Category Archives:  News

शादी के बाद सिर्फ एक रात का होता है इनका रिश्ता, यहां शादी के बाद भी अलग ही रहते है पति पत्नी, जानिए

Oct 01 2019

Posted By:  Sunny

जब एक लड़के और लड़की की शादी होती है तो लड़की अपने माँ बाप का घर छोड़कर अपने पति के घर हमेशा के लिए रहने आ जाती है | शादी के बाद एक लड़की की जिंदगी में बहुत कुछ बदल जाता है उसका घर बार, रहन सहन सबकुछ | इतने बदलाव के बावजूद भी लड़की को अपने रिश्ते को निभाना पड़ता है | अपने पति के साथ जिंदगीभर रहना पड़ता है, अपने पति के साथ ही जिंदगी में तालमेल बिठा कर चलना पड़ता है | लेकिन एक ऐसी जगह है जहां शादी के बाद भी पति पत्नी साथ नहीं 
रहते है बल्कि अलग अलग अपने घरो में रहते है इनका रिश्ता सिर्फ सुहागरात तक का होता है |




दरअसल यह खबर चीन के यूनान प्रान्त के एक गाँव की है, इस गाँव में प्राचीन समय एक प्रथा चली आ रही है जिसका पालन आज भी यहाँ के मोसो जनजाति के लोग कर रहे है | गाँव की इस प्रथा के अनुसार शादी होने के बाद भी पति पत्नी एक साथ नहीं रहते है | इनकी शादी को भले ही कितना भी समय बीत जाये लेकिन ये कभी एक ही घर में नहीं रहते है बल्कि अपने अपने घरो में ही रहते है | इस जनजाति की इससे भी अधिक चौकाने वाली बात यह है कि यहां की औरते एक से अधिक पार्टनर चुन सकती है | इस मामले में यहाँ की औरते पूरी तरह से स्वतंत्र होती है |

इनके रिवाज के मुताबिक लड़का और लड़की की जब शादी होती है तो रात में लड़का लड़की के घर जाता है और सुबह होने पर लौट  आता है | उनके रिश्ता तब तक चलता है जब तक वे खुद चलाना चाहते है | रिश्ते को निभाने को लेकर भी वे बहुत ही स्वतंत्र होते है | इसके अलावा इनके होने वाली संतान का पालन पोषण महिला ही करती है | इस जनजाति में शादी का मतलब बंधन नहीं बल्कि आजादी है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर