Category Archives:  Spiritual

आपके द्वारा चुना गया पंख उजागर करेगा आपके व्यक्तित्व के राज, चुनिए कोई एक पंख

Sep 28 2019

Posted By:  Sunny

मनोविज्ञान में कई तरह की तरकीबे होती है जिनसे किसी व्यक्ति के बारे में कई प्रकार की जानकारी हासिल की जाती है, किसी भी इंसान के व्यक्तित्व के बारे में जानने का सबसे बेहतर तरीका मनोविज्ञान को माना गया है | मनोविज्ञान कई बार किसी की बिगड़ी मानसिक स्थिति को सुधारने में भी मदद करता है | आज हम आपके लिए मनोविज्ञान से जुडी ही एक तरकीब लेकर आये है | इसके लिए आपको दिखाई दे रहे पंखो में से किसी एक पंख को चुनना पड़ेगा | आपके द्वारा चुने गए पंख ही आपके व्यक्तित्व के राज खोलेंगे, इससे कई ऐसी बाते भी उजागर होगी जिनसे शायद आप भी वाकिफ नहीं होंगे | 


पहला पंख

अगर आपने पहला पंख चुना है तो इसका अर्थ है कि आप दयालु और शांत स्वभाव के मालिक है, आपकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि आप लोगो को साथ लेकर चलने में विश्वास रखते है अपनी इसी आदत के चलते आप गुस्सा होने पर भी लोगो की भलाई के बारे में सोचते है और शांतिपूर्वक मामले को सँभालने की कोशिश करते है | वैसे तो आप थोड़े शर्मीले किस्म के व्यक्ति है लेकिन दुसरो की ख़ुशी के लिए आप उनसे मिलते रहते है, उनसे जुड़े रहते है | आपकी इस शर्मीलेपन की वजह से कई बार लोग आपको गलत भी समझ लेते है लेकिन दुसरो के बारे में सोचने की आदत आपको बड़ा बनती है |



दूसरा पंख
अगर आपने दूसरा पंख चुना है तो इसका मतलब यह है कि आप बुद्धिमान व्यक्ति है, आपकी होशियारी से आप किसी भी चीज को जल्दी समझ लेते है | आपकी लर्निंग पावर कमाल की है किसी भी नयी चीज के बारे में आप आसानी समझ लेते है | इसके अलावा आपको अपनी निजी जिंदगी को किसी के साथ बाँटना बिलकुल अच्छा नहीं लगता है,  लेकिन आप जब अपने दोस्तों के साथ होते है तो या किसी के भी साथ होते है तो आपकी उम्मीद होती है कि सामने वाला व्यक्ति आप पर पूरी तरह से ध्यान से दे लेकिन जब ऐसा नहीं हो पाता है तो आप धीरे धीरे उस इंसान से दूरी बनाने लग जाते है | इसे आपकी सबसे बड़ी कमी माना जाता है |

तीसरा पंख
यदि आपने तीसरा पंख चुना है तो इसका मतलब है कि आप आत्मनिर्भर व्यक्ति है, आप अपनी प्रत्येक जरूरत खुद ही पूरी करते है | छोटी छोटी चीजों के लिए भी आप किसी दूसरे इंसान पर निर्भर नहीं रहते है | जीवन में आने वाली मुसीबतो और असफलताओ से आप कभी निराश नहीं होते है | आप असफलताओ को सकारात्मक रूप में देखते है, आप इनसे नयी चीजे सिखने का प्रयास करते है | आपकी हर परिस्थिति से डट कर लड़ने की आदत आपको एक अभूतपूर्व लीडर बनाती है |

चौथा पंख
यदि आपने चौथा पंख चुना है इसका मतलब है कि आप उच्च लेकिन रहस्यमयी व्यक्तित्व के धनी है, आप हर चीज में परफेक्शन ढूंढते है | आपके व्यक्तित्व की इस खासियत की वजह से कई लोग आपकी तरफ आकर्षित भी होते है, लेकिन कई बार अपने आप को दुसरो से बेहतर जताने की वजह से आप थक जाते है ऐसे में आपको अपने जीवन में समझने की जरूरत है की इंसान में कुछ ना कुछ कमियां जरूर होती है |

पांचवा पंख
इस कड़ी में अगर आपने पांचवा पंख चुना है इसका मतलब आप बहुत ही क्रिएटिव इंसान है, आपमें रचनात्मकता और कल्पना शक्ति बेमिशाल है | लेकिन ऐसी शानदार खूबियों के बावजूद भी आपकी सबसे बड़ी कमी यह है कि आपको खुद पर भरोसा नहीं है यही वजह है कि आप असफलताओ का मुख देखते है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर