Category Archives:  Spiritual

हमारे आस पास मौजूद नरक से आये लोगो की पहचान कराती है उनकी ये बाते, जानिए

Oct 04 2019

Posted By:  Sunny

हमारे प्राचीन पुराणों और शास्त्रों में स्वर्ग ओर नरक के बारे में बताया गया है | इनके बारे में बताया जाता है कि पृथ्वी पर जन्म लेने वाले प्रत्येक व्यक्ति को उसके कर्मो का फल मिलता है, उसके कर्म ही यह निर्धारित करते है कि उसे स्वर्ग मिलेगा या नरक | इसीलिए कई लोग बुरे काम करने से कतराते है उन्हें डर होता है कि यदि उनसे किसी प्रकार का पाप हो गया तो भगवान उनसे रूठ जायेंगे और उन्हें नर्क में जाना पड़ेगा | बताया जाता है कि नर्क में जाने वाले पापी मनुष्य को नर्क की सजा तब तक भुगतनी  पड़ती है जब तक उसकी सजा पूरी नहीं हो जाती है | अपनी सजा पूरी होने के बाद उसके पिछले कर्मो के अनुसार उसे दूसरा जन्म मिलता है |  ऐसा भी कहा जाता है कि आज हमारे आस पास में ऐसे कई लोग मौजूद होते है जो नर्क की सजा भुगत कर आये है और यह उनका पुनर्जन्म है | आज हम आपको उन्ही लोगो के बारे में बताने जा रहे है जो नर्क भुगत चुके है, इनके बारे में इस बात का पता इनके व्यवहार से लगता है तो आइये जानते है वो कौनसी बाते है, जो ये स्पष्ट करती है की मनुष्य नर्क को भोगकर आया है |


1. ऐसे लोग जो हर समय दुसरो को नीचे दिखाने की कोशिश करते है, उनमे कमियां निकालते है, ऐसा करने से जो लोग आनंद महसूस करते है वे लोग नर्क भोगी होते है |

2. जो इंसान अपने पर हुए उपकार का सम्मान नहीं करता है, उपकार करने वाले व्यक्ति का तिरस्ककर करता है, ऐसा मनुष्य नर्क भोगी ही होता है |



3. जो स्त्री परपुरुष के साथ या कोई पुरुष परस्त्री के साथ संबंध बनता है ऐसे मनुष्य भी नर्क की सजा भुगत चुके होते है |

4. जो लोग दुसरो का हक़ छीनते है, खुशियां छीनते है और किसी ऐसी वस्तु पर अधिकार जताते है जो उनकी नहीं है ऐसे लोग भी नर्क की सजा भुगत चुके होते है |

5. जो लोग भगवान की निंदा करते है और बुरे कर्म करते है ऐसे लोग भी नर्क के भोगी होते है |

6. जो इंसान छल कपट करता है, दुसरो को हमेशा तकलीफ देता है, सभी को धोखा देता है ऐसे लोग भी नर्क भोगी होते है |

7. मनुष्य की हत्या करने वाला इंसान, जिसे किसी भी समस्या का हल बस इंसान को मारना ही लगता है वह इंसान भी नर्क की सजा भुगत चूका है और पुनः भुगतने की तैयारी कर रहा होता है |

8. जिसमे दयाभाव नहीं होता है चाहे मनुष्य के प्रति हो या किसी भी जीव के प्रति, ऐसा इंसान भी नर्क की सजा प्राप्त कर चूका होता है |

9 . दुसरो का विश्वास तोड़ने वाला इंसान भी कभी सुखी नहीं रहता है ऐसा इंसान भी नरक का भोगी होता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर