Category Archives:  Spiritual

माता रानी को बहुत प्रिय है ये चीजे, नवरात्री के दौरान लगाए इन 9 चीजों का भोग, माता रानी होगी आपसे अति प्रसन्न...

Sep 29 2019

Posted By:  Sanjay

नवरात्री का त्यौहार 29 सितंबर से प्रारम्भ हो चुका है ये त्यौहार 7 अक्टूबर तक चलेगा | लोग माता रानी को प्रसन्न करने ले लिए माता रानी की पसंद की चीजे माता रानी को अर्पित करते है माता रानी को पसंदीदा भोग लगाते है ताकि माता रानी प्रसन्न होकर अपने भक्तो का उद्धार कर सके | माता रानी के नौ रूपों को अलग अलग चीजे पसंद होती है | आज हम आपको माता रानी की पसंद की वस्तुए बताएँगे यदि आप माता रानी की पूजा के दौरान सिर्फ इन्ही चीजों का भोग लगाए इन चीजों भोग लगाने से माता रानी आपसे अति प्रसन्न होगी वो कौन सी चीजे है आईये जानते है उनके बारे मैं...


नवरात्री के दिनों मैं माता रानी को पसंद है ये 9 चीजे 

1 . नवरात्री के पहले दिन माँ शैलपुत्री की पूजा की जाती है और इनको सफ़ेद रंग की चीजे बहुत पसंद है | माँ शैलपुत्री को आप गाय का घी, सफ़ेद रंग की मिठाई या अनाज का भोग लगा सकते है इन चीजों का भोग लगाने से माता रानी अति प्रसन्न होती है |

2 . नवरात्री के दूसरे दिन माँ ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है | ब्रह्मचारिणी माता को मिश्री, चीनी और पंचामृत का भोग बहुत प्रिय है आप इन चीजों का भोग लगा सकते है |


3 . नवरात्री के तीसरे दिन माँ दुर्गा के चंद्रघंटा रूप की पूजा की जाती है | चंद्रघंटा माता को दूध और दूध से बनी हुई चीजे बहुत प्रिय है इनका भोग लगाने से माता अति प्रसन्न होती है |

4 . नवरात्री के चौथे दिन माँ कुष्मांडा माता की पूजा की जाती है | कुष्मांडा माता को मालपुए अति प्रिय होते है |

5 . नवरात्री के पांचवे दिन स्कंदमाता की पूजा की जाती है शास्त्रों के अनुसार स्कंदमाता को यदि इस दिन कैला चढ़ाया जाए तो स्वास्थ्य संबंधी परेशानिया दूर रहती है और शरीर स्वस्थ्य रहता है |



6 . नवरात्री के छठे दिन माँ कात्यायनी की पूजा की जाती है | कात्यायनी माता को शहद और लोकी का भोग अति प्रिय होता है |

7 . नवरात्री के सातवें दिन माँ कालरात्रि की पूजा की जाती है | माँ कालरात्रि को गुड़ से बनी हुई चीजे बहुत अच्छी लगती है |

8 . नवरात्री के आठवें दिन माँ महागौरी की पूजा की जाती है | इस दिन महागौरी माता को नारियल का भोग लगाना चाहिए क्योंकि नारियल माता रानी को पहुत प्रिय होता है |


9 . नवरात्री के नौवें दिन माँ सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना की जाती है | इस दिन माता रानी को तिल अर्पित करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है | इस दिन माता रानी को खीर, हलवा, और पूरी का भोग बहुत प्रिय होता है इन वस्तुओं का भोग लगाने से माता रानी बहुत प्रसन्न होती है |

हमने आपको माता रानी के नौ रूपों और उनको पसंद के भोग के बारे मैं बताया है आप इन वस्तुओं का भोग माता रानी को जरूर लगाए | इनका भोग लगाने से माता रानी बहुत प्रसन्न होती है और माता रानी आपकी सभी मनोकामनाएं जरूर पूर्ण करेंगी और आपके ऊपर अपनी कृपा द्रष्टि जरूर बनाये रखेंगी |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर