Category Archives:  Spiritual

शुक्रवारः माँ संतोषी के व्रत मैं कभी न करें ये गलती, खंडित हो सकता है आपका व्रत, नहीं मिलेगा फल...जानिये

Oct 04 2019

Posted By:  Sanjay

शुक्रवार के दिन माँ संतोषी का व्रत किया जाता है | ऐसा कहा जाता है की जो भी लोग माँ संतोषी की पूजा अर्चना करते है उनकी सभी मनोकामनाएं माँ संतोषी पूर्ण करती है और उन्हें संतोष की प्राप्ति होती है इसीलिए इस देवी का नाम माँ संतोषी रखा गया है | माँ संतोषी की कृपा से भक्तो के सभी दुःख दर्द दूर हो जाते है और उन्हें सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है | माँ संतोषी के यदि 16 शुक्रवार व्रत किये जाए तो तो व्यक्ति अपने कष्टों से मुक्ति पा सकता है | माँ संतोषी के व्रत के नियमो का पालन करना बेहद जरुरी होता है नहीं तो माँ संतोषी आपसे नाराज हो सकती है |


कैसे करें संतोषी माँ का व्रत 



माता संतोषी का व्रत करने के लिए आप शुक्रवार के दिन सूर्योदय से पूर्व उठकर घर की साफ सफाई करने के बाद स्नान कर ले और उसके बाद स्वच्छ वस्त्र धारण कर पूजा घर मैं माता संतोषी की मूर्ति या चित्र की स्थापना करें | आप पूजा की सामग्री लोटे मैं जल और किसी दूसरे पात्र मैं गुड़ चना भर कर रख ले | जल से भरे पात्र के ऊपर गुड़ चने का पात्र उसके ऊपर रख ले | अब आप माता पर जल चढ़ा कर सिंदूर, वस्त्र और गुड़ चने का प्रसाद चढ़ा कर माता की पूजा करें | इसके बाद आप संतोषी माता की कथा का पाठ करें या सुने और उसके बाद आरती करने के बाद के गुड़ और चने का प्रसाद सभी को बाँट दें | जो पात्र जल का भरा हुआ है उसे घर मैं सभी जगह छिड़क दें और बचे हुए जल को तुलसी मैं डाल दें |


आप लगातार 16 शुक्रवार माँ संतोषी का व्रत करें और उसके बाद उद्यापन कर दें | संतोषी माता का जब आप उद्यापन करें तो उस दिन आप कम से कम 8 बालको को खीर और पूड़ी जरूर खिलाये और दक्षिणा व केले का प्रसाद देकर उन्हें विदा करें और अंत मैं स्वयं भोजन ग्रहण करें |

संतोषी माँ के इस व्रत मैं ये गलती भूलकर भी न करें 

* इस दिन जो भी स्त्री या पुरुष संतोषी माँ का व्रत कर रहे है वो खट्टी चीजों को न तो छुए और न ही इनका सेवन करें |
* जो लोग व्रत कर रहे है उसके परिवार के लोग भी उस दिन खट्टी चीजों का सेवन न करें नहीं तो व्रत खंडित हो जाता है |
* गुड़ और चने का प्रसाद स्वयं को भी खाना चाहिए |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर