Category Archives:  Spiritual

राशिफल 1 अक्टूबर 2019 : वृश्चिक राशि के लिए मंगलमय रहेगा दिन, जानिए बाकि राशियों का हाल...

Sep 30 2019

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज के दिन आप किसी व्यक्ति से प्रेरणा ले सकते है | माता पिता के साथ आज कहीं धार्मिक स्थान पर जाने का प्लान बन सकता है | स्वास्थ्य एकदम ठीक रहेगा | आज मनपसंद खाने का लुत्फ़ उठाएंगे | किसी पुराने मित्र से मिलने का अवसर प्राप्त हो सकता है | मित्र से आपको नए व्यापार जुड़े सुझाव मिल सकते है | समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा | बड़े लोग आपकी किसी बात से प्रसन्न होंगे | वैवाहिक जीवन सुखपूर्वक बीतेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |   
आज का दिन आपके लिए सकारात्मकता भरा रहेगा | आज आप ऊर्जावान महसूस करेंगे | आज के दिन आप व्यापार में कोई बड़ी साझेदारी कर सकते है | किसी स्त्रोत से धन प्राप्ति के आसार है | कला के क्षेत्र से जुड़े किसी समारोह में जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है | आपकी रचनात्मकता से लोग प्रसन्न होंगे |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आज का दिन आपके लिए बेहद ही शुभ रहेगा | वाणिज्य विषय के छात्रों के लिए आज शुभ दिन है | किसी विषय में आ रही समस्या का शीघ्र ही हल होगा | घर के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे | जिससे घर में खुहशछाली का माहौल रहेगा | कार्यक्षेत्र पर सहकर्मी आपसे प्रसन्न होंगे | जूनियर आपसे काम सीखना चाहेंगे | अपने लव पार्टनर के साथ बाहर डिनर पर जाने का प्लान बन सकता है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज धार्मिक कार्यो में मन लगा रहेगा | धन संबंधी लेनदेनों में थोड़ी सावधानी बनाये रखे | आज कीमती चीजों का अधिक ध्यान रखे | चीजों को कहीं रखकर भूल सकते है | कार्यक्षेत्र में सफलता पाने के लिए अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है | माता पिता का पूरा साथ बना रहेगा | आज अपनी सेहत का थोड़ा ख्याल रखे | बदलते मौसम की वजह से आपकी दिनचर्या में परिवर्तन आ सकता है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज रिश्तो में थोड़ी सावधानी बरते | आज किसी मित्र से बहस हो सकती है | रोजगार की तलाश में भटक रहे लोगो के लिए दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है | किसी भी अवसर को अपने हाथ से बिलकुल ना जाने दे | जिन लोगो की किसी प्रकार की दुकान है उनको आज काफी मुनाफा हो सकता है | अनावश्यक चीजों पर धन खर्च करने से बचे | वाहन चलते समय थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
लम्बे समय से अटके हुए किसी सरकारी काम में मदद मिल सकती है, जिससे काम जल्दी पूरा हो जायेगा | अन्य कामो में आपकी मेहनत प्रभावित करने वाली होगी | आज कार्यो में सफलता मिलेगी | परिवार के सदस्य आपसे प्रसन्न रहेंगे | पूजा पाठ में मन लगेगा | दोस्तों के साथ कहीं जाने का प्लान बना सकते है | प्रतियोगी परीक्षाओ की तयारी कर रहे छात्रों के लिए आज दिन शुभ रहेगा, कोई खुशखबरी मिल सकती है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज का दिन मिली जुली परिस्थितिओ वाला रहने वाला है | सामजिक कार्यो की ओर आपका मन बन सकता है | धार्मिक कार्य में भी मन लगा रहेगा | आज अपने कार्यस्थल पर थोड़ी सावधानी बनाये रखे | कोई व्यक्ति आपके कार्य में अड़चन पैदा कर सकता है | आपने कार्य को पूरा मन लगा कर करे | परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल बनाकर रखने की आवश्यकता है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है | मित्रो की तरफ से कोई अच्छी सुचना मिल सकती है | कार्यस्थल पर उच्च अधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न होंगे | व्यापार के किसी बड़े समझौते का हिस्सा बन सकते है | आज तरक्की प्राप्त करने के आसार है | अपने परिवार के बड़े का आशीर्वाद मिलेगा | वैवाहिक जीवन में प्यार बढ़ेगा जिससे रिश्तो में मिठास आएगी |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो | 
आज अपने पुराने दोस्तों से मिलने का अवसर प्राप्त हो सकता है | सेहत एकदम अच्छी रहेगी | घर के कार्यो में बच्चे आपका पूरा साथ देंगे | आज किसी जरुरी काम के पुरे होने के कारण आप प्रसन्नचित्त रहेंगे | अपने पार्टनर के साथ प्यार के पल बिताएंगे और कई बाते शेयर करेंगे | किसी के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने का अवसर प्राप्त हो सकता है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपने भविष्य को लेकर सोच विचार करना पड़ सकता है | किसी पर भी भरोसा करने से पहले थोड़ा सोच विचार अवश्य कर ले | परिवार के सदस्यों के साथ व्यवहार अच्छा रहेगा | जीवनसाथी के साथ रिश्ते मज़बूत बनेंगे | राजनीती विज्ञान की पढाई कर रहे छात्रों थोड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है | आज किसी कार्य को लेकर की गयी मेहनत जाया नहीं जाएगी | आर्थिक पक्ष में थोडी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है |


कुंभ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज का दिन बहुत ही खास रहने वाला है | कार्यस्थल पर आप प्रशंसा के पात्र बनेंगे | किसी खास कार्य में आपको अपनी राय रखने का अवसर मिल सकता है | घर में सुख शांति का माहौल बना रहेगा | अपने पार्टनर के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का सुअवसर मिल सकता है | आपके किसी कार्य से आपके माता पिता आपसे प्रसन्न हो सकते है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज किसी बड़े निर्णय को लेने की जरूरत पड़ सकती है | दोस्तों के साथ किसी जरुरी बात को शेयर कर सकते है | व्यवसाय के सिलसिले में विदेश यात्रा करने का अवसर मिल सकता है | अपने जीवनसाथी के साथ शॉपिंग पर जाने का मौका मिल सकता है | पढ़ने वाले छात्रों के लिए दिन शुभ रहने वाला है | आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी | कार्यस्थल पर थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है |

  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर