों को तरक्की के कई नये रास्ते नजर आयेंगे | आज दोस्तों के साथ मिलकर पार्टी करेंगे | जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे | कुल मिलाकर आपका दिन बढ़िया रहने वाला है | मंदिर में गुड़ दान करें, दोस्तों के साथ संबंध अच्छे बने रहेंगे |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो, |
आज शाम आप घर पर पार्टी का प्लान बनायेंगे | आज किसी बात को लेकर आप गलतफहमी में पड़ सकते हैं | बिजनेस में कठिन दौर का योग बन रहा है | किसी मसले में राय देने से पहले आप विचार कर सकते हैं | किसी काम में भागदौड़ के चलते आपको थोड़ी थकान महसूस होगी | आपको आराम करने की जरूरत है | संतान के साथ विवाद होने की संभावना बन रही है, लेकिन जीवनसाथी के साथ आपके संबंध ठीक रहेंगे | ऑफिस का माहौल भी अच्छा बना रहेगा | चिड़ियों को दाना खिलाएं, आपकी सभी परेशानियों का निवारण होगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट आ सकती है | पानी की कमी से आपको डिहाइड्रेशन हो सकता है | ऑफिस में अपने काम की प्रशंसा के लिये आपको थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी | व्यापारी वर्ग को धन लाभ के मौके मिलेंगे | संतान की तरक्की से आप खुश होंगे | आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी | आप अपने काम की नये सिरे से शुरुआत कर सकते हैं | सूर्यदेव को जल चढ़ाएं, आपके साथ सब अच्छा होगा |  

कन्या राशि ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज किसी मित्र की मदद से आपके काम बनेंगे | अपने कॉन्फिडेंस के दम पर आप हर काम में सफल होंगे | कला या किसी रचनात्मक काम में आपका रूझान बढ़ेगा | वैवाहिक जीवन में खुशियाँ बरकरार रहेगी | कुछ नए दोस्त बनने की संभावना है | आज भाग्य आपको कुछ अच्छे मौके देगा, आपको उनका पूरा-पूरा फायदा उठाना चाहिए | हेल्थ के मामले में आप फिट रहेंगे | आपको बिजनेस में मुनाफा होगा | विष्णु जी को प्रणाम करें, सफलता आपके कदम चूमेगी |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज कामकाज को जल्द निपटाने का नया तरीका मिलेगा | दोस्तों के साथ संबंधों में सुधार आयेगा | भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी | आज सेहत के प्रति आपको सावधान रहने की जरूरत है | तली-भुनी चीजों को खाने से आपको बचना चाहिए | भविष्य को बेहतर बनाने की कोशिशें सफल हो सकती हैं | व्यापार में जबरदस्त वृद्धि होगी | बाहर के किसी व्यक्ति को आपकी बात बुरी लग सकती है, अनजान व्यक्ति से बेवजह बोलने से आपको बचना चाहिए | जरूरतमंद को भोजन कराएं, आपके साथ सब अच्छा होगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा | भाई-बहन आपके काम में सपोर्ट करेंगे, जिससे आपका काम समय रहते पूरा होगा | आपको किस्मत का साथ मिलेगा | कुछ लोग आपके लिए खास साबित होंगे, उनके प्रति आपका विश्वास मजबूत होगा | खुद को सही साबित करने का आज दिन अच्छा है | बिजनेस में किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी, इससे आपको फायदा मिलेगा | अपने गुरु को प्रणाम करें, आपको लाभ ही लाभ होगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |  
आज आय के नए स्रोत सामने आयेंगे | ऑफिस का काम रोज की तुलना में बेहतर तरीके से पूरा होगा | जीवनसाथी आज आपकी बहुत तारीफ करेंगे | शाम को घर पर मेहमानों के आने से घर के माहौल में परिवर्तन आयेगा | कई योजनाएँ समय से पूरी होंगी | कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी | आज आपको माता-पिता का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा | सेहत के मामले में सब कुछ बेहतर रहेगा | गाय को रोटी खिलाएं, धन में वृद्धि होगी |


मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव हो सकती है | काम ज्यादा और लाभ  कम, इस तरह की समस्या भी उत्पन्न होने की संभावना है | वाहन चलाते समय आपको सावधानी रखने की जरूरत है | आप किसी काम के लिए जितना ज्यादा प्रयास करेंगे, काम उतना ही बेहतर तरीके से होगा | कारोबारी किसी साझेदारी के मसले में अपनों से सलाह लेकर काम करेंगे, तो ही फायदा होगा | पिता को घुटनों से जुड़ी परेशानी हो सकती है | कुल मिलाकर आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा | विष्णु जी को फूल अर्पित करें, पारिवारिक जीवन सुखद बना रहेगा |

कुंभ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज कारोबार में लाभ के मौके मिलेंगे | शैक्षणिक कार्यों में आपका मन लगेगा | राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी | परिवार में धार्मिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी | घरेलू काम को निपटाने में आप सफल रहेंगे | सही योजना के तहत अपने करियर में बदलाव लायेंगे | आपका कोई जरूरी काम आज पूरा हो जायेगा | सेहत के मामले में आप खुद को फीट महसूस करेंगे | नौकरी-पेशा लोगों को मनचाहा ट्रांसफर मिलेगा |  शाम को भगवान के दर्शन के लिए मंदिर जायेंगे | जरूरतमंद को भोजन कराएं, आपका दिन ख़ुशी भरा बीतेगा |


मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज का दिन किसी महत्वपूर्ण काम के लिए शुभ है | आप अपने आसपास के लोगों के साथ उदार रहेंगे | आपके अच्छे अनुभव से साथी आपसे कुछ सलाह लेंगे | इससे आपको ख़ुशी महसूस होगी | आज घर पर मेहमानों का आगमन होगा | सबके साथ बातचीत में ज्यादातर समय यूं ही बीत जायेगा | बच्चे छुट्टी का आनंद उठायेंगे | अपने दोस्तों के साथ किसी पार्क में खेलने जायेंगे | व्यापार के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है | आपकी यात्रा मंगलमय रहेगी | मंदिर में शहद की शीशी दान करें, सबके साथ संबंध बेहतर होंगे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर