Category Archives:  Spiritual

राशिफल 29 सितम्बर 2019 : कैसा रहेगा आज आपका रविवार का दिन जानिए अपनी राशियों का हाल

Sep 28 2019

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज कुछ नए अनुभव प्राप्त होंगे | आज आप कई प्रकार की समस्याएं सुलझा सकते है आज का दिन सफलता भरा रहेगा | आज के दिन लोगो के सामने आप अपनी बात प्रभावी तरीके से रखे और दुसरो की बात पर भी पूरा ध्यान दे | आज आप मिलने वाले प्रत्येक व्यक्ति से कुछ ना कुछ नया सीखेंगे | इसके अलावा आज का दिन पारिवारिक संबंधो में मज़बूती लाने के लिए शुभ रहेगा |

वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |   
आज आपके लिए समय अच्छा रहेगा | धन से जुड़े मामलो में थोड़ा अधिक ध्यान दे | अपने आपको आने वाली हर चुनौती के लिए तैयार रखे | आज नयी चीजों के बारे में जानकारी को लेकर आप उत्सुक हो सकते है | आज आप के द्वारा किसी को दी गयी राय उस व्यक्ति के लिए कारगर साबित हो सकती है | कहीं पर अटके हुए धन की प्राप्ति के आसार है | आज दोस्त और भाई आपके किसी कार्य में आपकी मदद कर सकते है | 

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आज आपके लिए दिन शुभ रहने वाला है | आज व्यापार में आप कोई बदलाव कर सकते है | आज के दिन कहीं से धन प्राप्ति के आसार है | आज का दिन करियर को लेकर शुभ रहने वाला है | जमीन जायदाद से जुड़े मामलो में आज सफलता मिलेगी | विद्यार्थियों के लिए आज दिन सफलता भरा रहेगा साथ ही महिलाओं के लिए आज का दिन शुभ रहेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
लोगो से सामाजिक संबंध आज सुधरेंगे | करियर से जुड़े सवालों के उत्तर मिल सकते है | कार्यक्षेत्र से जुडी कोई बात पता लग सकती है | आज आपके दिए प्रस्ताव लोग जल्द ही स्वीकार कर लेंगे | किसी भी कार्य को मन लगाकर करे | अपने कामकाज और अपने करियर से जुडी कई नयी बाते आज उजागर हो सकती है | परिवार में आपके संबंध मज़बूत होंगे | आर्थिक स्थिति में सुधार होने से मन प्रसन्न रहेगा | व्यापार में प्रगति होगी |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज के दिन किसी भी कार्य में व्यस्त रहे पर अपने परिवार के साथ कॉन्टैक्ट में रहे | आज कई मामलो में आपको सफलता मिल सकती है | आज के दिन पैसा कमाने का अवसर मिल सकता है जिससे धन प्राप्ति हो सकती है इसके लिए पार्ट टाइम काम करना पड़ सकता है | वैवाहिक संबंधो में मिठास आएगी | किसी धार्मिक कार्य में शामिल होने का अवसर प्राप्त हो सकता है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है | धन से जुडी कोई परेशानी जल्द ही समाप्त होने वाली है | किसी भी कार्य को शुरू करने से पहले एक बार किसी बड़े की सलाह जरूर ले | कार्यक्षेत्र के कार्य को लेकर सक्रिय रह सकते है | कई मामलो में सफलता मिल सकती है | किसी विश्वासपात्र व्यक्ति के साथ अपने मन की बात शेयर कर सकते है | लम्बे समय से चल रही समस्या सुलझ सकती है | बुजुर्ग की मदद करने का अवसर मिल सकता है | अधिकतर कार्यो में आज सफलता मिलेगी | जमीन जायदाद से आज लाभ मिल सकता है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
किसी खास काम को करने को लेकर उत्साह बढ़ सकता है | नए अनुभव प्राप्त होंगे | पेशेवर लोगो से मुलाकात हो सकती है जो आपके करियर में बहुत ही लाभकारी साबित हो सकती है | व्यापार को लेकर यदि कोई निर्णय लेना चाहते है तो आज का दिन शुभ है | आज आप अपनी बात अन्य लोगो को सरलतापूर्वक समझा पाएंगे | लम्बे समय से जिस कार्य को करने के बारे में सोच रहे थे वो कार्य आज पूर्ण हो सकता है | धार्मिक कार्यो में मन लगा रहेगा | 

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
नयी चीजों के बारे में सिखने को मिल सकता है | आज का दिन बड़ा ही उत्साही रहेगा | नयी जानकारियाँ मिलने से ज्ञान में भी वृद्धि होगी | लोगो के सवालो का जवाब आपके पास होगा | कार्यो को अकेले करने का मन होगा | लोग आपसे प्रभावित होंगे | धन से जुडी नयी सम्भावनाये प्राप्त हो सकती है | आज मौको का फायदा उठा पाएंगे | जीवन साथी के साथ संबंधो में मधुरता आएगी |



धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो | 
दोस्तों के साथ आपके संबंध मज़बूत बनेंगे | कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा बनेगा | दूसरे लोग आपसे प्रभावित होंगे | आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा | वैवाहिक जीवन में नयी मिठास घुलेगी | आज का दिन आत्मविश्वास भरा रहेगा | कारोबार के कारण बाहर जाना पड़ सकता है | स्वास्थ्य भी एकदम ठीक रहेगा |

मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा | किसी कार्य को लेकर परेशानी खड़ी हो सकती है जिससे थोड़ी उलझन बढ़ सकती है | परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा | आर्थिक स्थिति में उतार चढाव का सामना करना पड़ सकता है | आज प्रत्येक कार्य को सतर्कता पूर्वक करे | सामाजिक कार्यो में भागीदारी बढ़ सकती है | आपकी बात से कई लोग सहमत होंगे |


कुंभ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज का दिन ऊर्जा से भरा रहेगा | किसी नए कार्य को करना पड़ सकता है जिससे ज्ञान में वृद्धि होगी | परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा | माता पिता के साथ धार्मिक स्थल पर जाने का अवसर मिल सकता है | आज किसी करीबी से खुशखबरी मिल सकती है | जरुरी काम जो अटका हुआ था शीघ्र ही पूर्ण होगा जिससे रहत मिलेगी | IT से जुड़े लोगो के लिए दिन शानदार रहेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
कलात्मक कार्यो की ओर आपका रुझान बढ़ सकता है | किसी भी कार्य में धैर्य बनाये रखे ये सफलता अवश्य दिलाएगा | नौकरीपेशा लोगो को कोई नया काम मिल सकता है | पार्टनर की इच्छाएँ पूरी कर पाएंगे | मित्र के साथ आर्थिक मामलो में बातचीत करेंगे | परिवार में सभी लोग आपसे खुश रहेंगे | किसी कार्य के लिए बनाई गयी योजना सफल होगी | कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर