Category Archives:  Spiritual

शास्त्रों के अनुसार इन 7 कार्यो को रोजाना करने से मिलता है पुण्य, चमक उठता है भाग्य...जानिये

Sep 30 2019

Posted By:  Sanjay

हमारे धार्मिक शास्त्रों मैं मनुष्य के द्वारा रोजाना किये जाने वाले शुभ कार्यो का उल्लेख मिलता है जो भी व्यक्ति इन 7 कार्यो को रोजाना करता है वो हमेशा ही सुखी रहता है | इसलिए हर व्यक्ति को रोजाना इन संस्कारी कार्यो को करना चाहिए ये कार्य हर व्यक्ति के सोये हुए भाग्य को जगा सकते है उस व्यक्ति की किस्मत चमका सकते है | वो कौन कौन से कार्य है आईये जानते है इनको...


ये 7 कार्य हर व्यक्ति हो जरूर करने चाहिए 

1 .सूर्योदय से पूर्व उठना 
धार्मिक शास्त्रों के अनुसार जो व्यक्ति सूर्योदय से पूर्व उठता है वो व्यक्ति जरूर कामयाब होता है इसलिए हमेशा सूर्योदय से पूर्व ही उठना चाहिए |


2 . सूर्योदय से पूर्व स्नान करना 
सूर्योदय से पूर्व रोज स्नान करना चाहिए जो व्यक्ति रोजाना ऐसा करता है वो अपने जीवन के हर कार्यो मैं जरूर सफल होता है | सूर्योदय से पूर्व स्नान करना भाग्य को जगाने के बराबर होता है |

3 . रोजाना पूजा पाठ करना 


धार्मिक शास्त्रों के अनुसार जो व्यक्ति रोजाना पूजा पाठ करते है उनके ऊपर भगवान की कृपा बनी रहती है | रोजाना पूजा करने से व्यक्ति का मन शुद्ध रहता है और उसकी आत्मा भी शुद्ध रहती है इसलिए हर व्यक्ति को रोजाना 2 बार भगवान का नाम जरूर लेना चाहिए | जो व्यक्ति ऐसा करते है वो हमेशा अपने जीवन मैं जरूर सफल होतें है |



4 . समय पर भोजन करना 
हमेशा समय पर भोजन करना चाहिए | भोजन हमारे शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है जिसके कारण हमारा शरीर स्वस्थ्य बना रहता है इसलिए आपको दिन मैं 3 तीन बार भोजन जरूर करना चाहिए | सुबह 9 बजे से पहले, दोपहर को 2 बजे और शाम को 7 बजे | जो व्यक्ति समय पर भोजन करते है उनका शरीर हमेशा ही स्वस्थ्य रहता है |

5 . अतिथि का सम्मान 
हमारे धार्मिक शास्त्रों  मैं अतिथि को भगवान का रूप माना जाता है इसलिए यदि आपके घर यदि कोई अतिथि आये तो उसे मान सम्मान के साथ खाना खिलाना चाहिए और उसकी सच्चे मन से सेवा करनी चाहिए |

6 . दान पुण्य करना 


शास्त्रों मैं दान करने को बहुत ही शुभ माना गया है जो व्यक्ति गरीबो, भूखे लोग और बेसहारा लोगो को वस्तुओं का दान करते है उनको पुण्य की प्राप्ति है | ऐसा करने से मनुष्य अपने पापो को कम कर सकता है |

7 . बड़े बुजुर्गो का मान सम्मान 
बड़े बुजुर्ग लोगो का मान सम्मान करना हमारे शास्त्रों  मैं बहुत ही शुभ माना जाता है | बड़े बुजुर्गो का मान सम्मान करने से हमें उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है और जो लोग उनका सम्मान नहीं करते है वो पाप के भागिदार बनते है इसलिए हमें हमेशा ही बड़े बुजुर्गो का मान सम्मान करना चाहिए |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर