Category Archives:  Spiritual

हथेली के सूर्य पर्वत पर बना तिल क्या प्रभाव डालता है जीवन पर, जानिए हथेली पर बने तिलो का रहस्य

Sep 30 2019

Posted By:  Sunny

हस्तरेखा शास्त्र में मनुष्य की हथेली की रेखाओ का अध्ययन किया जाता है और ऐसी कई बाते बताई जाती है जो मनुष्य के जीवन को प्रभावित करती है | हमारी हथेली में बनी रेखाओ और निशानों के कई मतलब होते है जिन्हे पहचानना हर किसी के बस की बात नहीं है, हस्तरेखा शास्त्र का कोई अच्छा जानकार ही इन रेखाओ और निशानों से जुड़े लाभों और हानियों के बारे में बता सकता है | आपने किसी की हथेली में अपनी हथेली में तिल बना देखा होगा | हथेली में तिल का होना शुभ माना जाता है, लेकिन हथेली में किस स्थान पर तिल बना है इस बात का भी अपना अलग मतलब होता है | आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे है | हथेली के कई भागो को पर्वत कहा जाता है और इन पर तिल होने के अलग अलग मायने होते है तो आइये जानते है हथेली के किस पर्वत पर बना तिल क्या कहता है |


हथेली के गुरु पर्वत पर बना तिल व्यक्ति की आर्थिक सम्पन्नता को दर्शाता है, जिस भी व्यक्ति की हथेली में ऐसा निशान होता है वो कभी अपने जीवन में आर्थिक तंगी का सामना नहीं करता है |


शनि पर्वत पर तिल का होना भी जीवन में धन की अधिकता को दर्शाता है | ऐसे व्यक्ति अपना पूरा जीवन ऐशो आराम में गुजारते है |


हस्तरेखा शास्त्र में सूर्य पर्वत पर बने तिल को सही नहीं माना गया है, हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार सूर्य पर्वत पर बने तिल वाले व्यक्ति को अपने जीवन में बहुत ही अपमान झेलना पड़ता है |




हथेली के शुक्र पर्वत पर बना तिल भी सही नहीं है, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अंगूठे के नीचे स्थित शुक्र पर्वत पर बना तिल वैवाहिक जीवन में विवाद उत्पन्न करता है |


चंद्र पर्वत पर बना तिल बहुत ही शुभ माना जाता है, यह तिल जिस किसी इंसान की हथेली में होता है वह अपने जीवन में विदेश यात्रा का बहुत आनंद लेता है |

  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर