Category Archives:  Spiritual

अगर दशहरे के दिन करोगे ये 7 उपाय तो पूरे सालभर रहोगे मालामाल...जानिये

Oct 03 2019

Posted By:  Sanjay

इस साल दशहरा 8 अक्टूबर 2019 को मनाया जाएगा | हिन्दू धर्म मैं दशहरे के त्यौहार का बहुत ही ख़ास महत्त्व बताया गया है | दशहरे के दिन माँ दुर्गा पृथ्वी से स्वर्गलोक चली जाती | दशहरे के दिन ही प्रभु श्री राम ने रावण का वध किया था और भगवान कुबेर ने धरती वासियो के लिए धन की वर्षा की थी | ऐसे कई प्राचीन मान्यताये है जो दशहरे के दिन को ख़ास बनाती है | आज हम आपको 7 उपाय ऐसे बताएँगे यदि आप इनको दशहरे वाले दिन करते है तो पूरे सालभर आपके घर मैं धन की कमी नहीं आएगी | वो कौन कौन से उपाय है चलिए दोस्तों जानते है उनके बारें मैं...


दशहरे के दिन करें ये 7 उपाय 

1 . दशहरे दिन लोगो को शमी का पेड़ लगाना चाहिए और शमी के पेड़ की पूजा करनी चाहिए | शमी के पेड़ के पास दीपक भी जलाना चाहिए | ऐसा कहा जाता है जिस घर मैं शमी का पेड़ होता है उस घर मैं धन अपने आप किसी न किसी रूप मैं खिंचकर चला आता है इसलिए शमी का पेड़ जरूर लगाए |



2 . दशहरे के दिन नीलकंठ पक्षी का दर्शन करना बहुत ही शुभ माना जाता है | कहा जाता है की दशहरे के दिन यदि नीलकंठ पक्षी दिख जाए अपने वाला साल खुशहाली से भरा होता है इसलिए नीलकंठ के दर्शन शुभ माने जाते है |

3 . रावण दहन होने के बाद यदि आपको बची हुई लकडिया मिल जाए तो आप उन्हें अपने घर लाकर कही कोने मैं रख देना चाहिए क्योंकि ऐसा कहा जाता है की इन लकड़ियों को घर मैं रखने से घर से नकारात्मक ऊर्जा  बाहर चली जाती है किसी भी नकारात्मक शक्ति का घर मैं प्रवेश नहीं होता है |


4 . आप विजयदशमी के दिन लाल रंग के कपडे से माँ दुर्गा के चरणों को पोंछें और उस कपडे को अपनी तिजोरी मैं रख दें | ऐसा कहा जाता है की ऐसा करने से घर मैं बरक्कत बनी रहती है और कभी भी धन की कमी नहीं आती है |

5 . ऐसी मान्यता है की दशहरे के दिन ही माँ दुर्गा यात्रा करती है | इसलिए आप भी कम दूरी ही की सही यदि यात्रा करते है तो आपके ऊपर जो भी नकारात्मक शक्तिया है वो सब दूर हो जाएँगी और आपके जीवन में आने वाली सभी बाधाएं दूर हो जाएँगी |

6 . दशहरे के दिन सर पर जयंती( नवरात्री मैं उगाये जाने वाले जौ के पौधे ) को रखकर माँ दुर्गा के मंत्रो का जाप करें | ऐसा करने से आरोग्य सुख की प्राप्ति होती है |

7 . जयंती को तिजोरी या अलमारी मैं रखने से धन धन्य की प्राप्ति होती है और घर मैं बरकत होने लगती है इसलिए आप कुछ समय के लिए जयंती को तिजोरी के अंदर जरूर रखें |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर