Category Archives:  Spiritual

राशिफल 3 अक्टूबर 2019 : इन 3 राशियों के लिए थोड़ा परेशानी भरा रहेगा, जानिए बाकी राशियों का हाल

Oct 02 2019

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज का दिन आपके लिए बेहद भाग्यशाली रहेगा | समाज में मान सम्मान मिलेगा | कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी | उच्च अधिकारियो का पूरा सहयोग मिलेगा | इन सब के विपरीत आपके अनैतिक संबंध आपके पारिवारिक जीवन पर असर डाल सकते है, जिससे परेशानी उत्पन्न होगी | प्रेमियों के लिए आज दिन शुभ नहीं है | सर्दी जुखाम के साथ आँखों से जुडी किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |   
आज कार्यो के अच्छे परिणाम मिलेंगे | प्रभावशाली व्यक्तियों से सम्पर्क हो सकता है | किसी नए व्यवसाय में साझेदारी कर सकते है | यदि काम के लिए विदेश जाना चाहते है तो समय उचित है | आर्थिक स्थिति से जुड़े मामलो में सफलता मिलेगी | वैवाहिक जीवन में मिठास बनी रहेगी | परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का अवसर प्राप्त होगा साथ ही यह यात्रा बहुत ही सुखमय होगी जिससे मानसिक शांति मिलेगी |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आज लोगो से आप अच्छे संपर्क स्थापित करेंगे | व्यापार में साझेदारी करने या फिर व्यवसाय से जुडी किसी यात्रा पर जाने के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा | नौकरीपेशा जातको के लिए आज का दिन शुभ रहेगा | वह आज तरक्की प्राप्त कर सकते है | माता पिता की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है | भाई बहनो को भी अपने जीवन में किसी प्रकार की समस्या का समस्या का सामना करना पड़ सकता है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज के दिन आपको धन संपत्ति से जुड़े मामलो में सावधान रहने की जरूरत है | आज सम्पत्ति में किसी भी प्रकार का निवेश हानि पंहुचा सकता है | नौकरीपेशा लोग अपने उच्च अधिकारियो से अच्छे संबंध बना कर रखे ये उन्हें तरक्की दिला सकता है | आज आपके पिताजी की सलाह आपके दायित्वों के निर्वाह में मदद कर सकती है | आज के दिन किया गया दान आपको आर्थिक स्थिति में मदद दिला सकता है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज विभिन्न कार्यो में उत्साह बना रहेगा | आज के दिन सोच समझकर लिया गया निर्णय लाभकारी सिद्ध हो सकता है | आज धनलाभ की भी सम्भावना है | संपत्ति से जुड़े निर्णय लाभ देंगे | घर की मरम्मत में धन का व्यय हो सकता है | आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है जिससे पुरानी यादे ताजा होंगी |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज के दिन आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा | व्यापार से जुड़े निर्णय मनवांछित लाभ दिला सकते है | कार्यक्षेत्र पर अपनी पहचान बनाने में सफल होंगे | समाज में मान सम्मान बढ़ेगा साथ ही कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है | परिवार में किसी की शादी का योग है | खेल से जुड़े जातक अच्छा प्रदर्शन करेंगे | छात्रों के लिए दिन सफलता भरा रहेगा | प्रेम संबंधो में भी मज़बूती आएगी |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज विभिन्न स्त्रोतों से धन प्राप्ति के अवसर प्राप्त होने के योग है | आज मन में दबी कई इच्छाएँ पूरी हो सकती है | परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे जिससे मन प्रसन्न रहेगा | बच्चो के अच्छे प्रदर्शन से गर्व महसूस करेंगे | घर के नवीनीकरण में कुछ धनराशि खर्च करेंगे | माता का बिगड़ता स्वास्थ्य चिंता में डाल सकता है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज कई कार्य आसानी से पुरे होंगे | व्यवसाय की दृष्टि से आज का दिन शुभ रहेगा | नए लोगो से मुलाकात होगी जिनसे किसी नए प्रोजेक्ट के बारे में बात कर सकते है | आर्थिक स्थिति में भी आज लाभ प्राप्त कर सकते है | पारिवारिक संबंध आपको कई मामलो में लाभ दिला सकते है | आज का दिन दाम्पत्य जीवन के लिए खुशियां लेकर आएगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो | 
आज आपका व्यवहार आपको सफलता दिलाएगा | आज लोकप्रियता हासिल करेंगे | उच्च अधिकारियो से अच्छे संबंध बनेंगे | व्यापार में लाभ प्राप्त होगा | स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है | सर्दी और आँखों से जुडी समस्या का सामना करना पड़ सकता है | व्यर्थ के मामलो से दूर रहे अन्यथा आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है | पारिवारिक जीवन में प्रेम बना रहेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज का दिन थोड़ा परेशानी भरा रहेगा | आज घर और कार्यक्षेत्र पर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है | परिवार के किसी सदस्य के साथ बहस हो सकती है | किसी परेशानी से निकलने के लिए आपका ज्ञान आपकी बहुत मदद करेगा | अधीनस्थ किसी अनावश्यक बात को लेकर आपसे बहस कर सकते है | ऐसे समय में आप धैर्य और संयम बनाये रखे |


कुंभ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज का दिन आपके लिए थोड़ा कठिनाई भरा रहेगा | कार्यक्षेत्र पर विचारो के मतभेद के कारण सहकर्मियों से मतभेद हो सकते है, जो परेशानी का सबब बन सकते है इसीलिए सावधानी बनाये रखे | आर्थिक तंगी के कारण पूर्व में बनाये गयी योजनाए प्रभावित हो सकती है | आपके कुछ दोस्त या संबंधी आपके किसी मामले में दूसरे पक्ष में शामिल हो सकते है | आज स्वास्थ्य खराब रहने के आसार है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज का दिन बीते दिनों की अपेक्षा अच्छा साबित हो सकता है | कार्यक्षेत्र पर किये गए प्रयास अवश्य सफलता दिलाएंगे | कुछ लोग विलासिता पर खर्चा कर सकते है जिससे समाज में पहचान बनेगी | कहीं धन का निवेश करना चाहते है तो दिन शुभ रहेगा | दाम्पत्य जीवन में प्यार बना रहेगा |

  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर