Category Archives:  Spiritual

जिन लड़के लड़कियों की शादी मैं आ रही है अड़चने करें ये 5 उपाय हो जाएगी जल्दी शादी...जानिये

Sep 26 2019

Posted By:  Sanjay

मनुष्य जन्म से लेकर मृत्यु तक किसी न किसी प्रकार की समस्या का सामना करता रहता है | ऐसा हर इंसान की जिंदगी मैं होता और हर इंसान किसी न किसी समस्या से छुटकारा पाने के लिए तरह तरह के प्रयास करता है | कुछ प्रयास सफल होते है तो कुछ असफल | जब इंसान जन्म लेता है तो उसे पालने की पेरशानी फिर उसकी पढाई लिखाई की परेशानी और जब वो जवान हो जाता है तो उसकी शादी की परेशानी आ जाती है | कुछ लोगो की किस्मत इतनी ख़राब होती है की वो सच्चे और अच्छे जीवन साथी की तलाश मैं अपनी जवानी को बर्बाद कर देते है मगर उनकी शादी सही समय पर नहीं हो पाती है | आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताएँगे यदि आप इन उपायों को करते है या उन लोगो से करवाते है जिनकी शादी मैं अड़चने आ रही है तो इन उपायों को करने के बाद उनकी शादी जल्दी हो जाएगी...


शादी न होने के कारण

जब माता- पिता का बच्चा जवान होता है तो माता पिता उसकी शादी के बारें मैं सोचते है और एक योग्य जीवन साथी की तलाश करते है मगर कुछ कारणों के कारण योग्य जीवन साथी न मिलने के कारण और अपने बच्चे की उम्र बढ़ने के कारण उन्हें उनकी चिंता सताने लगती है | फिर वो भगवान दे दर पर जाना स्टार्ट कर देते है मन्नते मांगते है ताकि उनके बच्चे को उनकी पसंद का और सही जीवन साथी मिल जाये इस कारण काफी समय निकल जाता है और उनके बच्चे की शादी नहीं हो पाती है इसके पीछे कारण ये है...



* जन्म कुंडली मैं यदि ब्रस्पतिगृह कमजोर है तो विवाह मैं देरी हो जाती है |
* कई बार कुछ लोगो की हाथ की रेखा और उनकी कुंडली मैं विवाह का योग नहीं होता है इसलिए उनकी शादी नहीं हो पाती है |
* कुंडली या मांगलिक दोषो के कारण भी विवाह मैं बाधा आती है |
* ग्रहो का राशि के अनुकून न होने पर शादी विवाह मैं देरी हो जाती है |

जल्दी शादी करवाने के उपाय 


1 . नहाने के पानी यदि हल्दी मिलकर नहाया जाए तो जो लड़के या लड़की विवाह के लायक है उनकी शादी जल्दी होने के की सम्भावना हो जाती है |

2 . जिन लड़को और लड़कियों की शादी मैं देरी हो रही है वो तीन गुरूवार को पांच मीठे व्यंजन और हरी इलायची की एक जोड़ी और जल को केले के पेड़ पर अर्पित करें, ऐसा करने से उनकी शादी जल्दी होने के योग बनते है |

3 . यदि आप अपने किसी दोस्त या परिजन की शादी मैं जाए तो उनकी मेहंदी की रस्म में जरूर शामिल होएं और उनके शगुन की मेहंदी को अपने हाथो पर जरूर लगा ले ऐसा करने से आपकी शादी जल्दी होने की सम्भावना बढ़ जाती है |


4 . जो लोग अपनी शादी करवाना चाहते है वो गुरूवार के दिन भगवान विष्णु का व्रत जरूर करें और पीले रंग की वस्तुए , पीले रंग के कपडे, फल , फूल, केला, चने की दाल, आदि गुरूवार के दिन गुरुगृह को चढ़ाये ऐसा करने से आपकी कुंडली से गुरु दोष खत्म जायेगा और और आपकी शादी जल्दी हो जाएगी |

5 . जिन लड़कियों की शादी नहीं हो रही है वो लड़किया यदि 16 सोमवार का व्रत भगवान शिव और माता पार्वती का करती है तो उनकी शादी जल्दी हो जाती है | आप भगवान शिव के मंदिर जाकर शिवलिंग पर दूध अर्पित करने और उनकी विधि विधान पूर्वक पूजा करें |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर