Category Archives:  Spiritual

राशिफल 28 सितम्बर 2019 : आज इन 5 राशियों को लगेगा झटका, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

Sep 27 2019

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, आइये जानते की आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
घर में मेहमान आने की सम्भावना है जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा बनेगा | जीवनसाथी के साथ तालमेल बनेगा | दोस्तों के साथ बाहर घूमने जाने का प्लान बन सकता है | आपके प्रियजन आज आपसे खुश रहेंगे | परिवार के सदस्य किसी काम को लेकर आपसे उम्मीद लगा सकते है | आज कहीं से धन प्राप्ति होने की सम्भावना है | आज के दिन पूजाघर में घी का दीपक जलाये शुभ फल प्राप्त होगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |   
आज के दिन परिवार में किसी मंगल कार्य के करने की योजना बन सकती है | पढाई करने वाले जातको के लिए आज दिन शुभ रहेगा, पढाई में मन लगा रहेगा | सुबह से ही आज आप प्रसन्न महसूस करेंगे | व्यापार के क्षेत्र में आपको नयी सफलता मिलेगी | समाज में मान सम्मान बढ़ेगा | किसी बड़ी जिम्मेदारी के आने की सम्भावना है | कार्यक्षेत्र पर सहकर्मी आपसे प्रसन्न रहेंगे जिससे कार्य में लाभ मिलेगा | आज के दिन मंदिर में दही दान करना शुभ साबित होगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आज का दिन आपके लिए सकारात्मकता भरा रहेगा, सामाजिक कार्यो में आज आप ऊर्जा लगाएंगे | सरकारी नौकरी कर रहे लोगो को आज कोई लाभ होगा | आज के दिन किसी कार्य के लिए की गयी मेहनत जाया नहीं जाएगी | व्यापार को लेकर की गयी यात्रा मंगलकारी साबित होगी | व्यवसाय में कुछ भी निर्णय लेने से पहले अनुभवी लोगो की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा | करियर को लेकर मन में चल रहे सभी सवालों के जल्द ही उत्तर मिलेंगे |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज का दिन व्यापार से जुडी यात्राओं के लिए शुभ साबित होगा | धन प्राप्ति के नए अवसर खुलेंगे | किसी कार्य की रफ़्तार कम होने की वजह से थोड़ी परशानी महसूस हो सकती है | वैवाहिक जीवन में नयापन आएगा | मित्रो के साथ सुखद समय बीतेगा | परिवार में प्रशंसा का पात्र बनेगे साथ ही बुजुर्गो की मदद भी मिलेगी | सेहत संबंधी परेशानियों से बचने के लिए तली भुनी चीजों से दूर रहे |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज का दिन सही व्यतीत होगा | जीवनसाथी की सलाह आज धन कमाने के नए विचार को जन्म देगी | आज के दिन जीवनसाथी के साथ बिताया गया पल बहुत सुखमय साबित होगा | दोस्त से किसी बात को लेकर बहस की स्थिति बन सकती है | आज के दिन अपने गुस्से पर काबू रखे, ये आपके बने बनाये काम को बिगड़ सकता है | आज के दिन किसी प्रकार की जल्दबाजी ना करे |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज घर का कोई कार्य आपके हाथो से संपन्न होगा | प्रेम संबंधो से जुडी कोई दुखद सुचना मिलने के आसार है | दोस्तों के साथ आज कहीं बाहर घूमने का आनंद उठा पाएंगे | आज धन से जुडी समस्याए समाप्त होगी क्योंकि अटके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है | माता पिता के सहयोग और अपनी कार्यक्षमता के बल पर आज आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे | इसके साथ ही नींद पूरी होने की वजह से आज शरीर में फुर्ती बनी रहेगी |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज के दिन मित्रो के द्वारा दी गयी सलाह जीवन में उतारने की कोशिश करेंगे | आज के दिन सेहत से जुड़ी किसी प्रकार की समस्या हो सकती है | किसी की आर्थिक मदद करने से पहले एक बार ध्यान कर ले कि व्यक्ति भरोसा करने लायक है या नहीं | शेयर बाजार से निवेश करने से पहले एक बार अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर ले | आज वैवाहिक जीवन में मिठास आएगी | भौतिक विज्ञान के छात्रों के लिए दिन शुभ रहेगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज व्यापार संबंधी कार्य क्रमबद्ध तरीके से करेंगे | घर परिवार का माहौल सुखमय बनेगा | आध्यात्मिक कार्य करने की इच्छा से सुख प्राप्त होगा | कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे | घर पर मेहमान आ सकते है | आज के दिन आपका सकारात्मक  व्यवहार लाभकारी साबित होगा | आज के दिन करियर में बड़ी सफलता मिल सकती है | महिलाये अपने बच्चो के साथ सुखद समय व्यतीत करेगी, माँ बेटो के रिश्तो में मज़बूती आएगी |



धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो | 
नौकरीपेशा जातको के लिए आज का दिन मंगलमय साबित होने जा रहा है, आज कार्य से जुडी कोई खुशखबरी मिल सकती है | आज के दिन आपके करियर में बड़ा बदलाव आ सकता है, कार्यक्षेत्र में आने वाली चुनौतियो का डटकर सामना करेंगे | आपका खुशनुमा मिजाज आज दुसरो को प्रभावित करेगा | जीवनसाथी के साथ बाहर जाने का प्लान बन सकता है | समाज में आप लोगो के लिए आगे आएंगे | मीडिया क्षेत्र से जुड़े जातक आज नए अवसर प्राप्त कर सकते है |

मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
मकर राशि के जातक आज अपने परिवारजनो से आर्थिक मदद प्राप्त कर सकते है | गुरु की सलाह करियर में मदद करेगी | आज आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे | आज के दिन नकारात्मक विचार परेशान कर सकते है इसीलिए आज सम्भव हो तो धार्मिक किताब पढ़े | धन संबंधी लेनदेन में सतर्क रहे | कार्यक्षेत्र में किसी की मदद लेने में शर्म महसूस ना करे |


कुंभ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज के दिन मित्रो से किसी प्रकार के उपहार के मिलने की संभावना है | मन प्रसन्न रहेगा क्योंकि परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा | वैवाहिक जीवन में आपके पार्टनर के साथ संबंध मज़बूत बनेंगे | आज के दिन विद्यार्थियों के लिए शुभ रहेगा, शिक्षक आज आपकी पूरी मदद करेंगे | व्यापार में लाभ होने के आसार है | आत्मविश्वास भरपूर रहेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज का दिन कामयाबी भरा रहेगा | नौकरी करने वाले लोगो के लिए आज दिन शुभ रहने वाला है | व्यापार क्षेत्र से जुड़े लोग लाभ प्राप्त करेंगे | परिवार के साथ धार्मिक यात्रा करने का अवसर मिल सकता है | वैवाहिक जीवन में एक दूसरे की सलाह आज आपके रिश्ते में नयी गहराइयाँ लाएगी | गणित विषय से जुड़े छात्रों के लिए दिन शुभ रहने वाला है, आ रही समस्याओ के हल शीघ्र ही प्राप्त होंगे | स्वास्थ्य की दृष्टि से भी आज दिन सुखमय बीतने वाला है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर