Category Archives:  Spiritual

समुद्रशास्त्र के अनुसार ऐसे लोगो को करना पड़ता है आर्थिक परेशानी का सामना, आसानी से नहीं मिलती सफलता, जानिए

Oct 02 2019

Posted By:  Sunny

किसी व्यक्ति के बारे में किसी प्रकार की जानकारी जैसे स्वभाव, व्यक्तित्व और उनका जीवन स्तर आदि प्राप्त करने के लिए लोग ज्योतिष शास्त्र की मदद लेते है | किसी व्यक्ति के बारे में जानने का सबसे आसान तरीका समुद्र शास्त्र में छिपा है | समुद्र शास्त्र ज्योतिष का ही एक अंग है इसमें मनुष्य के रंग रूप, उसके अंगो का आकार, विभिन्न भाव भंगिमाओं और चिन्हो के आधार पर उसके बारे में कई बाते पता लगायी जाती है | समुद्र शास्त्र में कुछ ऐसे चिन्हो और लक्षणों के बारे में बताया गया है जो एक व्यक्ति की आर्थिक स्थिति के बारे में बताते है, इन चिन्हो के कारण व्यक्ति को अपने जीवन में आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है | आज हम आपको उन चिन्हो और लक्षणों के बारे में बताने जा रहे है जो एक मनुष्य के जीवन में आर्थिक परेशानियों का कारण बनते है |

होठ के नीचे तिल


समुद्र शास्त्र के अनुसार जिस व्यक्ति के निचले होठ पर  तिल होता है उसे अपने जीवन में आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है | ऐसे व्यक्ति अपने जीवन में मेहनत तो खूब करते है लेकिन उन्हें अपनी मेहनत के अनुसार फल नहीं मिल पाता है |



माथे की रेखा


जिस व्यक्ति के माथे पर रेखाएं टूटी फूटी होती है, एकसार नहीं होती है वो व्यक्ति दुर्भाग्यशाली होता है | इन लोगो को अपने जीवन में बहुत संघर्ष करना पड़ता है | ये लोग जल्दी सफलता नहीं पाते है | इनको सफलता भी तब प्राप्त होती है जब उस सफलता का उत्साह पूरी तरह से समाप्त हो चूका होता है | साथ ही धन के मामले में भी ये कमजोर साबित होते है |

होठों का प्रकार


जिन लोगो के होठ रूखे और पतले होते है ऐसे लोग अपने जीवन में धन से जुडी कई परेशानियों का सामना करते है, ये अपने जीवन में कई तरह के दुखो का सामना करते है, साथ ही ऐसे कई लोग आलसी किस्म के भी होते है जिस कारण ये अपने जीवन में आने वाले अवसरों का फायदा नहीं उठा पाते है और पीछे रह जाते है |

मांसहीन गर्दन


हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार मांसहीन गर्दन गरीबी का प्रतीक मानी जाती है ये लोग अपने जीवन में व्यर्थ के व्ययों के कारण धीरे धीरे गरीब बनते चले जाते है वहीँ गले की नसों का दिखाई देना भी खराब आर्थिक स्थिति का सूचक है |



तलवे की रेखा


जिस व्यक्ति के पैरो के तलवे में कोई रेखा नहीं होती है और पैर रूखे और फटे हुए होते है वे व्यक्ति हमेशा दुखो से घिरे रहते है साथ ही धन से जुड़े मामलो में ये निराश रहते है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर