Category Archives:  Spiritual

नवरात्री के दिनों मैं माता के इन दो मंदिरो के दर्शन करने का है ख़ास महत्त्व, पूर्ण होती है सभी मनोकामनाएं...जानिये

Oct 03 2019

Posted By:  Sanjay

शास्त्रों के अनुसार नवरात्री के दिनों मैं माता के 51 मंदिरो का ख़ास महत्व बताया गया है | इन 51 मंदिरो मैं से माता के 2 मंदिर ऐसे है यदि कोई भी भक्त अपनी मनोकामना लेकर इन मंदिरो मैं जाता है तो माता रानी अपने भक्तो  की सभी मनोकामनाएं जरूर पूर्ण करती है | माता के ये मंदिर अपनी चमत्कारिक शक्तियों के लिए बहुत प्रसिद्द है कोई भी भक्त माता के  दरवार से कभी भी खाली हाथ नहीं लोटता है | तो चलिए जानते है दोस्तों वो 2 कौन कौन से मंदिर है माता के...


माता के दिन दो मंदिरो के दर्शन मात्र से पूर्ण हो जाती है सभी मनोकामनाएं 

पहला मंदिर - मनसा देवी 
मनसा देवी माता का ये मंदिर हरिद्वार मैं स्थित है | कथाओं के अनुसार ऐसा कहा जाता है की मनसा देवी माता भगवान शिव की पुत्री है | कुछ लोगो का मानना ये भी है की मनसा देवी माता का जन्म कश्यप के मस्तिक से हुआ है इसलिए इन्हे मनसा कहा जाता है और कुछ लोग ऐसे भी कहते है की इस जगह माता सती का मन गिरा था इसलिए ये स्थान मनसा के नाम से प्रसिद्ध हुआ |


माता मनसा देवी कमल के फूल और सर्प पर विराजमान है इनकी गोद मैं इनका पुत्र आस्तिक विराजमान है | इस मंदिर के बारें मैं ऐसा कहा जाता है की इस मंदिर की रक्षा सर्प करते है | नवरात्री के दिनों मैं इस मंदिर मैं काफी संख्या मैं श्रदालु आते है और जो भी भक्त अपनी मनोकामनाएं लेकर इस मंदिर मैं आता है माँ मनसा देवी उसकी मनोकामना जरूर पूर्ण करती है |



दूसरा मंदिर - कामाख्या देवी 
कामाख्या देवी माता का ये मंदिर असम की राजधानी दीसपुर मैं स्थित है | इस मंदिर की बहुत ही मान्यता है इस मंदिर मैं माँ कामाख्या देवी सर्प पर विराजमान है | माता कामाख्या देवी का ये मंदिर तंत्र साधना के लिए बहुत ही प्रसिद्ध है माता कामाख्या को सती का ही रुप माना जाता है | इस मंदिर के बारें मैं ऐसा कहा जाता है जो भी भक्त इस मंदिर मैं आकर माता कामाख्या की पूरा अर्चना करता है उसकी मनोकामनाएं जरूर पूर्ण होती है इस मंदिर से कोई भी भक्त खाली हाथ नहीं लोटता है और उसके जीवन के सभी कष्ट इस मंदिर के दर्शन मात्रा से दूर हो जाते है |


नवरात्री के दिनों मैं माँ कामाख्या देवी मंदिर मैं हज़ारो की संख्या मैं लोग दर्शन करने के लिए आते है | ये मंदिर तंत्र साधना के लिए प्रसिद्ध होने के कारण लोग यहाँ लोग आकर तंत्र साधना करते है | अगर आप इस मंदिर के दर्शन करने की सोच रहे है तो आप इस मंदिर मैं जरूर जाए | माता कामाख्या आपकी सभी मनोकामनाएं जरूर पूर्ण करेगी |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर