Category Archives:  Spiritual

राशिफल 4 अक्टूबर 2019 : आज इन 5 राशियों पर भारी रहेंगे सितारे, बाकि जानिए अपनी राशि का हाल...

Oct 03 2019

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
व्यवसाय से जुडी किसी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन इसके साथ आमदनी बढ़ने के आसार है | आज धार्मिक कार्यो में मन लगा रहेगा साथ ही जीवन दर्शन की ओर भी आकर्षित हो सकते है | दांपत्य जीवन में मिठास बनी रहेगी | परिवार के सदस्यों के साथ अच्छे संबंध स्थापित होंगे | कार्यो में माता पिता और गुरुजनो का पूरा साथ बना रहेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज कार्यक्षेत्र से जुड़े कई प्रकार के बदलाव करने का मौका मिल सकता है परन्तु बदलाव के लिए समय उचित नहीं है | अभी जैसी स्थिति है उसे वैसी ही बनाये रखे | आपके द्वारा पूर्व में की गयी मेहनत का फल शीघ्र ही आपको मिलने वाला है, जिससे आर्थिक मदद मिलेगी | अपने बिगड़ते रिश्तो की ओर ध्यान देने की आवश्यकता है | जीवन के किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने से पहले एक बाद आराम से सोच ले | प्रेम संबंधो में मधुरता बनी रहेगी | माता पिता का स्वास्थ्य चिंता में डाल सकता है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आज कार्यक्षेत्र पर सहकर्मियों में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी | व्यापार के लिहाज से आज का दिन शुभ रहेगा, नए लाभ प्राप्त करेंगे | भाई बहनो के साथ मधुर संबंध बने रहेंगे | परिवार के सदस्यों के साथ किसी यात्रा पर जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है जिससे मन प्रसन्न रहेगा | वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा | वाहन चलाते समय थोड़ी सावधानी बरते, दुर्घटना के आसार है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आप आत्मविश्वास और साहस से भरे रहेंगे | आज रचनात्मक कार्यो में आपको भरपूर लाभ मिलेगा | व्यापार में कुछ चुनौतियाँ आ सकती है जिसका सामना आप पूरी दृढ़ता से करेंगे | किसी कार्य को लेकर किये गए बदलाव आपके लिए प्रगतिशील साबित होंगे | आज आमदनी में वृद्धि के आसार है | आपकी कई इच्छाओं में से कोई एक पूरी हो सकती है | जमीन  की खरीद कर सकते है | आज के दिन लोकप्रियता प्राप्त करेंगे | पत्नी के साथ संबंध मजबूत बनेंगे |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज किस्मत का पूरा साथ बना रहेगा | कार्यो में प्रगति प्राप्त होगी | कार्यक्षेत्र या नए उद्यम के सहयोगियों के साथ बातचीत करते समय थोड़ी आसानी बरते, शब्दों का चयन सोच समझकर करे | किसी सामूहिक चर्चा या बैठक में शामिल होने का अवसर मिल सकता है जहाँ आप अपनी बात आसानी से रख पाएंगे | कोई घरेलू कार्य जो लम्बे समय से लंबित था जल्द ही पूरा हो सकता है | परिवार के साथ यात्रा पर जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है | स्वास्थय से जुड़े किसी भी लक्षण को नज़रअंदाज ना करे |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपकी ज्यादातर योजनाए सफल होंगी | कार्यक्षेत्र से जुडी किसी योजना में अपने सहकर्मियो का समर्थन पाना चाहते है तो उनके बीच अपनी बात रखे और बात को आगे बढ़ाये | व्यापार में आज लाभ प्राप्त करेंगे | आर्थिक रूप से मजबूती बनी रहेगी | किसी सम्पति में निवेश कर सकते है | परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना रहे है तो आज का दिन शुभ रहेगा | समाज में थोड़े सक्रिय रहेंगे | यदि आप अविवाहित है तो आज अपने विवाह से जुड़े विचार कर सकते है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज व्यवसाय से जुडी किसी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ सकता है | कार्यो को समय पर पूरा करने के लिए आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है | जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचे और किसी भी प्रकार के जोखिम भरे कामो से दुरी बनाये रखे | आज स्वास्थ्य से जुडी कोई परेशानी हो सकती है | कोई करीबी आपके लिए थोड़ी परेशानी खड़ी कर सकता है | यात्रा मंगलमनाय रहेगी | धनलाभ होने के आसार है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज भाग्य का पूरा साथ बना रहेगा | प्रभावशाली लोगो के सम्पर्क में आ सकते है जिस कारण कई कार्यो में मदद मिलेगी | काम के लिए विदेश जाने की इच्छा रखते है तो प्रक्रिया को आगे बढ़ने का अच्छा अवसर है | वित्तीय मामलो में मदद मिलेगी | आपके दुश्मन आज सक्रिय रह सकते है | परिवार के साथ घूमने जा सकते है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो | 
स्वयं को स्थापित करने के लिए समय आपके पक्ष में है | कार्यो में आने वाली बाधाएं शीघ्र दूर होने लगेगी | कार्यो के बारे में सोचने के बजाय उन्हें पूरा करने पर ध्यान दे | परिस्थिति आपके पक्ष में रहेगी | आप अपनी बुद्धि के बल पर अपने प्रतिद्वंदियों से आगे रहेंगे | आज आत्मविश्वास भरपूर रहेगा | राजनीति की तरफ आपका रुझान रह सकता है | आप पर कार्यो की जिम्मेदारियां बढ़ सकती है | आर्थिक स्थिति में सुधार होगा लेकिन अनावश्यक खर्चो को वजह से बजट बिगड़ सकता है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
घर का कोई सदस्य शीघ्र ही कोई शुभ समाचार दे सकता है | आज स्वास्थय थोड़ा परेशान कर सकता है | विदेश यात्रा पर जाने का प्लान बना रहे है तो समय उचित है | परिवार में कोई शुभ कार्य पूरा हो सकता है | परिवार में सभी सदस्यों के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे | प्रेम संबंधो में सावधानी रखे छोटी छोटी बात का बतंगड़ ना बनाये | खर्चो में वृद्धि हो सकती है लेकिन पैसे अच्छे काम में ही खर्च होंगे |


कुंभ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
प्रेम संबंधो के लिए समय उचित नहीं है | किसी के साथ ज्यादा लगाव ना बनाये जिसकी वजह से आपको आगे चलकर परेशानी उठानी पड़े | समय आपके लिए कमजोर प्रतीत हो रहा है इसीलिए संयम बनाये रखे | निवेश करने से बचे | दाम्पत्य जीवन में परेशानी खड़ी हो सकती है लेकिन ये ज्यादा समय के लिए नहीं रहेगी इसीलिए आपको धैर्य बनाये रखने की जरूरत है | आवेश में आकर संबंधो को ना बिगड़े |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
किसी महत्वपूर्ण निर्णय में  जीवनसाथी और सहयोगी अपना हाथ खींच सकते है | ऐसी स्थिति से मानसिक तनाव उत्पन्न हो सकता है | ऐसे समय में आप अपनी कमजोरी किसी के सामने व्यक्त ना करे चाहे, वह आपका कितना भी करीबी हो | नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे है तो समय उचित नहीं है | स्वास्थय से जुडी समस्या का सामना भी करना पड़ सकता है | अपनी मानसिक स्थिति किसी के सामने व्यक्त ना करे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर