Category Archives:  Spiritual

राशिफल 2 अक्टूबर 2019 : मकर राशि वाले जातक रहे सावधान, जानिए बाकी राशियों का हाल...

Oct 01 2019

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपके लिए दिन शुभ रहेगा | कोर्ट कचहरी से जुड़े कार्यो के शीघ्र पुरे होने के आसार है | आमदनी में बढ़ोतरी होगी जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा | कारोबार में अच्छा लाभ हो सकता है | कार्यक्षेत्र पर सहकर्मी आपसे प्रसन्न रहेंगे | घर के सदस्यों के लिए आवश्यक चीजों की खरीदारी कर सकते है | योग्यता से कार्यो में सफलता प्राप्त करेंगे |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |   
माता पिता के आशीर्वाद से व्यापार में कोई बड़ा लाभ होगा | जमींन जायदाद से लाभ मिल सकता है | कार्यो में सफलता मिलेगी | कई कार्यो में भाई बहन का पूरा साथ मिलेगा | कार्यक्षेत्र पर काम का भार बढ़ सकता है | किसी जरुरी काम की वजह से यात्रा पर जाने का अवसर मिल सकता है | लम्बे समय से बनाई योजना सफल होगी जिससे मन प्रसन्न रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आज स्वास्थय थोड़ी चिंता का विषय बन सकता है | लम्बे समय से अटके किसी कार्य की आज पुरे होने की सम्भावना है | वाहन चलाते समय थोड़ी सावधानी बरते | आज कोई अच्छा प्रोजेक्ट शुरू कर सकते है जिससे आगे चलकर भविष्य में लाभ होगा | आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी | जीवनसाथी का स्वास्थ्य चिंतित कर सकता है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आप अपने भविष्य को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते है | अपने भविष्य और स्वास्थ्य को लेकर आप उत्सुक रह सकते है इसके लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद ले सकते है | आर्थिक स्थिति में सुधार होगा | कहीं निवेश करने के बारे में सोच रहे है तो आज का दिन शुभ रहेगा | जीवनसाथी और परिवार के साथ संबंधो में सुधार होगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज किसी समारोह में जाने का अवसर मिल सकता है जहां आपकी मुलाकात रिश्तेदारों से होगी | नौकरी बदलने के बारे में विचार कर रहे है तो शीघ्र ही आपकी आपकी अच्छी नौकरी की तलाश समाप्त होगी | आर्थिक स्थिति मज़बूत रहने के कारण कोई परियोजना बना सकते है | धन निवेश के लिए उचित समय है | कुछ जातक स्वास्थ्य में गिरावट महसूस कर सकते है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
सामाजिक स्थिती मज़बूत होने से समाज में आप चर्चा का विषय बन सकते है | विवाह के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते है | अपने प्रिय लोगो के साथ समझदारी से काम ले क्योंकि उनसे किसी बात को लेकर अनबन होने की सम्भावना है | शांत व्यवहार को अपनाये | माता पिता के साथ बाहर घूमने का प्लान बना सकते है | वैवाहिक जीवन में प्यार बढ़ेगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आप अपने काम करने के तौर तरीको में बदलाव कर सकते है | आपके बदलाव आपकी प्रसन्नता का कारण बनेंगे लेकिन इन सभी में थोड़ी सावधानी भी बनाये रखने की जरुरत है | अनावश्यक खर्चो की वजह से आर्थिक हानि होगी | घर परिवार की जरूरतों को पूरा करेंगे | आपके जीवनसाथी का आपके किसी निर्णय में पूरा सहयोग मिलेगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज कार्यस्थल पर आप तरक्की प्राप्त कर सकते है जिससे सभी आपसे प्रसन्न रहेंगे | उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे | किसी भी धन संबंधी निर्णयों को लेने से पहले एक बार घर के बड़ो की राय जरूर ले | व्यर्थ की चीजों पर धन खर्च करने से बचे | धार्मिक कार्यो में मन लगा रहेगा | किसी सामाजिक कार्य में भी भागीदारी कर सकते है | मान सम्मान  में वृद्धि होगी | पारिवारिक रिश्तो में सुधार आएगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो | 
आज भाग्य का साथ बना रहेगा | कोर्ट कचहरी के मामलो में सफलता प्राप्त हो सकती है | व्यापार में आ रही समस्या का हल प्राप्त करने के लिए विशेषज्ञ की मदद लेना लाभकारी रहेगा | अतिरिक्त आमदनी बढ़ने के बारे में सोच रहे है तो आपका निर्णय सही हो सकता है | आर्थिक स्थिति में मज़बूती बनी रहेगी | किसी कार्य को लेकर आपकी निरंतर मेहनत रंग लाएगी | पत्नी के साथ संबंधो में मिठास आएगी |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
व्यर्थ के खर्चो और चिकित्सा के कारण खर्चो में बढ़ोतरी होगी | जीवनसाथी का स्वास्थ्य चिंता में डाल सकता है | आपसे बैर रखने वाले आपके खिलाफ कोई योजना बना सकते है जिससे हानि हो सकती है | कार्यो में सावधानी बरते | किसी दुर्घटना के कारण हल्की फुल्की चोट का सामना करना पड़ सकता है | व्यापार के सिलसिले में की गयी यात्रा निराश कर सकती है |


कुंभ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
व्यवसाय के विस्तार करने के लिए उचित समय है | आपके निर्णय सही साबित होंगे | आपकी समाज में नई पहचान मिलेगी | बच्चो के अच्छे प्रदर्शन की वजह से गर्व महसूस करेंगे | परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा साथ ही सदस्यों में प्रेमभाव बना रहेगा | आज के दिन आत्मविश्वास महसूस करेंगे | सेहत में सुधार होगा | भावनात्मक रूप से मज़बूत महसूस करेंगे |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
लम्बे समय से बनाई गयी योजना को प्रक्रिया में लाने का सही अवसर है | नौकरीपेशा लोग अपने कार्यस्थल पर उच्च अधिकारियो को अपने कार्य से प्रसन्न करेंगे | आपकी लगन आपकी प्रसंशा का कारण बनेगी | आर्थिक दृष्टि से आज का दिन बेहतर रहने वाला है | किसी लम्बी अवधि के लाभ के लिए निवेश करना चाहते है तो समय अनुकूल है | घर के किसी सदस्य के साथ मनमुटाव जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है |

  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर